प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर UP TGT-PGT अभ्यर्थी 6 जून से 31 अगस्त तक लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद 5 सितंबर से पांच विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं और आज 15वां दिन है। लगातार आमरण अनशन से छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं हुई है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
9 सितंबर की रात छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी रखा। अब आंदोलन की गंभीरता इस हद तक पहुंच गई है कि अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़कर विरोध जताया है।हम आमरण अनशन पर बैठे सभी छात्रों की कुशलता और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, हजारों अभ्यर्थी महीनों से न्यायपूर्ण अवसर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पांच विद्यार्थी 15 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन आपकी सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही। आखिर छात्रों की आवाज सुनने के लिए सरकार को और कितने छात्रों के बीमार होने का इंतजार है? छात्रों के साथ यह संवेदनहीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@UPGovt तत्काल आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे।
सरकार से सवाल पूछना
नीट पेपर लीक हुआ उसके विरोध में प्रदर्शन करना कब से देशद्रोही हो गया
ये दोगलापन वाला फॉर्मूला किस चैप्टर में है सर
#cockroachjantaparty#cjpprotest#cjp_पार्टी
जंतर मंतर पर नीट के मुद्दे को लेकर
प्रदर्शन जारी
हमारी मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा
इस पेपर लीक के चलते 3-5 बच्चों ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली l
#cjp_पार्टी#cocroachjantaparty
सिडनी के हीरो अहमद अल अहमद के लिए अब तक दस लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है
आतंकी को रोककर कई लोगों की जान बचाने वाले अहमद के लिए GoFundMe अभियान शुरू किया गया था
प्रसिद्ध निवेशक बिल एकमैन ने भी इसमें करीब एक लाख डॉलर का दान किया है
इंसानियत जिंदाबाद
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में Bondi Beach पर हुई गोलीबारी की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
हमलावरों की पहचान हो गई है। दोनों हमलावर पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे हैं और वे पिता-पुत्र थे। उनके नाम साजिद अकरम (50) और उसका बेटा नवीद (24)
घटना के दौरान साजिद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा नवीद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (IS) के प्रति निष्ठा जताई थी। पुलिस को उनके वाहन से IS के झंडे भी बरामद हुए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियाँ इस हमले को आतंकी घटना मानकर जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले की योजना, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का दायरा कितना व्यापक था।
उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या- 60/2025/1780/पन्चानबे 2025-08 प्रकीर्ण/2012 दिनांक 03-11-2025 द्वारा होमगार्डस स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों के चयन की कार्रवाई, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जा रही है। होमगार्डस के कुल 41424 रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी अपना आनलाईन पंजीकरण दिनांक-18/11/2025 से दिनांक- 17/12/2025 तक कर सकते हैं।
आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के One Time Registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
आवेदन हेतु लिंक- https://t.co/b6P7azgV11
अद्यतन जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करते रहें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@homeupgov@HomeGuardsUP@Uppolice