राम मंदिर चढ़ावा चोरी, घोटाले में शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। अब तक की कार्रवाई से तो ऐसा लगता है कि चोरी करने वाले और जांच करने वालों के तार आपस में जुड़े हुए हैं। हमारी मांग है कि -
◆ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए।
◆ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए और चढ़ावे व चंदे का पूर्ण फॉरेंसिक ऑडिट किया जाए।
◆ जिन लोगों को चौकीदारी की जिम्मेदारी दी गई थी वो आज सत्ता के शिखर पर बैठकर मौन क्यों हैं?
◆ ट्रस्ट की व्यवस्था को शंकराचार्यों, धर्माचार्यों, साधु-संतों और सदियों तक रामजन्मभूमि के संघर्ष की ज्योति जगाये रखने वाले अयोध्या के लोगों को सौंपी जाए।
📍लखनऊ में प्रेसवार्ता
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt@INCIndia@kashikirai
हमारे अजीज पारिवारिक मित्र, पूर्व अध्यक्ष सीताराम सचदेवा जी के बड़े पुत्र रोहतक कांग्रेस संगठन महासचिव (शहरी) पंकज सचदेवा (टिंचू) के आकस्मिक निधन पर आज रोहतक स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
आज पूरा देश राम मंदिर के घटनाक्रम को लेकर चिंतित और आहत है। इस गंभीर मुद्दे पर बड़े-बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन सरकार और उनके मुखिया प्रधानमंत्री जी पूरी तरह चुप हैं।
भगवान् श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक ही नहीं, हमारे सृष्टि, संस्कार, धर्म के प्रतीक हैं और हमारे जीवन का स्वरूप हैं। इस तरह की चुप्पी करोड़ों राम भक्तों के दिलों को पीड़ा पहुँचा रही है।
आज लखनऊ में प्रेसवार्ता...
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' कार्यक्रम के तहत आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बजाय लीपापोती क्यों की जा रही?
साथ @INCUttarPradesh अध्यक्ष @kashikirai जी, पूर्व MLC @DeepakSinghINC जी, पूर्व सांसद ए.पी. गौतम जी, @INCHaryana के कार्यकारी अध्यक्ष @JitenderBhrdwaj जी, गुड़गांव ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष @VardhanYaadav जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
राम मंदिर ट्रस्ट की संरचना और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रधानमंत्री जी की देख रेख में हुआ, लेकिन अब चढ़ावा चोरी पर प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं?
ये कौन लोग हैं जिन्हें बचाया जा रहा है, ये कौन लोग हैं जिन्होंने गजनवी की लूट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया?
आज📍लखनऊ में प्रेसवार्ता...
आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर @INCUttarPradesh प्रदेश अध्यक्ष @kashikirai जी, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए स्नेहपूर्ण स्वागत का आभार।
आज पंचकूला में विधायक सरदार परमवीर सिंह जी के भाई और फतेहाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह जी के निवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
मैं, स्वास्थ्य लाभ ले रहे रणधीर सिंह जी के जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
साथ विधायक गीता भुक्कल जी।
सुरजेवाला ने 2024 चुनाव में कितनी सीटों पर प्रचार किया? क्या यह एक अपनी विधानसभा के बाहर गए?
दूसरों पर इल्जाम लगाना बहुत आसान है, लेकिन नेताजी का दायित्व केवल बोलने का है।
इन 56 साल में आपके घर की भी तीसरी पीढ़ी चल रही! वह भी कांग्रेस में ही है। 2019 में सीट भी नहीं बचा पाए थे।
56 साल में इनके पिताजी, यह खुद और अब इनके सुपुत्र भी इसी कांग्रेस में है।
2019 में यह खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए तो 2024 में यह कैथल के बाहर कहीं प्रचार नहीं कर पाए।
कृपया कांग्रेस पार्टी यह बताए कि इन महानुभाव का क्या दायित्व था? अपनी सीट के अलावा कोई और दायित्व है?
हरियाणा कांग्रेस की चंडीगढ़ मे हुई बैठक में पार्टी के एक सांसद ने कहा कि वोट परसेंटेज की बात नहीं करो ये बताओ 46 सीट क्यों नहीं आई। बात सुनने मे कितनी अच्छी लगती है लेकिन कोई ये इनसे पूछे कि भाई साहेब आप ने ख़ुद को सिर्फ़ एक विधानसभा तक सीमित क्यूँ रखा था। यही नहीं दूसरे प्रदेश से सांसद बनना आसान है लेकिन जमीन पर मेहनत करना कितना मुश्किल है ये भी ये बखूबी जानते हैं और तो और ये महाशय अपनी ही परम्परागत विधान सभा सीट से दो बार बुरी तरह हार भी चुके है। तो इनके लिए एक कहावत है
“पर उपदेश कुशल बहुतेरे “ !! @SanjaySDutt
प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर PCC मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस दौरान SIR अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
इस अवसर पर @INCHaryana प्रभारी @SanjaySDutt जी, PCC अध्यक्ष @raonarenderinc जी और हरियाणा कांग्रेस द्वारा गठित SIR कमेटी के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा कांग्रेस की जनरल बॉडी बैठक में शामिल हुआ।
इस दौरान @INCHaryana के नव-नियुक्त प्रभारी श्री @SanjaySDutt जी को कार्यभार ग्रहण करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हम सभी कांग्रेसजन प्रदेश में एकजुटता के साथ जनता की आवाज को बुलंद और BJP सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
आज PCC मुख्यालय, चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक में अपने विचार और अनुभव साझा किये।
इस अवसर पर नव-नियुक्त प्रभारी श्री @SanjaySDutt जी को कार्यभार संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। संगठन को सशक्त बनाने और जन-हित के मुद्दों पर मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
मुख्यमंत्री जी से पत्रकार ने पूछा था— इस बार गुरुग्राम बारिश में डूबेगा तो नहीं?
जवाब मिला— आपका सवाल सही नहीं है।
आज उसी सवाल का जवाब गुरुग्राम की डूबी हुई सड़कें, पानी में फँसे लोग और बदहाल व्यवस्था दे रही है।
वोट चोरी, मंदिर से चढ़ावा चोरी अब हमारे द्वारा कराए गए विकास के काम की भी चोरी कर रही है भारतीय जनता पार्टी।
बड़े दुर्भाग्य की बात है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी सफेद झूठ परोस रहे हैं। हरियाणा की जनता को मूर्ख समझने की कोशिश मत करिए। हरियाणावासियों को सारा सच पता है।
आपकी जानकारी दुरुस्त करने के लिए बता दूं कि मेरे द्वारा यूपीए सरकार से मंजूर कराई गई एशिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य परियोजना AIIMS-2 के तहत राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, बाढ़सा (NCI) का शिलान्यास UPA सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने किया था। AIIMS बाढ़सा और NCI का सफर -
◆ 19 फरवरी, 2009 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अम्बुमणि रामादौस और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्रीमती सुजाथा राव को खुद अपनी गाड़ी में दिल्ली से बाढ़सा लेकर गया था।
◆ 27 फरवरी, 2009 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ अम्बुमणि रामादौस ने AIIMS-2 का भूमि पूजन कर परिसर की बुनियाद रखी थी।
◆ 24 नवम्बर, 2012 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने AIIMS-2 के OPD की शुरुआत की थी।
◆ 2035 करोड़ की लागत से बनने वाले नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट बाढ़सा का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 3 जनवरी, 2014 को किया था।
दूसरा, आप जिन 7 मेडिकल कॉलेजों की बात कर रहे हैं, उनमें से किसी एक का भी नाम बताएं जो भाजपा सरकार ने मंजूर किया हो?
मुझे खुशी होती अगर आप यह घोषणा करते कि झज्जर AIIMS परिसर के 10 अन्य मंजूरशुदा नेशनल इंस्टीट्यूट्स में से किसी एक का भी काम बीजेपी सरकार शुरू कराने जा रही है। क्योंकि, बीते 12 वर्षों में इन सभी का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
दूसरों के द्वारा किए गए काम का श्रेय लूटना एक तरह से 'काम की चोरी' की श्रेणी में आता है। जनता से हमेशा सच बोलिए!
बीजेपी सरकार देश भर में महंगा और मिलावटी तेल बेचकर आम जनता की जेब काट रही है और कॉरपोरेट, इथेनॉल लॉबी को फायदा पहुंचा रही है। जब सरकार ही मिलावटी तेल बेचेगी तो मिलावटखोरों पर कार्रवाई कौन करेगा?
सरकार देश में मिलावटी तेल बेचना बंद करे और E-20 इथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी तुरंत रद्द करे। क्योंकि, लोग पहले ही महंगे पेट्रोलियम उत्पादों से परेशान थे और अब मिलावटी पेट्रोल से उनके वाहन कबाड़ में बदल रहे हैं।