💥👆👇🖍BEd के सभी अभ्यर्थी आज परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% पदों पर सीधी भर्ती की माँग को लेकर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ कर दिया है। अभ्यर्थियों की एक ही माँग है कि शीघ्र ही सीधी भर्ती जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि माँगे न माने जाने तक यह अनशन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% सीधी भर्ती करने को लेकर आज BEd अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में एक बड़ा कैंडल मार्च निकाला। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच और बीएड छात्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में यह कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में BEd छात्र शामिल हुए। छात्रों की ओर से कहा गया कि यह सरकार तक अपनी बातों को पहुँचाने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। छात्र परिषदीय जूनियर भर्ती के विज्ञापन को लेकर कल उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ करेंगे। छात्रों का कहना है कि BEd अभ्यर्थियों को सरकार के द्वारा केवल छला जा रहा है। जब अन्य राज्य परिषदीय विद्यालयों में जूनियर की भर्तियां कर रहे है तो उत्तर प्रदेश सरकार 100% प्रमोशन करके BEd छात्रों के साथ अन्याय क्यों कर रही है? अनशनरत छात्रों के द्वारा कल शिक्षा निदेशालय में अधिक से अधिक संख्या में BEd छात्रों को उपस्थित रहने की अपील भी की गई है। हरियाणा, बिहार, राजस्थान जैसे राज्य परिषदीय जूनियर भर्ती कराते चले आ रहे है लेकिन उत्तर प्रदेश में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 100% प्रमोशन की नियमावली है।
BEd के सभी अभ्यर्थी आज परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% पदों पर सीधी भर्ती की माँग को लेकर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ कर दिया है। अभ्यर्थियों की एक ही माँग है कि शीघ्र ही सीधी भर्ती जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि माँगे न माने जाने तक यह अनशन जारी रहेगा।