आज हमारे क्षेत्र मोती नगर में डीसीपी sir V hareshwar Swami ji , ACP sir Vijay Singh ji
Sho sir Sunil Kumar ji एवम पूरी पुलिस टीम ने मोती नगर मार्केट का निरीक्षण किया मार्केट के मौजिज लोगो के साथ
धन्यवाद दिल्ली पुलिस
स्पेशली थैंक्स to SHO मोती नगर आदरणीय सुनील कुमार जी
🙏🙏
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारतीय युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ और नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
इसका परिणाम आज विश्व मंच पर दिखाई देता है, जहाँ भारत के युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं जो उस आत्मविश्वास, परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है जो नए भारत के युवाओं को आगे बढ़ा रहा है।
#12YearsOfYuvaShakti #ViksitBharat #NewIndia
कल 11/06/2026 मोती नगर पुलिस स्टेशन में सभी RWA’s की बैठक हुई जिस में सभी समस्याएं जो शेत्र से जुड़ी थी उनका तुरंत समाधान किया गया । बैठक में एडिशनल DCP @sachinkumarsinghal जी और मोती नगर के एसीपी जी और SHO @sunilkumar जी
की सहभागिता रही और सभी को इस बैठक से बड़ी राहत मिली ।
आज दिल्ली कैंट स्थित St. Mother Teresa CB Sr. Sec. School में आयोजित समर कैम्प के समापन समारोह में बच्चों के साथ समय बिताया और संबोधित किया । इस अवसर पर दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य श्री @rajeshgoelbjp जी भी साथ उपस्थित रहे ।
गर्मी की छुट्टियाँ केवल विश्राम का समय नहीं बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचानने, नई रुचियों को विकसित करने और स्वयं को बेहतर बनाने का भी अवसर होती हैं। इस समर कैंप में बच्चों ने खेल, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न कौशल आधारित सत्रों के माध्यम से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणादायक यात्रा तय की।
अपने नन्हे मित्रों से संवाद करते हुए उन्हें जिज्ञासु बने रहने, नई चीजें सीखने का साहस रखने, पुस्तकों से मित्रता करने और हर अनुभव को अपने व्यक्तित्व के विकास का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@BJP4India@BJP4Delhi@ceo_delhi
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से राजनीतिक भागीदारी, जल जीवन मिशन से सम्मानजनक जीवन, SHG से आर्थिक आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी ने महिलाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं।
आज भारत की नारी केवल विकास की सहभागी नहीं बल्कि विकसित भारत की अग्रणी शक्ति बनकर उभरी है।
#12YearsOfNariShakti #WomenLedDevelopment #ViksitBharat
अपने कार्यालय में मोती नगर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित विषयों एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान नागरिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे एवं अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा प्राप्त सुझावों और शिकायतों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी रूप से उठाने एवं उनके समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान MPLAD एवं CMDF के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों से भी सभी को अवगत कराया गया ।
@BJP4India@BJP4Delhi
#ViksitDelhi
राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर आदरणीय श्री @tarunchughbjp जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा में जनभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#TarunChugh#RajyaSabha
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं @BJP4Delhi की सह-प्रभारी आदरणीय बड़ी बहन डॉ. @alka_gurjar जी को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य पद हेतु उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।💐🙏
@blsanthosh
भाजपा द्वारा आदरणीय डॉ. @alka_gurjar जी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है कि आप राज्यसभा में राजस्थान की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए जनहित, राष्ट्रहित एवं संगठन हित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
#DrAlkaGurjar
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राज्यसभा चुनाव एवं ओडिशा उपचुनाव 2026 हेतु घोषित सभी उम्मीदवारों को अनेकानेक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संगठन द्वारा आप पर व्यक्त किया गया यह विश्वास आपकी कर्मठता, समर्पण एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।
@BJP4India@BJP4Delhi
आज @BJP4Delhi कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @hdmalhotra जी की अध्यक्षता तथा मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुई।
बैठक में आदरणीय संगठन महामंत्री श्री @PavanRanaRSS जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
@blsanthosh
#WATCH | Delhi: BJP MP Bansuri Swaraj says, "Rekha Gupta has performed kanyadaan today; wondrous, divine visions have occurred here. I appeal to all the devotees in Delhi to become a part of this moment."
आज दिल्ली छावनी परिषद् कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा आईटीआई के प्रतिभाशाली छात्रों को अत्याधुनिक लैपटॉप प्रदान कर उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला।इस दौरान दिल्ली कैंट बोर्ड के सदस्य श्री राजेश गोयल जी भी साथ उपस्थित रहे।
बच्चों के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज़्बा देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि सही अवसर और संसाधन मिलने पर भारत का युवा हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #DigitalIndia एवं #ViksitBharat के संकल्प की प्रेरणा से शिक्षा और तकनीक को जोड़ने वाली ऐसी पहलें नई पीढ़ी को भविष्य के लिए और अधिक सक्षम बना रही हैं।
@BJP4India@BJP4Delhi@Delhicanttiti
आज नई दिल्ली स्थित नेताजी नगर में जीपीओए-3 में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की 8वीं बैठक में सम्मिलित हुई जिस दौरान राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग तथा अधीनस्थ सार्वजनिक उपक्रमों में हिंदी को और अधिक व्यवहारिक एवं सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। 
बैठक के दौरान तकनीक, उद्योग एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में हिंदी के बढ़ते उपयोग, जनसंपर्क को अधिक सहज बनाने तथा नई पीढ़ी को भारतीय भाषाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
@BJP4India@BJP4Delhi
145 करोड़ भारतवासियों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अप्रतिम पराक्रम के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारत माता के वीर रणबांकुरों को हृदयतल से नमन एवं कोटिशः अभिनंदन।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह ‘नए भारत’ के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त उद्घोष था। इसने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता।
हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही भारत की अजेय शक्ति है। राष्ट्र सदैव उनके बलिदान, समर्पण और पराक्रम का ऋणी रहेगा।
यह गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳
#OperationSindoor
विश्वकवि प्रसिद्ध रचनात्कार श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक कोटिशः नमन।
गुरुदेव केवल एक महान साहित्यकार नहीं थे, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक गहराई और मानवता के सार्वभौमिक संदेश के अमर प्रवाह थे। उनकी लेखनी ने भारतीय आत्मा को शब्द दिए, राष्ट्रभाव को स्वर दिया और मानवता को नई दृष्टि प्रदान की।
साहित्य, संगीत, शिक्षा, कला और दर्शन हर क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय एवं युगप्रवर्तक रहा।जन गण मन के रचयिता गुरुदेव ने भारत की आत्मा को विश्व मंच पर गौरव के साथ स्थापित किया।उनकी रचनाएँ आज भी संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और चिंतन की प्रेरणा देती हैं।
“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा हो…” का उनका स्वप्न केवल कविता नहीं, बल्कि एक जागृत, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के विचार, आदर्श और साहित्यिक विरासत सदैव राष्ट्रनिर्माण एवं मानव कल्याण की प्रेरणा बनकर हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
#RabindranathTagore
दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित “अपने अपने राम” संगीतमय रामकथा में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी एवं विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @Gupta_vijender जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिला।
इस दौरान श्री @DrKumarVishwas जी ने अपनी भावपूर्ण वाणी के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और करुणा को जिस प्रकार प्रस्तुत किया, उसने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
प्रभु श्रीराम भारत की चेतना हैं, संस्कारों की वह ज्योति, जो हर पीढ़ी को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण का मार्ग दिखाती है और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से उसी सनातन चेतना, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय जीवन मूल्यों को हृदय से अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय श्रीराम 🙏🏻
@BJP4India@BJP4Delhi
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our display pictures on social media, including X, Facebook, Instagram and WhatsApp to the picture shared below.