तंबाकू के पूर्ण अंत के लिए हम सभी का सक्रिय सहयोग एवँ समर्थन बहुत जरूरी है I
तंबाकू उत्पादों के लाइसेन्स की प्रक्रिया अनिवार्य करना अब समय की मांग है तथा तंबाकू के पूर्ण अंत की आवश्यक कड़ी है I
ये अधिकार स्थानीय निकायों के पास मौजूद है I
आप सभी सज्जनों से सादर अनुरोध है कि तंबाकू के कारण भारत में हो रही सालाना 20 लाख मौतों को रोकने हेतु सरकार द्वारा तंबाकू के पूर्ण अंत के आह्वान की बात को सरकार तक जल्द पुरजोर तरीके से पहुंचाएं I
किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन करने से पहले यह जरूर सोचें कि आप किस घातक पदार्थ का सेवन कर रहे हैं? क्या यह आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है I
तंबाकू सेवन के कारण मधुमेह बीमारी भी होने की प्रबल संभावना है I आज ही तंबाकू सेवन से छुटकारा पाएं I इस हेतु तंबाकू मुक्ति उपचार एवँ परामर्श केंद्र पर पधारें या फिर टोल फ्री नंबर 1800 11 2356 पर संपर्क करें I विनम्र आग्रह के सी सैनी, पाली I
तंबाकू सेवन कर रहे लोगों को तंबाकू की लत छुड़ाने की कोशिश करें, ताकि उनको तंबाकू के गंभीर दुष्परिणामों से बचाया जा सके क्योंकि उनको कैंसर सहित कई गंभीर दुष्परिणाम होने की प्रबल संभावना है I
खुद के स्वास्थ्य के लिए और अपने परिवार की सम्भावित तबाही को रोकने के लिए आप द्वारा तंबाकू सेवन बंद करना बहुत ही जरूरी है I इस बाबत किसी बहस की जरूरत ही नहीं है, ज्यादा होशियारी नहीं, अब तंबाकू बंद करने की बारी है I
साथियो, तंबाकू से दोस्ती बंद करो दो, तंबाकू सेवन बंद करें I
कहीं ऐसा ना हो कि बाद में कैंसर जैसे गंभीर दुष्परिणामों से सामना करना पड़े I तंबाकू मुक्ति केंद्र पर निःशुल्क सेवायें प्राप्त करने हेतु अविलम्ब पधारें I
कोई भी तरीके अपनाएं, लेकिन तंबाकू सेवन बंद करना ही है, इसमे सब लोग जुट जाएं और तंबाकू मुक्त समाज की अवधारणा को मूर्त रूप देने हेतु सक्रिय प्रयास जरूर करें I
तंबाकू के पूर्ण अंत की अवधारणा को मूर्त रूप देने हेतु आप सभी के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है I इस अभियान से जुड़े और तंबाकू के कारण हो रही सालाना 20 लाख मौतों को रोकने में भागीदारी निभाएं I
पाली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर तंबाकू मुक्ति के संदेश वाली यह वॉल पेंटिंग देखकर बहुत अच्छा लगा I
यदि सभी केंद्र इसे अपना लें, तो एक अच्छा संदेश समाज में जाएगा और सभी लोग जागरूक हो सकेंगे, ऐसा मेरा मानना है I विनम्र आग्रह के सी सैनी, पाली
तंबाकू सेवन बंद करके आप कैंसर सहित अन्य गंभीर दुष्परिणामों एवँ असमय मौत से अपना बचाव कर सकते हैं I चिकित्सा विभाग इसमें आपकी निःशुल्क मदद हेतु सदैव तैयार है I तंबाकू मुक्ति केंद्र पर पधारें I
@FCTCofficial Please address Tobacco and Nicotine Endgame specifically and as a Single Point Agenda without any further delay.
Every day counts when over 8 million die and many more million users suffer endlessly along with their families.
It will surely help high burden countries as India.
समझदारी दिखाएँ, अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए और अपने परिवार की सम्भावित तबाही को रोकने हेतु आपका तंबाकू सेवन बंद करना बेहद जरूरी है I इस बाबत मैं आपको सदैव आग्रह करता ही रहूँगा I
तंबाकू सेवन ना सिर्फ उस व्यक्ति को ही बर्बाद करता है बल्कि उसके परिवार की तबाही का भी कारण बनता है I अपने लिए ना सही, अपने परिवार की खातिर ही तंबाकू सेवन बंद करें I चिकित्सा विभाग इसमें आपकी निःशुल्क मदद हेतु सदैव तैयार है I तंबाकू मुक्ति केंद्र पर निःशुल्क परामर्श हेतु पधारें
क्या आप चाहेंगे कि आप स्वयं या आपका कोई परिचित व्यक्ति तंबाकू सेवन की बुरी लत के कारण कैंसर एवँ भयंकर दुष्परिणामों की नगरी में प्रवेश करे और असमय मौत का शिकार बने I शायद नहीं, लेकिन कुछ नासमझ लोग ये रिस्क ले रहे हैं, उन्हें समझाएं कि वे तंबाकू मुक्ति का जतन करे I