यूपी: गोरखपुर में SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था पर अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए। परीक्षा केंद्र पर 250 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था, मगर बुलाया गया 500 को। पुलिस की ओर से मोर्चा संभालने के बाद मामला शांत हुआ।
प्रयागराज में एक एग्जाम सेंटर पर ख़राब हुए सिस्टम को ठीक करते SSC GD के अभ्यर्थी
इस सरकार में सारी परीक्षा एजेंसियां भ्रष्ट हो चुकी है क्योंकि ये सरकार ही भ्रष्ट है ।
UP लेखपाल परीक्षा में हुई धांधली और छात्रों पर FIR पर रवि सर ने भरी हुंकार 👇🧐
सरकार के FIR को डराने की नीति बताया और आगे मुद्दा उठाने की बात कहा ✅
आप सभी को क्या लगता है कि " पेपर लीक हुआ है या नहीं ❓"
जब भी कोई पेपर लीक होता है तो आवाज उठाने पर सब का एक ही उत्तर आता है कि " परीक्षा साफ सुथरी हुई है " ✅
इस बार भी वही हुआ लेकिन अब देखना होगा कि बच्चे और टीचर क्या करते है ⁉️
#लेखपाल_पेपर_लीक
#लेखपाल_भर्ती
#lekhpalधांधली #UPSSSC #Bignews #Lekhpal_Exam_Investigation
Ankit Bhati Sir Interview : यूपी पुलिस दारोगा भर्ती को लेकर RWA (Rojgaar With Ankit) के मशहूर शिक्षक @rojgarwithankit का EXCLUSIVE इंटरव्यू. इस इंटरव्यू में अंकित सर ने रिजल्ट को लेकर एक बड़ा दावा किया, इसके अलावा आप जानेंगे..
क्यों आई इतनी हाई कटऑफ?
धड़ाधड़ हो रही FIR
स्कोर कार्ड क्यों जरूरी?
अब आगे क्या?
पूरा इंटरव्यू यहां देखें - https://t.co/Ai7uzt8SBw
#AnkitBhati #RWA #RojgaarWithAnkit #UPSI #UPPoliceSIBharti @I_Gaurav_Pandey
SSC GD परीक्षा-2026 में 13-13 लाख रुपए की डील और अलग-अलग राज्यों में हाईटेक सॉल्वर गैंग का जो भंडाफोड़ हुआ है, वह सिर्फ एक खबर नहीं है, यह दिन-रात एक करके पसीना बहाने वाले हमारे लाखों युवाओं के भविष्य की सरेआम हत्या है।
क्या हमारा पूरा सिस्टम इतना लाचार और पंगु हो चुका है कि देश में एक पारदर्शी परीक्षा कराना भी अब इसके बस में नहीं रहा
पेपर लीक और माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जो बड़े-बड़े और कड़े कानून बनाए गए थे, क्या वे सिर्फ कागजी और हवाई साबित हो रहे हैं, क्या इन शिक्षा के दलालों में व्यवस्था और कानून का 1% भी खौफ नहीं बचा है,
यह बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है कि जहाँ एक गरीब मजदूर और किसान का बच्चा अपनी नींद और जवानी दांव पर लगा रहा है, वहीं ये पेपर माफिया सिस्टम को अपनी जेब में रखकर खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी खोखली व्यवस्था किसी काम की नहीं जो एक पारदर्शी परीक्षा तक ना करा सके
शिक्षा मंत्री और सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि आखिर कब तक पेपर लीक और परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता रहेगा...
#sscgd #paperleak #educationminister #ssc #neet
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा 44 जनपदों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा में शामिल 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत और उनके भविष्य का सवाल है! आज आप सब ने मिलकर जो #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK का मुहिम ट्विटर पर चलाया और नंबर वन पर ट्रेंड कराया है यह आपकी एकजुटता की ताकत को दिखाता है पर हमें अभी यही नहीं रुकना है हमें फिर से इसी जोश के साथ कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION इस हैशटैग के साथ हमें फिर से कल ट्विटर पर ट्वीट करना है और इसे नंबर वन ट्रेंड कराना है और बहरी हो चुकी सरकार और यूपी UPSSSC आयोग के कानो में अपनी आवाज को पहुंचाना है क्योंकि आयोग अभी भी पेपर लीक और धांधली को भ्रामक एवं असत्य मान रहा है इसलिए जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं होगी तब तक यह नहीं पता चलेगा कि इस पेपर लीक और धांधली मे कितने सेंटर और नकल माफिया शामिल है कल आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सुबह 11:00 बजे इस #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्विटर पर ट्वीट करें
#lekhpalexamleak #upsssclekhpal #paperleak
आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
जो घटना लखनऊ के गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी विद्यालय मे घटी वह क्या था ? छात्र देर से क्यों निकले ? और जांच कराने मे क्या दिक्कत है?
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
लेखपाल पेपर लीक
एग्जाम दुबारा हो 👍
कुछ लोग अभी भी पेपर लीक को सिर्फ “नकल” या “शॉर्टकट” समझते हैं, लेकिन सच यह है कि पेपर आउट लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य पर सीधा हमला होता है।
कोई छात्र सालों तक सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करता है, परिवार की उम्मीदें लेकर फॉर्म भरता है, फीस देता है, किराया देकर दूसरे शहर में परीक्षा देने जाता है… और फिर पता चलता है कि कुछ पैसों और सेटिंग के दम पर पेपर पहले ही बिक चुका था। इससे बड़ा अन्याय क्या होगा?
लेखपाल जैसी भर्तियाँ सिर्फ नौकरी नहीं होतीं, गाँव और छोटे शहरों के युवाओं के लिए पूरी जिंदगी बदलने का मौका होती हैं। कई घरों में माता-पिता मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाते हैं। जब पेपर लीक होता है, तब सिर्फ परीक्षा रद्द नहीं होती — लोगों का सिस्टम पर भरोसा टूटता है।
सबसे दुख की बात ये है कि हर बार वही बातें होती हैं — “जांच होगी”, “दोषियों पर कार्रवाई होगी”, “दोबारा परीक्षा कराई जाएगी”। लेकिन छात्रों का मानसिक तनाव, समय और पैसा कौन लौटाएगा? जिन बच्चों की उम्र सीमा निकल रही है, उनका नुकसान कौन भरेगा?
जरूरत सिर्फ पेपर दोबारा कराने की नहीं है। जरूरत है सख्त और पारदर्शी व्यवस्था की —
पेपर लीक कराने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई
भर्ती प्रक्रिया की डिजिटल सुरक्षा मजबूत करना
परीक्षा केंद्रों की जवाबदेही तय करना
और छात्रों को समय पर स्पष्ट जानकारी देना
मेहनत करने वाले छात्रों को यह महसूस होना चाहिए कि उनका भविष्य किसी दलाल, माफिया या भ्रष्ट अधिकारी के हाथ में नहीं है। अगर शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर भरोसा खत्म हो गया, तो सबसे बड़ा नुकसान देश का होगा।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
📢 ट्विटर कैंपेन 📢
⏰ आज सुबह 10:00 बजे से✔️✔️
🎯 Hashtag:
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
अब समय आ गया है इस पेपर लीक सरकार के विरोध में आवाज उठाने का..
ये हर बार की धांधली अब बर्दाश्त नहीं 💯✅
#लेखपाल_भर्ती#पेपरलीक