@alokrajRSSB कोई कर्मचारी गिरफ्तार होता है तो उसका निलंबन किया जाता है परंतु अभी तक साइट पर नाम संजय माथुर का ही आ रहा है यह बोर्ड की साइट पर रहेंगे तब तक सभी बोलेंगे।
आखिरकार माथुर साब का नाम साइट से नाम कब हटेगा ??
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मार्कशीट सार्वजनिक की गई है इस���ें बहुत से अभ्यर्थियों ने एग्जाम होने की डेट बिल्कुल गलत भरी है और अध्यक्ष महोदय कहते हैं गलती से भर दी होगी,
सर @alokrajRSSB जी जिसने डेट गलती से भर दी उसने इतनी गोले सही कैसे भर दिए पूछता है बेरोजगार
Thx Jitendra Ji, अच्छा प्रयास, इस से लोगों को OTR अपडेट करने में मदद मिलेगी।
सभी युवाओं से रिक्वेस्ट आप सब भी अपनी तरफ एक दूसरे की हेल्प के लिए कुछ कुछ प्रयास करें, मुझे बताएं, में सबसे शेयर करूंगा।
OTR और नए फॉर्म भरने के संबंध में हमें शिकायतें मिल रहीं हैं। हमने अभी RPSC और रिक्रूटमेंट पोर्टल से संबंधित अधिकारियों से वीसी मीटिंग की, उम्मीद है अगले दो दिन में सभी प्रॉब्लम्स सुलझ जाएंगी।
हम प्रयास करेंगे कि महिला पर्यवेक्षक और वनपाल भर्तियों की लास्ट डेट थोड़ा आगे सरकायें।
RSSB #OMR_घोटाला - पोस्ट के अंत में मेरे कुछ प्रश्न है,उम्मीद है @alokrajRSSB
आप उनका जवाब देंगे !
--------------------------------
��ंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद सुप्रीम कोर्ट का निर्देश - OMR शीट्स कम से कम 10 साल तक सुरक्षित रखी जाए !
👉 माना कि लाखों बच्चों की OMR शीट्स को संधारण करना कठिन है लेकिन ....
-----------------------------
(i) सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की OMR शीट्स सुरक्षित रखना तो अत्यंत आवश्यक है ।
(ii) आपने कहा कि हमने ही OMR शीट्स घोटाले को उजागर करने में #SOG की मदद की है,मतलब आपको 2023 से संदेह था,तो आपने अपने कार्यकाल में OMR शीट्स नष्ट करने का निर्ण�� क्यों लिया ?
(iii) आपकी पोस्ट के पॉइंट 1 के अनुसार यदि आजकल में OMR शीट्स डिस्ट्रॉय हो रही हैं,तो यह जांच को प्रभावित (सबूत नष्ट) करने का मामला बन जायेगा ।
👉 यदि आप चाहते हैं सच बाहर आए,दोषी को सजा मिले तो आप ऐसा कोई कदम ना उठाए जिससे जांच प्रभावित हो ।
---------------------
कुछ प्रश्न जो आपको भी दुःखी करते होंगे ?👇
(i) इन भर्तियों में कुछ नंबरों से रह जाने वाले विद्यार्थियों के साथ न्याय कब होगा ?
(ii) वो दर- दर की ठोकर खा रहे है,उनके जीवन का अमूल्य वक्त कौन लौटाएगा ?
👉 इनका भविष्य हिचकोले खाते-खाते एक दिन भविष्य की गर्त में अस्त हो जाएगा ।
आप सभी की OMR देखकर पता लगाएं जो पढ़ाई छोड़कर काम धंधे में लगे हुए हैं वो अच्छा स्कोर लेकर टॉप बन गए हैं।
अब पड़ोसियों व जलने वाले ही इनके कुकर्मों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें हैं।
#OMR_घोटाला_मांगे_CBI_जांच
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष @alokrajRSSB जी मेरी चुनौती पर बाउंसर फैंक कर निकलने की कोशिश में हैं। जांच एजेंसी के समक्ष शिकायत का विकल्प तो हमारे पास पहले ��े ही है और आगे भी रहेगा परन्तु बात जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने की थी। हम सभी ने देखा है कि थोड़े दिन पहले आलोक राज जी का एक Tweet आता है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री को कुछ ऐसा लगेगा तो इस्तीफा दे दूंगा।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में जो RPSC व RSSB के चैयरमेन व सदस्य बनाएं हैं उनसे कौन वाकिफ नहीं हैं। उनके अनुसार तो पेपर लीक में " कोई भी नेता व अधिकारी शामिल नहीं ���ै" जबकि वास्तविकता सभी के स��मने है कि कौन कितना पानी में हैं।
अब रही बात जांच तो अभी तक JEn भर्ती 2020 (डिप्लोमा) के टॉपर कृष्ण कुमार चौधरी की OMR फर्जीवाड़े की भी नहीं हुई है जबकि उसकी FIR दर्ज हुए 1 साल से ऊपर हो गया।
मैंने पहले भी कहा था और आज एक बार फिर से कह रहा हूं कि JTA परीक्षा की Answer Sheet/OMR से Invigilators के Sign का विकल्प हटाना भी कोई लिपिकीय त्रुटि अथवा मानवीय भूल नहीं थी बल्कि इसी संजय माथुर व अन्य लोगों का शातिराना प्रयोग था और जिनका बोर्ड ने चैयरमेन द्वारा लिपिकीय त्रुटि जैसा कुतर्क गढकर बचाव कर लिया गया था। अगर SOG इस संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ करेगी तो यह भी सच्चाई सामने आ जायेगी।
मैं भी उचित समय व platform के इंतजार में हूं और तब तक मेरे सभी JTA साथियों का पदस्थापन हो जाये। क��सी भी नवचयनित JTA को पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि OMR फर्जीवाड़ा पकड़ में भी आता है तो भी भर्ती कैंसिल नहीं होगी। OMR फर्जीवाड़े व पेपर लीक में यही बेसिक अंतर है।
कुछ लोगों का दिमाग शानदार लेवल का है,
जब बोल दिया गया है कि 2000 से लेकर 2025 तक की सभी भर्तियों की जांच होनी चाहिए तो school lecturer और Sab inspector भर्ती पीछे कहां रह गई 😚🙌
A टू Z सभी की जांच होनी चाहिए
आलोक राज जी ने OMR को बोर्ड की साइट पर लाइव अपलोड करने का निर्णय एक सकारात्मक निर्णय है हालांकि इसमें ���हुत कुछ संशोधन होना चाहिए।
सभी ईमानदार परीक्षार्थी चाहते हैं कि
1. परीक्षा क्रेन्द पर हर वीक्षक को ऐसी डिवाइस उपलब्ध करावें जिससे परीक्षा के खत्म होते ही वीक्षकों द्वारा ��पने कमरे के सभी 24 अभ्यर्थियों की OMR तुरंत अपलोड हो सकें, उसके बाद स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र छोड़ने का नियम है, एक बार OMR डालने के बाद इस डिवाइस में छेड़छाड़ संभव ना हो।
या
2. परीक्षा लगने के 2-4 दिन के अंदर अंदर यह प्रोसेस हो जिससे आंसर-की जारी होने से पहले OMR साइट पर अपलोड हो जाएं।
तब जाकर कुछ हद तक OMR घोटाले बंद हो सकते हैं। @alokrajRSSB
#CBI_जाँच की मांग उठने लगी..!!
बीजेपी की घोषणा थी 2018 से लेकर अभी तक की सभी एग्जाम की OMR,रिजल्ट की गहनता से CBI से जाँच का आदेश जारी होना चाहिए ।।
प्रदेश की SOG पर गर्व है लेकिन फ़र्जीवाडा जिस लेवल का सामने आ रहा है तो ज़रूरी हो गया -
(1) CBI जाँच होना
(2) SOG को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाना @HANUMANKISAN
इससे बढ़िया समय नहीं आएगा #CBI_जाँच करवाने का ।।
बीजेपी की घोषणा थी 2018 से लेकर अभी तक की सभी एग्जाम की OMR,रिजल्ट की गहनता से CBI से जाँच का आदेश जारी होना चाहिए ।।
प्रदेश की SOG पर गर्व है लेकिन फ़र्जीवाडा जिस लेवल का सामने आ रहा है तो ज़रूरी हो गया -
(1) CBI जाँच होना
(2) SOG को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाना
विशेष- ख़ुशी है पहली बार सभी युवा इन घोटालों पर एकजुट है अब दूध का दूध और पानी का पानी सामने आना चाहिए कोई भी अपराधी नहीं बचाना चाहिए
@BhajanlalBjp@lkantbhardwaj@JogarampatelMLA@Ravindrachdry@RamdevChotiya76
आज शाम 5 बजे तक
लिखना ना भूलें ✌️✌️
OMR घोटालों को लेकर बाड़मेर के युवाओं के द्वारा जल्द सबसे पहले आंदोलन का आगाज किया जाना प्रस्तावित है, रणनीति तैयार की जा रही है।
Today: 5-7PM
#OMR_घोटाला_मांगे_CBI_जांच
आज एसओजी द्वारा प्रेस वार्ता करके 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर) में हुए फर्जीवाड़े तथा OMR घोटाले का खुलासा किया है ,यह मामला युवाओं के भविष्य और राजस्थान कर्मचारी चयन बो���्ड की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में हुआ घोटाला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि युवाओं के सपनों की हत्या है।
मेरा राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रश्न है की आपकी पार्टी BJP द्वारा विपक्ष में रहते हुए भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की बाते कहीं गई थी मगर सत्ता में आते ही किसी एक भर्ती से जुड़े मामले की भी जांच सीबीआई को क्यों नहीं ��ी गई ? क्या आ�� और आपकी सरकार अपने उन चहेते कांग्रेसी नेताओं को बचाना चाहते है जिन्होंने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया ?
भर्तियों में हुई यह गड़बड़ी पूरे सिस्टम की नाकामी और सरकारी तंत्र में व्याप्त संस्थागत भ्र्ष्टाचार का परिणाम है - @hanumanbeniwal
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
फर्जी तरीके से OMR भरकर वास्तविक मेहनती अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित करने वाले इन ���रिंदों का सत्यानाश हो!
इनके प्लास्टिक के 🪱 पड़ने चाहिए!🥺
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
👉क्या संजय माथुर ने 2019 के बाद आयोजित होने वाली भर्तियों में कोई गड़बड़ नहीं की ?
👉 चोर कितना ईमानदार? 2019 के बाद उसका हृदय परिवर्तन हुआ, ज्ञान की प्राप्ति हुई। पाप करना छोड़ दिया?
पूरा पर्दे पीछे की सच्चाई देखे लिंक ���👇
#OMR_चोर_गद्दी_छोड़
https://t.co/5CaYqX8CRF