दतिया विधानासभा उपचुनाव में शानदार जी��, कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। मैं दतिया की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने सत्ता के दबाव में झुकने से इनकार कर दिया।
यह जीत सिर्फ एक उपचुनाव की जीत भर नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश ��ी हवा में हो रहे बदलाव का संकेत है। हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने देश के छात्रों में जो जागृति पैदा की है, आज वह समाज के हर वर्ग को आंदोलित कर रही है।
भाजपा के कुशासन से समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता अब इस भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहती है। इसी बदलाव की शुरुआत आज मां पीतांबरा की नगरी दतिया से हुई है।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
@RahulGandhi @INCIndia @INCMP
माननीय पर्यटन मंत्री @vishvendrabtp जी द्वारा शुरु '#MonumentalRajasthan' आभासी उत्सव में शामिल होते हुए विश्व धरोहर,पंद्रहवी सदी में महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित, राजपूतानी शान की असंख्य कहानियों से जुड़े अनुपम स्मारक #कुम्भलगढ़ दुर्ग के चित्र पोस्ट कर रही हूँ।
#Kumbhalgarh