#TETप्रकरण : खुले मन से-खुले मंच से पुनः अपील महासंघ की आज लखनऊ में घटक संगठनों की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीतियों पर विचार विमर्श किया और हमने जोरदार तरीके से सभी से अपील किया की TET प्रकरण पर सभी शिक्षक कर्मचारी संगठनो को इकट्ठा हो एक साथ खड़े हो जिससे समस्या से निजात मिल सके
सभी शिक्षक /कर्मचारी आज रात 8 बजे इस डिबेट को जरूर देखे व कमेंट करे। भारत समाचार न्यूज चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्रा जी द्वारा आपके सम्मान के लिए एक डिबेट करके सरकार तक आपकी बात पहुंचाई जा रही है।इस महत्वपूर्ण परिचर्चा में हम भी शामिल रहेंगे https://t.co/Uw3q40fq3C
@vijaykbandhu अटेवा का संघर्ष रंग ला रहा है ।
जिस मुद्दे पर लोगों का कोई ध्यान नहीं था वह मुद्दा राष्ट्रव्यापी होकर जन-जन तक पहुंच चुका है।
यह अटेवा की ताकत और संघर्ष का परिणाम है।💪💪💪
अटेवा का संघर्ष एक दिन रंग लाएगा
तमाम विषय पर सरकार कुछ बोलने तैयार नहीं लेकिन इसमें रोज कुछ ना कुछ कर रही है उसका कारण है अटेवा का ईमानदारी से संघर्ष लेकिन हम सब का लक्ष्य सुधार नही हुबहू ops
@Aamitabh2 जनवादी सवालो पर जिस मुखरता के साथ आपने युवाओं, शिक्षकों व कर्मचारियों के मामले को रखा है निश्चित रूप से देश का करोड़ो युवा शिक्षक व कर्मचारी आपको सैल्यूट करता है। खास कर हमारे प्रति आपका स्नेह और प्यार सदैव रहा आपका साधुवाद सर जी।
OPS हमारा हक है....
राह आसान नहीं… पर हम भी कमज़ोर नहीं।
हर दर्द के पीछे कहीं न कहीं एक बड़ी उड़ान छुपी होती है।
हिम्मत बनाए रख—
एक दिन किस्मत भी झुककर सलाम करेगी,
क्योंकि मेहनत कभी किसी की गुलाम नहीं होती। ✍️🔥
#कलम_चलाओ_आन्दोलन_बढ़ाओ#NMOPS#nps_निजीकरण_भारतछोड़ो#OPS
इलाहाबाद में #भांजे रवि के रिसेप्शन पार्टी में कई आत्मीय जनों से बहुत दिनो बाद मुलाकात हुई। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा लगा।
भांजे रवि और बहु को बहुत सारा आशीर्वाद,शुभकामनाएं और बधाई।
आप दोनो के जीवन का नया सफर मंगलमय हो।
#vijaykumarbandhu
कई स्कूलों व कॉलेजो में संपर्क किया गया।
शेखपुर डिग्री कॉलेज,तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज एसपी इंटर कॉलेज कुंडा,पूरे घनेऊ इंटर कॉलेज, मऊदारा कालेज,मानिकपुर इंटर कॉलेज
कालाकांकर पीजी कॉलेज,फिरोज गांधी पीजी कॉलेज रायबरेली तमाम साथियों के साथ चर्चा किया गया और सभी ने उत्साह दिखाया
देश के दो वरिष्ठ पत्रकार,जनवादी सवालों के पैरोकार श्री #संदीपचौधरी जी एवं श्री #अमिताभअग्निहोत्री जी से एक बेहतरीन व सुखद मुलाकात हुई।#देश के तमाम जनवादी मुद्दो व ज्वलंत मामलों पर परिचर्चा हुई।जिस दौर में पत्रकार सवाल करना भूल गए हैं उस दौर पत्रकारिता का धर्म निभा रहे है l
उड़ान वालों के उड़ानों पे वक्त भारी है।
परों की नहीं अबकी हौसलों की बारी है।।
मैं कतरा होके भी तूफ़ाँ से जंग लेता हूँ।
मुझे बचाना समुंदर की ज़िम्मेदारी है।।
दुआ करो कि सलामत रहे हिम्मत मेरी।
ये इक चराग कई आँधियों पे भारी है ॥
#6नवंबर मतदाता बनने का अंतिम अवसर है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त
उत्तर प्रदेश- लखनऊ
से अटेवा ने निवेदन किया स्नातक/शिक्षक मतदाता 2026 के मतदाता बनने की डेट बढ़ाई जाए
जिससे अधिक से अधिक लोग मतदाता बन सके और लोकतंत्र को मजबूत कर सकें l
#ceoup#मैं_भी_वोटर#lucknowkhand#vijaykumarbandhu
हम सब संघर्ष कर रहे है पुरानी पेंशन के लिए तरीका कोई हो, विद्या कोई हो हर हाल में अपने मुद्दे को आगे बढ़ाना है मैं बिहार महागठबंधन की सभी दलो का शुक्रिया अदा करता हूं
NMOPS लगातार पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा है तरीका कोई हो, विद्या कोई हो हर तरह से अपने मुद्दे को आगे बढ़ाने का काम करता है और सफलता की तरफ ले जाने का कार्य करता हैं उसी कडी में NMOPS के प्रयास से बिहार में महागठबंधन में अपने अपने साझा घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लिया है।
महागठबंधन के सभी दलो और नेताओ का बहुत बहुत आभार
अब बिहार के साथियों की जिम्मेदारी है कि जो आपकी बात करें उसकी बात आप सभी करें और
#VoteforOPS के अभियान को आगे बढ़ाएं.