बिहार के खगड़िया में पकड़े गए फर्जी IAS के पास से जो कुछ मिला, उसपर यकीन कर पाना कठिन है। इस फर्जी आईएएस का नाम मनीष गुप्ता है। इसके पास से टेस्ला की एक ड्राइवरलेस कार और डायकोर सफारी कार मिली। पूरे देश में सिर्फ 250 ही ड्राइवरलेस कार है। खरीदने के लिए सरकार की अनुमति चाहिए होती है।
मनीष आलीशान बंगले में रहता था। तमाम और प्रॉपर्टी खरीद रखी थी। घर में ही एक बार बना रखा था, उसमें विदेशी शराब ही रखता था। 31 लीटर शराब मिली है, एक बोतल की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है। 5 आईफोन मिले। 20 क्रेडिट कार्ड, 4 चेकबुक व 8 एटीएम कार्ड मिले।
खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह का कहना है- मनीष खुद को आईएएस बताकर बिहार में ही अलग-अलग जिलों में ठगी करता था। गाड़ी पर गर्वनमेंट ऑफ इंडिया व आईएएस लिखवा रखा था।
साढ़े 7 घंटे की जांच में पता चला कि मनीष के पास करीब 100 करोड़ की संपत्ति है। 10 सालों से ठगी कर रहा। घर के चारों तरफ करीब 100 सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा था। 6 भाइयों में सबसे छोटा है। शादी नहीं की। बाकी के जो 5 भाई हैं सभी अच्छी नौकरी में हैं, एक तो दिल्ली में प्रोफेसर हैं, एक कनाडा में है।
मेट्रो स्टेशन से निकलकर लड़की ने रैपिडो बाइक बुक की। रास्ते में बाइक बंद होने लगी तो सुनसान सड़क देखकर वह डर गई
राइडर ने पेट्रोल पाइप ठीक किया और फिर बाइक चलाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया।
लड़की ने गलती से ₹100 की जगह ₹1000 दे दिए। कॉल करने ...Open News