एक हादसे ने सब कुछ ख़त्म कर डाला
इश्क़ के मक़ाम में जिंदगी बंजर कर डाला
जिसने ने मुझे पत्थर से मोम बनाया था
फ़िर उसने ही मुझे मोम से पत्थर कर डाला
~Ks Siddiqui
मैं जहां हूं वहां शोर ही शोर हैं झूठ ही झूठ है
एक दिखावे की दुनिया जहां कुछ किसी का भी अपना नहीं
ख़्वाब है तो खरीदे हुए ,नींद है तो चुराई हुई, आंख है तो मिलाई हुई दिल किसी से लगाया हुआ
और कसम है तो खाई हुई:!
Haafi
उफ्फ
बशीर साहब का इंतेकाल की ख़बर सुन कर स्तब्ध हूँ. अपने जिस तरह से नई तहज़ीब और मोहब्बत को नए मकाम पर पहुंचाया है उसका पूरी दुनियां आपका कयामत तक कर्जदार रहेगा.. खुदा आपकी मगफिरत करें आपको जन्नत नसीब करे 🤲🤲🤲😥
किसी कि याद की जंगल हैं भागे जा रहा हु मैं
जो क़िस्मत में नहीं हैं उसी को मांगें जा रहा हु मैं
दुल्हन बन कर किसी कि वो कहीं पर सो रही होगी
मगर मुद्दत हुई हैं अब भी जगे जा रहा हु मैं
~IP
पाक़ीज़ा दरगाहों जैसी साफ़ और सच्ची लगती हैं
उसकी आंखे हर एक शख्स को अपनी अपनी लगती हैं
ओ मुझको बर्बाद भी कर दे फ़िर भी मेरे साथ रहे
कुछ चीजें नुकसान भी दे फ़िर भी अच्छी लगती हैं
~Danish
तेरे बाद मैंने किसी का ध्यान नहीं रखा
किसी की इज्जत नहीं की किसी का मान नहीं रखा
यूं तो रहे दस्त– ए –तरस में कई अज़ीज़ लोग
पर मैंने तेरे बाद किसी का नाम जान नहीं रखा
~Unk
एक शख्स क्या गया की पूरा काफिला गया
तूफ़ा था तेज़ पेड़ को जड़ से हिला गया
जब सल्तनत से दिल की रानी ही चली गई
फ़िर क्या मलाल तख्त गया या किला गया
~स्वयं श्रीवास्तव