शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से "मजदूर आन्दोलन जनसभा" का आह्वान किया।
गिरल लिग्नाइट माइंस में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत स्थानीय कार्मिकों हेतु 19 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे गिरल (शिव, बाड़मेर) में जनसभा आयोजित होगी। @RavindraBhati__
“मेरा तमाम उन लोगों से निवेदन है, जिन्हें वास्तव में लगता है कि बदलाव आना चाहिए वे आगे आएं, संघर्ष करें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
देखिए, मैं विधायक बनने के बाद भी मैदान में डटा रहा हूं। मैंने 14-14 दिनों तक टेंट में रहकर संघर्ष किया है और आगे भी 6-6 महीने तक उसी दृढ़ता के साथ डटे रहने का हौसला रखता हूं।
भविष्य में भी यदि किसी मजदूर, वंचित, शोषित, गरीब या दलित के अधिकारों पर कुठाराघात होगा, तो मैं पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ा रहूंगा।”
MLA रविंद्रसिंह भाटी की सरकार और प्रशासन को चेतावनी, अब इनके लिए मैं मर मिटुंगा
गिरल लिग्नाइट पॉवर प्लांट में चल रहे धरने पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कहा है कि जिसको जहां से बुलाना है, बुला लेना, प्रशासन के लोग भी बढ़िया और आराम से तैयार होकर आए, "मैं अब कब्बडी खेलने के मूड में हूं।"
भाटी ने कहा कि "इसका कारण है के8 इतने दिन तक तमाम ये मेरे लोग, 50 और 55 डिग्री के टेम्प्रेचर में तप रहे थे, इनको मैं मरते हुए नहीं छोड़ सकता।
ये मेरे अपने लोग है और इस लोकतंत्र के अंदर इन्होंने ही अपने आशीर्वाद के बलबूते, बिना कोई दल के, बिना कोई विचारधारा के और बिना किसी पॉली8कल सपोर्ट के मुझे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाया है। इनका अहसान मैं अपना सिर देकर भी नहीं चुका सकता। और इनके लिए मैं मर मिटुंगा।
"मजदूर आन्दोलन जनसभा"
दिनांक- 19 मई 2026 | समय- प्रातः 10:00 बजे
स्थान- गिरल (शिव, बाड़मेर)
गिरल लिग्नाइट माइंस में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत स्थानीय कार्मिकों हेतु।
मज़दूरों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई! ✊
गिरल (#शिव, बाड़मेर) में आयोजित होने वाले 'मज़दूर आन्दोलन' में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
आइए, मिलकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।
📅 दिनांक: 19 मई 2026⏰
समय: प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान: गिरल (शिव, बाड़मेर)
#मज़दूर_आन्दोलन