तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में पंजीयन कर प्रवेश ले सकते हैं।
सीआईटी कबीरधाम में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की विभिन्न शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध, ऑनलाइन आवेदन 11 जून से शुरू होंगे।
विश्व साइकिल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर नियमित साइकिल चलाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री पोषलाल साहू को अब तक 22 किस्तों में 44 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
समय पर मिलने वाली राशि से खाद, बीज और कृषि आदानों की व्यवस्था आसान हुई, जिससे खेती को नई मजबूती मिली।
बिहान कार्यशाला में ब्रेनस्टॉर्मिंग और को-लर्निंग के जरिए दीदियों को उद्यमिता और आजीविका गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया।
सामूहिक सीख और व्यवहारिक ज्ञान से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजन श्री ज्ञानसिंह धुर्वे को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं व्हीलचेयर प्रदान की गई।
त्वरित कार्रवाई से आवागमन में मिली सुविधा, हितग्राही ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
28 जून को जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन, 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विभागों को समन्वय के साथ अभियान संचालित कर कोई भी पात्र बच्चा न छूटे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित किया जा चुका है, जिससे लाखों संग्राहक परिवारों की आय में वृद्धि हुई है।
₹5,500 प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी कर संग्राहकों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा का सुनहरा अवसर।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित हैं। पात्र विद्यार्थी 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है समाधान का महाअभियान- सीएम हेल्पलाइन 1076
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज करेंगे सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ
घर बैठे , बस एक फोन कॉल पर शिकायत होगी दर्ज, मिलेगा समाधान
#CGCMHelpline
छत्तीसगढ़ के किसान नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बना रहे हैं। इससे फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में सुधार हो रहा है, वहीं लागत में भी बचत हो रही है।
समृद्ध किसान और आधुनिक कृषि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ के किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बना रहे हैं। इससे फसलों को संतुलित पोषण, लागत में बचत और उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
समृद्ध किसान और सशक्त कृषि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16वें वित्त आयोग और पंचायत विकास योजना पर दी गई जानकारी।
पंचायत उन्नति सूचकांक, जीपीडीपी निर्माण एवं पंचायतों की आय बढ़ाने संबंधी विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
रोजगार सह आवास दिवस पर जिले की 471 ग्राम पंचायतों में 82 हजार से अधिक ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं जल संरक्षण की जानकारी दी गई।
महात्मा गांधी नरेगा के तहत कबीरधाम जिले में प्रदेश में सर्वाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सख्त, आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
स्वीकृत आवासों को समय पर प्रारंभ एवं पूर्ण करने पर जोर, प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए 22 जून तक आवेदन आमंत्रित।
5 जुलाई को चयन परीक्षा आयोजित होगी, चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन।
5 जुलाई को चयन परीक्षा आयोजित होगी, चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान।
31 जुलाई 2026 तक आवेदन का अवसर, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे कर सकेंगे आवेदन।
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोशली गोडान में जल जीवन मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
ग्रामीणों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लेकर गांव को स्वच्छ, हरित एवं जल सुरक्षित बनाने का संदेश
अक्टूबर 2026 तक जिले की 71 ग्राम पंचायतों को शत-प्रतिशत कचरा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने का लक्ष्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान मिशन मोड में संचालित।
घर-घर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर संग्रहण और जनजागरूकता के माध्यम से स्वच्छ एवं मॉडल ग्राम पंचायतों के निर्माण पर जोर।
समय पर खाद उपलब्ध होने से किसान खेमलाल साहू ने शुरू की खरीफ की तैयारी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को बताया सुविधाजनक विकल्प
जिला प्रशासन की निगरानी में सुचारू खाद वितरण और नैनो उर्वरकों की जानकारी से किसान आधुनिक एवं किफायती खेती की ओर बढ़ रहे हैं
#NanoUrea#NanoDAP