कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवादिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। 🌸🙏
🔱 साक्षी बना प्रेम, आस्था और पवित्र बंधन का मिलन ❤️
जहाँ विश्वास है, वहाँ सदा साथ है…
शिव और शक्ति का ये दिव्य संग, जीवन को पूर्ण बनाता है 🙏✨
आप सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏
#Mahashivratri
नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में गिरफ्तारी नहीं हुई बल्कि अगले दिन माननीय विधायक और छात्र नेता की गिरफ्तारी हो जाती है ऐसा क्या कारण रहा 🙏🙌 फिलहाल इनकी रिहाई की मांग चारों तरफ।
#अभिमन्यु_निर्मल_को_रिहा_करो
माननीय
प्रधानमंत्री, PMO इंडिया। उड्डयन मंत्रालय,
भारत सरकार, नई दिल्ली।
विषय: जोधपुर हवाई अड्डे का नामकरण शहीद माँ अमृता देवी बिश्नोई के नाम पर करने हेतु निवेदन।
महोदय
सविनय निवेदन है कि हम एक जागरूक नागरिक के रूप में यह पत्र अत्यंत भावनात्मक और ऐतिहासिक संदर्भ में लिख रहे है की यह देश के पर्यावरणीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसे न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक अनोखे और प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
सन् 1730 में राजस्थान के जोधपुर ज़िले के खेजड़ली गाँव में शहीद माँ अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 363 वीर और वीरांगनाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। जब जोधपुर राज्य की सेना खेजड़ी वृक्षों की कटाई करने पहुँची, तब माँ अमृता देवी ने कहा:
"सर साटे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण"
अर्थात – "यदि पेड़ बचाने के लिए सिर भी कटाना पड़े, तो भी यह सस्ता सौदा है।"
यह बलिदान विश्व इतिहास की पहली और सबसे बड़ी पर्यावरण रक्षा की घटना मानी जाती है। यह वही प्रेरणा है, जिससे आगे चलकर 'चिपको आंदोलन' जैसे अभियानों को बल मिला।
अतः मेरा विनम्र अनुरोध है कि जोधपुर हवाई अड्डे का नामकरण "शहीद माँ अमृता देवी बिश्नोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा" किया जाए।
यह निर्णय न केवल उन महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि यह देश-विदेश से आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण की प्रेरणा भी देगा।
यह एक ऐसा कदम होगा जो भारत की सांस्कृतिक, नैतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर को वैश्विक मंच पर उजागर करेगा।
आपसे निवेदन है कि इस विषय में गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
आपकी कृपा हेतु सादर धन्यवाद।
@PMOIndia@MoCA_GoI@JM_Scindia@Officejmscindia@AAI_Official@airindia@mohol_murlidhar@RamMNK
वन्यजीव प्रेमी श्री राधेश्याम पेमाणी का जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में वन्यजीव रेस्क्यू के लिए जाते समय हुए सड़क हादसे में दुःखद निधन होने का समाचार प्राप्त हुआ।
प्रकृति और वन्यजीवों के लिए उनका समर्पण अविस्मरणीय रहेगा।
ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें।
ॐ शांति
जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित जैसलमेर के जागरूक युवा राधेश्याम पेमानी जी, श्याम विश्नोई जी, कंवराज सिंह जी व वन विभाग के कार्मिक सुरेन्द्र चौधरी जी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
मांग पत्र
प्रति,
मा. मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,
जयपुर।
विषय: राधेश्याम पेमाणी धोलिया (जैसलमेर) को शहीद का दर्जा एवं वन्य जीव संरक्षण में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम यह मांग पत्र अत्यंत दुख एवं गर्व के साथ प्रेषित कर रहे हैं। जैसलमेर निवासी राधेश्याम धोलिया जी ने अल्पायु में ही वन्यजीव संरक्षण विशेषकर हिरण और गोडावण जैसे संकटग्रस्त जीवों की रक्षा हेतु साहसिक एवं समर्पित कार्य किए। उनका जीवन जीवदया, पर्यावरण प्रेम और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।
दिनांक 23 मई 2025 को वे अपने साथियों के साथ हिरण शिकार की सूचना पर मौके पर रवाना हुए थे, किंतु मार्ग में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में उनका दुःखद निधन हो गया। यह दुर्घटना नहीं, बल्कि वन्यजीवों की रक्षा करते हुए एक सच्चे सिपाही की शहादत थी।
हम राजस्थान सरकार (@RajCMO ) से विनम्रतापूर्वक निम्न मांग करते हैं:
1. राधेश्याम धोलिया जी को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि वन्यजीवों की रक्षा में प्राण त्यागने वाले जीव प्रेमियों को उचित मान्यता मिल सके।
2. उन्हें "गोडावण मैन ऑफ इंडिया" की उपाधि दी जाए, जिससे उनका समर्पण राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जा सके।
3. उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाए।
4. उनके परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक आश्रित को वन विभाग में सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
5. जैसलमेर जिले में राधेश्याम धोलिया जी के नाम से एक शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाए।
6. राजकीय शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में उनके जीवन, कार्यों और जीव रक्षा के संदेश को स्थान दिया जाए, जिससे भावी पीढ़ी प्रेरित हो।
राधेश्याम धोलिया जैसे युवाओं की कुर्बानी हमें यह सिखाती है कि सच्चा नायक वही है जो समाज और प्रकृति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दे। उनकी स्मृति को अमर करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए उचित निर्णय लिया जाए।
सादर,
बिश्नोई युवा टीम ,समस्त बिश्नोई समाज एवं समस्त पर्यावरण प्रेमी
मो.: 7357803192
ईमेल: [email protected]
स्थान: जयपुर, राजस्थान,भारत
कृपया संज्ञान लें – @BhajanlalBjp
, @kkvishnoibjp , @biharibishnoi , @KISHNARAM_MLA , @MlaSanchore , @AbhimanyuP00NIA , @RavindraBhati__ , @Barmer_Harish , @UmmedaRamBaytu
माननीय @Sanjay4India1 जी गोडावण संरक्षण पर पिछले 12 सालों से जी जान से काम किया है इस नन्ही सी जान ने।शहीद “गोडावण मैन ऑफ इंडिया “ के नाम से शहीद का दर्जा मिले यही अनुरोध करते है आप से।सार्वजनिक रूप से जनमानस में वो गोडावण मैन ऑफ इंडिया से ही जाने जायेगें।
#गोडावण_मैन_ऑफ_इंडिया
#राधेश्याम_पेमानी
फर्जी लोग बाहर हो लेकिन ईमानदारों के साथ में न्याय हो,
मेहनत से लगने वालों का 5 सालों का हिसाब सिर्फ मेहनत वाला ही जानता है 🙌🙏
#ईमानदार_SI_को_न्याय_मिले
OMR पर पर्यवेक्षक और अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का ऑप्शन होना चाहिए वरना पीछे के दरवाजे से OMR बदल के धांधली हो तो उसका कैसे पता चलेगा ?🙄🙄
131 मेरिट जाने वाले रीट लेवल फर्स्ट भर्ती की अच्छे से जांच करें तो बहुत सारे खुलासे हो सकते हैं, 🙏🙏
आज रविवार है, आपको पता है इस दिन सभी साथियों को आपस में जोड़ने का कार्यक्रम रहता है,,,,,
Quickly Follow 👉 @PRAKASH21051992
और इस ट्वीट को रिट्वीट करें और रिट्वीट करने वाले सभी साथी आपस में एक-दूसरे को Follow कर लें 💞🎉
#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन@JATbera1@NFUofficial1
1 मई 2025 तक जब शिक्षा विभाग में इतने सारे पद खाली है तो पदों में वर्दी क्यों नहीं की जा रही है..?
स्कूल व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापक भर्तियों के पदों में बढ़ोतरी कर हम अभ्यर्थियों को संभल प्रदान करे.!
#फर्स्ट_सेकंड_ग्रेड_पद_बढ़ाओ@BhajanlalBjp