@DipikaPS@INCIndia@INCJharkhand_ काफ़ी उम्मीद है मेम आपसे हम सभी डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक का, 2475₹ में आज किसी का घर नहीं चलता जो हमलोगों दिया जाता है, हमलोगों को काम के बदले उचित दाम नहीं दिया जा रहा है, अब हम सभी का उम्मीद आपके ही ऊपर है 🙏
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से विधानसभा में भेंट कर राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली 1000/- रुपए की सहायता राशि को मईया सम्मान योजना के समतुल्य देय राशि 2500 सौ रुपए प्रतिमाह अथवा उससे अधिक करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
पत्र के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर विभिन्न वर्ग के पात्र लाभार्थियों को झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं पेंशन योजनाएं यथा - मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वालंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर समुदाय पेंशन योजना आदि के तहत प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्रदान की जा रही है। 5 वर्ष पूर्व राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय के आलोक में केंद्र और राज्य प्रायोजित सभी पेंशन योजना की राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई थी, जो 1 अप्रैल 2019 का प्रभाव से आज तक लाभार्थियों को भुगतान की जा रही है। आज की महंगाई को देखते हुए इन सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की आवश्यकता व मांग हो रही है। वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ₹1000 प्रदान की जा रही थी, जिसे बढ़ा करके ₹2500 प्रदान करने का निर्णय आपके द्वारा लिया गया है। अतः मईया सम्मान योजना के तर्ज पर राज्य में चल रहे सभी तरह के पेंशन योजना की राशि को प्रतिमाह ₹1000 से बढ़कर ₹2500 या उससे अधिक करने की आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
इन बिंदुओं पर माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से सकारात्मक पहल का आश्वासन प्राप्त हुआ।
@DC_Palamu सर आपको बताना चाहता हूं कि पिछले मैं 13 दिनों से झारखंड से बाहर गुजरात में रह रहा हूं।उनके बाद भी मेरे ऊपर उंटारी रोड थाना में फर्जी प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
कृपया इसकी निष्पक्ष जांच पड़ताल किया जाएं और मुझे न्याय दिलाने का कृपा करें🙏 @ceojharkhand@policepalamau