प्रदेश कार्यसमिति सदस्य @BJP4MP ¦
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय मंत्री व जिलाध्यक्ष @MPBJYM ¦ स्वयंसेवक @RSSorg ¦ अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला श्योपुर
आज राधिका विलास पैलेस में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंह जी तोमर जलालपुरा की सुपुत्री आयुष्मति डॉ. साक्षी के मंगल परिणयोत्सव में सम्मिलित होकर नव-युगल को सुखी सफल सुदीर्घ दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें एवं तोमर परिवार को बधाई संप्रेषित कीl
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, मित्र डॉ. सनवर पटेल जी को पुनः मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।
पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं जनसेवा के समर्पित भाव से मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड आगे भी पारदर्शिता, सुशासन और लोकहित के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।
आपके सफल व गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। @DrSanwarPatel1@BJP4MP@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964
#पुण्य_स्मरण भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद और चिन्तक डॉ. #श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् सर आशुतोष मुखर्जी के यहाँ हुआ। उन्होंने 1921 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की, 1923 में एम०ए० और 1924 में बी०एल० किया और कलकता उच्च न्यायालय में एडवोकेट हो गए। 1926 में इंग्लैंड चले गए और 1927 में बैरिस्टर बन कर लौटने पर वे कलकत्ता विश्वविद्यालय में विश्व के सबसे कम उम्र के कुलपति बनाये गए।
तत्पश्चात् 1939 में स्वेच्छा से आजादी की अलख जगाने के लिए राजनीति में प्रवेश किया, परंतु गाँधीजी व कांग्रेस की नीति, जिससे हिन्दुओं को हानि उठानी पड़ी थी, के विरोधी थे। उन्होंने कहा था "वह दिन दूर नहीं जब गाँधीजी की अहिंसावादी नीति के अंधानुसरण के फलस्वरूप समूचा बंगाल पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र बन जाएगा।" इन वजहों से उन्हें संकुचित सांप्रदायिक विचार वाला समझा जाने लगा।
1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में गैर-कांग्रेसी वित्त मंत्री बने और चितरंजन रेल इंजन कारखाना, विशाखापट्टनम जहाज कारखाना एवं बिहार में खाद कारखाने स्थापित करवाए। हैदराबाद निजाम को भारत में विलय करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। फिर 1950 में भारत सरकार की अहिंसावादी नीति के विरोध में मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर संसद में विरोधी पक्ष बन गए।
एक देश में दो झंडे-दो निशान की वजह से कश्मीर का भारत में विलय के लिए जम्मू की प्रजा परिषद पार्टी के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ दिया। 8 मई 1953 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने पर वहाँ की सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए और जेल में ही 23 जून 1953 को रहस्यमय ढंग से उनकी मृत्यु हो गई।
आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
#SyamaPrasadMukherjee
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@blsanthosh@shivprakashbjp@ajayjamwalbjp@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964@HitanandSharma@nstomar@JM_Scindia@bjpdrmahendra@upadhyaysbjp@RakeshShukla_12@drnishantkhare@bhusan_shashank@BJP4India@BJP4MP@BJP4SheopurMP
विगत रात्रि 04 जुलाई को श्री हजारेश्वर मेला रंगमंच पर आयोजित अ. भा. कवि सम्मेलन में उपस्थित रहकर काव्य पाठ श्रवण किये। सफल आयोजन के लिये नगरपालिका परिषद श्योपुर को बधाई। #Sheopur
#शुभ_जन्मदिवस म.प्र. विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, #भोपाल#हुजूर विधानसभा के कर्मठ, प्रभावी व लोकप्रिय विधायक, ओजस्वी वक्ता तथा ऊर्जावान नेता श्री #रामेश्वर_शर्मा जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई।
भगवान #श्रीराम से आपके स्वस्थ यश-कीर्तिमय सुदीर्घ व प्रसन्न जीवन की अनन्त मंगलकामनायें! @rameshwar4111
#शुभ_जन्मदिवस
मेरे प्रिय मित्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता और एडवोकेट श्री सुरेश चंद जी जैन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं स्वस्थ सुखी प्रसन्न यशस्वी एवं शतायु जीवन की अनन्त मंगलकामनायें।
#शुभ_जन्मदिवस पर बधाई...
बड़ौदा के अत्यन्त लोकप्रिय निजी चिकित्सक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा श्योपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक डॉक्टर अशोक आचार्य जी के जन्मदिन पर चंद्र सागर उद्यान बड़ौदा में आयोजित समारोह एवं सह-भोज में उपस्थित होकर पुष्प हार व दुपट्टा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट करके उनको जन्मदिवस की मंगल बधाई दी।
भगवान चन्द्रेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि हमारे प्रिय साथी डॉ. अशोक आचार्य बड़ौदा जी को सदैव स्वस्थ प्रसन्न एवं यशस्वी रखते हुए हमें उनका जन्म शताब्दी मनाने का शुभ अवसर प्रदान करें।
आज कृष्णा मैरिज गार्डन में श्री गिर्राज प्रसाद सिंहल (सिंहल टेंट वाले) की सुपुत्री आयुष्मति चित्रा के आयुष्मान हिमांशु के संग मंगल परिणय के शुभ अवसर पर उपस्थित होकर नव-युगल को सुखी सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें एवं सिंहल परिवार को बधाई सम्प्रेषित की।
!! विनम्र श्रद्धांजलि !!
श्री खेमचंद जी अग्रवाल (केमला वाले) के विगत 02 जुलाई को देवलोक गमन पर आज जय श्री पैलेस सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि-सभा में उपस्थित रहकर दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की। ॐ शांति! शांति!! शांति!!!
आज कृष्णा पैलेस में भाजपा श्योपुर के पूर्व जिला मंत्री श्री सतीश समाधिया की भतीजी एवं श्री दुलीचंद जी समाधिया की सुपुत्री सौभाग्य कांक्षिणी निखार के सगाई समारोह में उपस्थित रहकर दांपत्य जीवन में प्रवेश की ओर अग्रसर नव युगल के लिए शुभकामनाएं एवं समाधिया परिवार को इस शुभ प्रसंग पर मंगल बधाई प्रस्तुत की l
आज बड़ौदा रोड मोटर मार्केट पर श्री भूपेन्द्र सिंह कराड़िया के नवीन प्रतिष्ठान श्री राधे बाइक सर्विस एवं रीसेल सेन्टर के शुभारंभ पर मित्रों के साथ पहुँचकर बधाई, शुभकामनायें संप्रेषित की ll
"सरलता, सहजता और सादगी है विशेषता..."
आदरणीय श्री #हेमंत_खंडेलवाल जी को भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.. 💐
आपका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आपके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त होकर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही मंगल कामना है। @Hkhandelwal1964@BJP4MP
#हमारे_हेमंत_जी #HemantKhandelwal #BJPMadhyaPradesh #BJP #BJP4MP #BJPMP
#शुभ_जन्मदिवस भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री #जगदीश_देवड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके निरंतर स्वस्थ-सुदीर्घ-प्रसन्न जीवन की असीम मंगलकामनायें! @JagdishDevdaBJP 💐
#शुभ_जन्मदिवस
भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री, सहज-सौम्य व्यक्तित्व के धनी, संगठन के प्रति समर्पित श्री #राजेन्द्र_सिंह@BJPRajendraS जी को #जन्मदिन की अशेष आत्मीय बधाई एवं सहृदय शुभेच्छायें। 💐
प्रभु से आपके जीवन पथ पर स्वस्थ रहते हुए यश व उन्नति के साथ अग्रसर रहने की मंगलकामनाये! @BJP4MP@Hkhandelwal1964
#शुभ_जन्मदिवस अलवर (राजस्थान) के लोकप्रिय सांसद और केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री @byadavbjp जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं अनन्त मंगलकामनायें... 💐
आपका जीवन मंगलमय-सुखमय हो तथा यश-कीर्ति बहुगुणित होती रहे, ऐसी सहृदय शुभेच्छायें। #BhupenderYadav #BhupenderYadavJiBirthday
श्योपुर के राजनैतिक क्षेत्र की प्रमुख शख्सियत, मीणा समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मूलचंद जी रावत के निधन पर सादर भावपूर्ण श्रध्दांजलि। ॐ शांति! शांति!! शांति!!!