प्रेस विज्ञप्ति
विषय: जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय
प्रयागराज, 6 अक्टूबर 2026।
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में छात्रों एवं अभ्यर्थियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की मांग को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार एवं संबंधित विभाग तक अभ्यर्थियों की मांग को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम
7 अक्टूबर 2026 — ट्विटर/X अभियान
जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रातः 11:00 बजे से ट्विटर/X अभियान चलाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक अभ्यर्थी एवं छात्र शामिल होकर अपनी मांग को सरकार एवं संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे।
8 अक्टूबर 2026 — मोमबत्ती मार्च
शाम 6:00 बजे, ईश्वर कॉलेज से गोविंदपुर तक मोमबत्ती मार्च आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रमुखता से उठाया जाएगा।
9 अक्टूबर 2026 — शिक्षा निदेशालय घेराव
प्रातः 11:00 बजे से शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज का घेराव/धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र जारी किए जाने की मांग रखेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में मुख्यमंत्री जी के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिए गए ज्ञापन को शासन स्तर पर गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग लगातार उठाई जाएगी।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से प्रतीक्षित है। इसलिए सरकार से मांग है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी करने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रमों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सहभागिता करें और अपनी मांग को मजबूती से शासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष रखें।
मुख्य मांग:
“जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करो — कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करो।”
निवेदक:
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
प्रयागराज
@CMOfficeUP@DM_PRAYAGRAJ@TheLallantop@dgpup@upesscprayagraj@CJP_for_India
@RailMinIndia@railwayupdate@RailwayUpdates_
चलती ट्रेन से गिर कर या धक्का देकर गिराकर मरने/मारने की घटना आम हो गयी है। हाल ही में बरेली से बिहार जा रहे मौलाना तौसीफ़ को मोब्लिचिंग कर ट्रेन से नोचे गिराकर मार दिया गया। अगर हर एक बोगी में पुलिस का पहरा होता तों ऐसी घटना ना होता
https://t.co/G0Tbj4wcYD
भाई अखिलेश जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद हम सभी बीएड बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए।
• TGT & LT में TET लागू होगा या 6 से 8 के लिए भर्ती के रास्ते खुलेंगे।
@itspravin99@SohilKh60000647 जो बोलेगा ओ जायेगा,
ऐसा माहौल बना रखा है।
तानाशाही का ऐसा,
परचम लहरा रखा है।।
कर लेंगे चटनी-रोटी पर गुजारा,
ऐसे युवाओं ने प्रण ले रखा है।।।
कमाल अज़हर, बीएड बेरोजगार है,
ये बात सबों स्वीकार रखा है IV