शिक्षा आयोग - BREAKING Update - आयोग की तैयारी प्रारम्भ
आयोग से शिक्षक भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नयी जानकारी मिल रही है
👉 जूनियर शिक्षक भर्ती आ रही है.
👉 प्राथमिक SUPERTET का एक विज्ञापन
👉 TGT विज्ञापन बड़े बदलाव के साथ
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 15,012 पदों पर शिक्षक भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए गए हैं।
इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11,508 सहायक अध्यापक (शहरी) के पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के पद तथा 2,607 प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Website: https://t.co/Ayn0DgyfnH
बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा / महाराज-जी) एक प्रसिद्ध हिंदू संत और हनुमान जी के अनन्य भक्त थे।
● मूल जानकारी
• असली नाम: लक्ष्मी नारायण शर्मा (कुछ स्रोतों में लक्ष्मण नारायण शर्मा भी लिखा मिलता है)।
• जन्म: लगभग 1900 में (कई स्रोतों के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी, 30 नवंबर 1900) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील के अकबरपुर गांव में एक ब्राह्मण पर���वार में।
• पत्नी: रामबेटी देवी। बचपन में ही विवाह हो गया था (लगभग 11 वर्ष की आयु
• परिवार: दो पुत्र (अनेक सिंह शर्मा और धर्म नारायण शर्मा) तथा एक पुत्री।
● नाम कैसे पड़ा ?
युवावस्था में साधु के रूप में घूमते समय वे बिना टिकट ट्रेन में सवार थे। फर्रुखाबाद क्षेत्र के नीब करौरी (नीम करोली) गांव के पास टिकट न होने पर उन्हें उतार दिया गया। इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। अधिकारियों के अनुरोध पर वापस बै��ने के बाद ही ट्रेन चली। इसी घटना और उस स्थान से जुड़ाव के कारण वे नीब करौरी बाबा या नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उन्हें हांडी वाले बाबा, तलैया बाबा, तिकोनिया बाबा और चमत्कारी बाबा जैसे नामों से भी जाना जाता था।
☆ जीवन और आश्रम:
बचपन में ही वैराग्य की ओर रुझान था। कुछ समय घर छोड़कर साधना की, बाद में परिवार के अनुरोध पर लौटे, फिर आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़े।
उनके प्रमुख आश्रमः
• कैंच�� धाम (नैनीताल, उत्तराखंड) – 1964 में स्थापित, हनुमान मंदिर सहित सबसे प्रसिद्ध केंद्र ।
• वृंदावन (उत्तर प्रदेश)
• अन्य स्थानों पर भी कई मंदिर और आश्रम बने (भूमियाधार, काकरीघाट, हनुमानगढ़ी आदि)।
वे “सब एक" (सभी एक हैं), प्रेम, सेवा और सत्य पर जोर देते थे। भक्त उन्हें हनुमान जी का अंश मानते हैं और कई चमत्कारिक घटनाओं से जोड़ते हैं।
देवरिया के छोटे से गांव का बेटा बना राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO, भोपतपुरा में गूंजे जय श्रीराम के नारे, आतिशबाजी और मिठाई बांटी
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के रूप में पूर्व एयर चीफ मार्शल जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति के बाद उनके पैतृक गांव देवरिया के भोपतपुरा में खुशी का माहौल है. जैसे ही गांव के लोगों को जितेंद्र मिश्र ��ो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जानकारी हुई, उनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया. गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. आतिशबाजी की गई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए. गांव के लोगों का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट में इतना बड़ा पद उनके गांव के व्यक्ति को मिलना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/cwNNwzvWlf
#rammandir #uttarpradesh #deoria