आज TGT में शैक्षणिक अहर्ता संबंधी अधिसूचना का पत्र सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने के बाद TGT PGT में पुरानी नियमावली से प्रभावित छात्रों ने प्रयाग स्टेशन पर एक बड़ी मीटिंग की। इस मीटिंग में अभ्यर्थियों ने यह निर्णय किया कि मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद भी उनको बाहर किया गया है इसलिए वो फिर से महा आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन पहले से भी बड़ा करेंगे और आमरण अनशन भी करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें हर हाल में TGT विज्ञापन में शामिल किया जाए।
TGT PGT की नई नियमावली व नई शैक्षणिक अहर्ता के विरोध में प्रयागराज में आज नई नियमावली से पीड़ित अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। इन अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। इनका कहना है कि इनको मौका देना होगा क्योंकि मुख्यमंत्री ने इनसे वादा किया है। कल से इन्होंने अपना आंदोलन को और अधिक तेज करने की चेतावनी दी है। इनमें से कई अभ्यर्थी पुनः आमरण अनशन प्रारम्भ करने जा रहे है। TGT की भर्ती में हर एक कदम पर एक नया विवाद शुरू हो जा रहा है।
BED परिषदीय जूनियर भर्ती के सभी साथी जो 50% शिक्षक के पदों पर सीधी भर्ती चाहते है और अपने हक की आवाज बुलंद करना चाहते है इस ग्रुप को अवश्य जॉइन कर ले।
ग्रुप का लिंक - https://t.co/GVsIqoCUwL
बीएड अभ्यर्थियों ने परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के 50% पदों पर सीधी भर्ती की माँग को लेकर 3 नवम्बर को प्रयागराज शिक्षा निदेशालय पर महाजुटान का एलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के छात्र इक्कठा हो रहे है। यह माँग अब तेज होती जा रही है। सरकार को निश्चित ही 50% पदों पर चुनाव के पहले सीधी भर्ती देनी चाहिए। जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय और RTE act बीएड छात्रों को जूनियर भर्ती के लिए योग्य मानता है तो सरकार इनका हक क्यों खत्म कर रही है? बीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं सुनी जाएगी वो पीछे नही हटेंगे।
इस नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश UPSSSC मुख्य सेविका (Mukhya Sevika) भर्ती की शैक्षणिक योग्यता निम्न है-
1. शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से किसी एक विषय के साथ स्नातक (Graduation) होना चाहिए:
समाजशास्त्र (Sociology)
सामाजिक कार्य (Social Work)
गृह विज्ञान (Home Science)
पोषण एवं बाल विकास (Nutrition and Child Development)
इनमें से संबंधित विषय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार होना आवश्यक है।
2. आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
3. वरीयता (Preference)
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण संबंधी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जा सकती है।
तीसरे या चौथे नंबर पर यह भर्ती लगेगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
विज्ञापन संख्या 06/2026(UPPGT) : Correction Window अपडेट
ऑनलाइन संशोधन शुरू हो चुका है, आवश्यक संशोधन समय रहते कर लिजिए।
हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के नंबर, इश्यू डेट एवं बालक/बालिका वर्ग आदि से संबंधित विवरणों में संशोधन किया जा सकेगा।
नाम, जाति और जेंडर में संशोधन नहीं होगा।
बीएड वालो अपने हक की आवाज को मजबूत करने के लिए संघर्ष को मजबूत करिए। आज अगर आप पीछे हटे तो आपके हक को जूनियर भर्ती में प्रोमोशन से भर दिया जाएगा। हमारी आवाज बनिए और इस ग्रुप को जॉइन करिएhttps://t.co/8SjF9ZEDjg
@Sarvesh18435785@rishabhpost जब किसी का सपोर्ट नहीं कर सकते बेवजह की उंगली नहीं करनी चाहिए ऐसे लोग महामुर्ख की श्रेणी में आते हैं और कितना चंदा दिया है तुमने जो इतना चिल्ला रहे हो
इस समूह में लोगो को जोड़ते रहिए वरना आपका हक कोई दूसरा हड़प जाएगा और आप हाथ मलते रह जाएंगे। हम डीएलएड के साथ भी थे और हमने उनका भी हक दिलवाया। हम वादा करते है कि हम डीएलएड वालों को ग्रामीण भर्ती भी दिलवाएंगे और हम बीएड के साथ भी है और आपका भी आपका हक़ दिलवाएंगे। 50% पदों पर सीधी भर्ती आपका हक है उसमें कोई सेंधमारी नहीं कर सकता है। मैं फिर बोल रहा हूँ कि जिस राज्य में एक साधारण सी परीक्षा के 500 पदों के लिए लाखों बेरोजगार बुरी तरह से लड़ रहे है उस राज्य में आप डिग्री धारक होते हुए भी अपने हक के 35000 पद दूसरों को कैसे दे सकते है? आपके हक की लड़ाई आपको ही लड़ना होगा?
परिषदीय जूनियर भर्ती के लिए BED छात्रों की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर जाने लगी है। 50% सीधी भर्ती के लिए छात्र अब आर पार की लड़ाई में है। इस संदर्भ में अभ्यर्थियों ने अब अपनी माँग को बेबाकी से रखना प्रारंभ कर दिया है। जो भी BEd अभ्यर्थी जूनियर भर्ती चाहता है, जिसका विषय कॉम्बिनेशन नहीं है और उसकी यह इच्छा है कि वो इस संघर्ष का हिस्सा बने और अपने हक की आवाज उठाए वो इस व्हाट्स app ग्रुप में जुड़े और अपने साथियों के साथ हक के लड़ाई में साथी बने। आपका यह प्रयास 50% सीधी भर्ती के लिए मददगार सिद्ध होगा।
इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जो इस ग्रुप में जुड़े वो BEd डिग्री धारक हो।
ग्रुप का लिंक - https://t.co/0j0PMYAJji
UPSSSC PET-2026 परीक्षा या आर्थिक अग्निपरीक्षा?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों में कईयो को 500–600 किमी और कुछ को 650 किमी दूर तक परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
सवाल है—युवा परीक्षा की तैयारी करें या किराया, भोजन और ठहरने के लिए हजारों रुपये जुटाएँ? अभ्यर्थियों की सुरक्षा और समय पर केंद्र पहुँचने की जिम्मेदारी कौन लेगा?
नकल रोकना जरूरी है, लेकिन इसकी कीमत बेरोजगार युवाओं से क्यों वसूली जाए?
महोदय निरंतर लाउडस्पीकर रात में भी बज रहा है।यह रात्रि में न तो सोने देते है और न ही पढ़ने देते है लगातार कई शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है उचित कार्रवाई करें ।
स्थान-अड्डा अहमदगढ़ मंदिर
थाना-अहमदगढ़
Janpad-बुलंदशहर
@uppolice@bulandshahrpol@112UttarPradesh@dgpup
TGT PGT अभ्यर्थी आज पुरानी नियमावली की बहाली, PGT से बीएड को बाहर करने, TGT PGT से GS हटाने और TGT से जूनियर TET हटाने संबंधी कई मुद्दों पर आज मुख्यमंत्री के समक्ष प्रयागराज में अपनी बात रखेगे। इनका कहना है कि जब तक इनकी बातें नहीं मानी जाती ये न तो TGT का विज्ञापन निकलने देगे और न ही PGT की परीक्षा होने देंगे।
TGT PGT पुरानी नियमावली को बहाल कराने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आज प्रयागराज DM से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन प्रयागराज DM से मुलाकात नहीं हो सकी। चूँकि DM प्रयागराज के आश्वासन पर ही इन अभ्यर्थियों ने अपना अनशन तोड़ा था इसलिए इन अभ्यर्थियों ने DM को कल प्रयागराज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए अनुरोध किया है। इनका कहना है कि अगर इनकी माँगे नहीं मानी गई तो यह प्रयागराज DM कार्यालय और आवास पर आमरण अनशन करेंगे और कल मुख्यमंत्री के दौरे पर उनके समक्ष भी अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इनका यह भी कहना है कि TGT PGT की परीक्षा आयोग को पुरानी नियमावली पर ही कराना होगा।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों के 50% पदों पर सीधी भर्ती हेतु बीएड अभ्यर्थियों द्वारा कल 15 अक्टूबर को प्रयागराज में एक विशाल कैंडल मार्च आयोजित किया गया है। यह कैंडल मार्च मनमोहन पार्क चौराहा कटरा से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क तक जाएगा। इस कैंडल मार्च का आयोजन सरकार तक BEd अभ्यर्थियों की बात को पहुचाने के लिए किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि BEd करने के बाद उनके पास रोजगार का कोई अवसर नहीं बचा है। प्राथमिक भर्ती से बाहर होने के बाद उनके पास केवल परिषदीय जूनियर भर्ती ही एक मात्र विकल्प था लेकिन सरकार उसमें भी 100% प्रमोशन की नियमावली लागू करने की कोशिश कर रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार 50% सीधी भर्ती नहीं करती है तो वो बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। कल प्रयागराज में पूरे प्रदेश से बीएड अभ्यर्थी इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे।