दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है।
भाजपा सरकार ने न सिर्फ दलित, पिछड़े और आदिवासियों को छला है, बल्कि समाज के हर तबके के युवाओं के साथ सरासर नाइंसाफी की है।
हक मांगना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
युवाओं पर यह अत्याचार भाजपा को भारी पड़ेगा, अब देश की जनता संवैधानिक तरीके से इस जुल्म का जवाब देगी।
- प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी
पूर्णिया की सड़कों पर #ChhatronKiGoonj राष्ट्रीव्यापी आंदोलन के तहत निकला मशाल जुलूस सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि देश के छात्रों के भविष्य को बचाने का संकल्प है।
हाथों की ये मशालें बता रही हैं कि जब युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जाता है, तो वही युवा बदलाव की लौ बनकर उठ खड़े होते हैं।
यह संघर्ष रुकेगा नहीं, यह मशाल बुझेगी नहीं।
आज जनपद लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी (बरबर रोड) स्थित सिटी पैलेस में आयोजित 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद श्री राकेश राठौड़ जी और पूर्व सांसद श्री रवि वर्मा जी के साथ सम्मिलित हुआ।
बाबासाहेब के बनाए संविधान और देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सब पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।
मूसलाधार वर्षा के बावजूद भी जनता का यह हुजूम गवाह है कि तानाशाही के खिलाफ बदलाव की क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। ✊🔥
#संविधान_बचाओ_संवाद #LakhimpurKheri #UPCongress
लखीमपुर-खीरी के जनपद-मोहम्मदी स्थित बरबर रोड पर बने सिटी पैलेस में आयोजित 'संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम' ऐतिहासिक जनसैलाब और अभूतपूर्व उत्साह का गवाह बना।
इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें एक विशालकाय माला पहनाकर और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया।
इस गौरवमयी मंच पर मा. सांसद श्री राकेश राठौर (@rakeshrathorei ) जी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना कर दिया।
इस संवाद कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व सांसद श्री रवि वर्मा जी, रवींद्र राठौर जी और वीरेन्द्र राठौर जी रहे, जिनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बेहद सुंदर दृश्य तब देखने को मिला जब स्थानीय बच्चों ने प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, बच्चों के चेहरों की बेसाख्ता खुशी और प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा उन्हें दिए गए अपार स्नेह व सार्थक संवाद ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।
मंच से जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने वर्तमान हुकूमत की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसे बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले को उठाते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार को भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन के मुद्दे पर बुरी तरह घेरा। इसके साथ ही उन्होंने सूबे की जनता को उत्तर प्रदेश में रही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के ऐतिहासिक और जनहितैषी कार्यों की याद दिलाई, जिन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत बुनियाद रखी थी।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने जनता से उत्तर प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने की पुरजोर अपील की और पूरी प्रतिबद्धता के साथ वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही उत्तर प्रदेश को सही मायनों में 'उत्तम प्रदेश' बनाने का संकल्प धरातल पर पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में उमड़ी हज़ारों की यह भारी भीड़ और जनता का अटूट भरोसा साफ बयां कर रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार अब एक आंधी का रूप ले चुका है और बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी तथा मा. सांसद श्री राकेश राठौर (@rakeshrathoreie) जी का 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व बड़ागांव चौराहा, महोली (सीतापुर) में स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।
जन-जन का यह अपार स्नेह, अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन इस बात का साफ संदेश है कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प में जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
प्रधानमंत्री जी,
श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की - वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छुपी नहीं है।
ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है।
तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए।
आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।
सरेआम भविष्य की नीलामी- जिसके पास पैसा है, वो मेन्यू से पेपर चुन लेता है और जो सिर्फ मेहनत करता है, वो अपना सपना खो देता है।
152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित और सज़ा एक को भी नहीं
यही इस माफिया की असली ताकत है - बच्चों का भविष्य बेचो, पैसा कमाओ और बेख़ौफ़ घूमो।
मोदी जी, देश का हर छात्र आपसे यही पूछ रहा है - यह गिरोह किसकी शह पर इतना बेख़ौफ़ है?
धर्मेन्द्र प्रधान को पद से हटाने के बजाए
मोदी सरकार के कहने पर,
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटा दिया !
डरपोक
कायर
बुजदिल
निकम्मी
नाकारा
संवेदनशून्य सरकार !
पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
~ राहुल गांधी जी, नेता विपक्ष
#ChhatronKiGoonj
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
😡 152 paper leaks. CRIMINALS
This is not just incompetence, it is a massive, organised attack on the future of India’s youth.
Absolutely shameful.
#ChhatronKiGoonj
मोदी का चुनावी रथ जो चल रहा था अगर उसे किसी ने रोका तो हमारे उत्तर प्रदेश की जनता ने रोका और हमारे साथियों ने रोका।
- प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
गाजियाबाद में दरिंदगी की हदें पार, क्या यही है भाजपा का 'मिशन शक्ति'? 7 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या
गाजियाबाद के नंदग्राम में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और सिर कुचलकर हत्या की रूह कंपा देने वाली घटना ने भाजपा सरकार के महिला सुरक्षा के तमाम खोखले दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। घर के बाहर खेल रही बच्ची को दरिंदे उठा ले गए और एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में उसका खून से लथपथ, अर्धनग्न शव मिला।
यह जघन्य वारदात चीख-चीखकर पूछ रही है कि उत्तर प्रदेश में बेटियां आखिर कब तक सुरक्षित होंगी? 'सख्त कानून-व्यवस्था' का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? सरकार अपराधियों पर बुलडोजर चलाने का सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करती है, जबकि हकीकत में सूबे की मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस इस घिनौने कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि सरकार सोचना बंद करे और इन हैवानों को तत्काल फांसी की सजा दिलाए।
कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जहाँ एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले रसूखदार लड़के की गंदी हरकतों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है।
घर में माँ-बेटी अकेली हैं, और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर पुलिस-प्रशासन को जेब में रखकर घूम रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं।
योगी जी, क्या यही है आपका "मिशन शक्ति"?
क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा?
बाद में मोमबत्तियाँ जलाने से बेहतर है कि आज इस मासूम के लिए आवाज़ उठाइए और इस अहंकारी रसूखदार परिवार पर बुलडोज़र वाली कार्रवाई कीजिए।
आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने से डरती रहेंगी?
प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के नाम पर जो खेल चल रहा है, वह बेहद शर्मनाक है! अपनी फ्लॉप होती जनसभाओं में भीड़ दिखाने के लिए भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को अपनी जागीर समझ लिया है।
प्रतापगढ़ के 17 ब्लॉकों से शिक्षकों, आशा बहुओं और सफाईकर्मियों समेत अन्य सरकारी अमले को जबरन लाकर रैली में भीड़ बढ़ाई गई।
क्या जनता के टैक्स के पैसे से वेतन पाने वाले कर्मचारी भाजपा के चुनावी प्रचारक हैं? अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकारी तंत्र का ऐसा दुरुपयोग लोकतंत्र का अपमान है।
इस तानाशाही पर अंकुश लगाना अनिवार्य है।