प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
राजस्थान सरकार,
जयपुर।
माध्यम से:
प्रधान सचिव,
प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD),
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) एलडीसी परीक्षा 2024 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के शेष विभागों की नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम सभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी परीक्षा 2024 के चयनित अभ्यर्थी हैं। हमारी दस्तावेज़ सत्यापन, पुलिस सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण (Medical) सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। इसके बावजूद, अब तक अनेक विभागों द्वारा नियुक्ति आदेश (Joining Order) जारी नहीं किए गए हैं।
निम्नलिखित विभागों में अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं –
1. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशालय (DMHS), जयपुर
2. संस्कृत शिक्षा विभाग
3. भू-प्रबंध विभाग, जयपुर
4. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
5. राज्य बीमा एवं भविष्य निधि (SIPF)
6. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR)
7. कलेक्ट्रेट अलवर
8. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)
9. सैनिक कल्याण विभाग
10. प्राविधिक शिक्षा निदेशालय
11. RRTI अजमेर
12. लोक निर्माण विभाग (PWD)
13. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (SPMC)
14. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)
15. जल संसाधन विभाग (WRD)
16. कलेक्ट्रेट सीकर
17. कलेक्ट्रेट जोधपुर
18. कलेक्ट्रेट धौलपुर
19. एच.सी.एम. रीपा, जयपुर
20. समेकित बाल विकास सेवा (ICDS)
21. ई.एस.आई. चिकित्सा विभाग
22. सांख्यिकी विभाग
23. महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
24. प्राविधिक शिक्षा, जोधपुर
25. अल्पसंख्यक मामलात विभाग
26. कलेक्ट्रेट उदयपुर
27. कलेक्ट्रेट बाड़मेर
28. बाल अधिकारिता विभाग
29. राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा (GMC Kota)
30. समेकित बाल विकास सेवाएँ विभाग
31. झुन्झुनू कलेक्टर ऑफिस
महोदय, अन्य कई विभागों जैसे सचिवालय, RPSC तथा अन्य कार्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियाँ पहले ही हो चुकी हैं और वे अपनी पहली वेतन राशि भी प्राप्त कर चुके हैं। इससे एक ही विज्ञापन संख्या (RSSB LDC 2024) के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के बीच भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
हाल ही में आयोजित ‘रोजगार मेले’ में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे, जिससे सभी अभ्यर्थियों में आशा जगी थी। किंतु अब तक नियुक्ति आदेश न मिलने से हम सभी अभ्यर्थी आर्थिक कठिनाई एवं मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, विशेष रूप से दीपावली पर्व के समय यह स्थिति अत्यंत दुखदायी है।
अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि कृपया संबंधित विभागों को निर्देशित कर शेष बचे विभागों के नियुक्ति आदेश यथाशीघ्र जारी करवाने की कृपा करें, ताकि सभी चयनित अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार हो सके एवं वे अपने परिवारों के साथ दीपावली का पर्व प्रसन्नता से मना सकें।
आपकी कृपा एवं त्वरित कार्रवाई की हम सभी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सादर निवेदन सहित,
LDC संघ राजस्थान
#ldc_मांगे_नियुक्ति
@BhajanlalBjp@RajCMO
@HANUMANKISAN@sanjay1955762 भाई ये बात बिल्कुल गलत है पास किसी मंत्री मुख्यमंत्री की वज़ह से नहीं मेहनत से हुए हैं आप ऐसा बोलकर मेहनती बच्चों का अपमान कर रहे हो
@HANUMANKISAN हकीक़त यह है कि इस सरकार में न तो कोई सक्षम स्तर है और न ही किसी मंत्री, मुख्यमंत्री की चल रही है।
आप बेरोजगारों को पिछले 5 महीने से गुमराह कर रहे हो कभी माननीय मुख्यमंत्री जी की जय कभी माननीय मंत्री जी की जय। पूरी भर्ती में आपकी बात केवल एक बार सही हुई वो भी होली से पहले वाली ।
मुख्यमंत्री महोदय @BhajanlalBjp हमारी LDC भर्ती पूछने कई सालों से अटकी पड़ी है, अभी इसकी फाइल आपके @RajCMO कार्यालय में है, इसको अप्रूव कीजिए जिससे हमें जल्दी नियुक्ति मिल सके।
#LDC_मांगे_नियुक्ति