मेरठ- BJP पार्षद पर नगर निगम की महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप। पार्षद ने प्रेम का इजहार कर शादी का प्रस्ताव दिया और मना करने के बावजूद दबाव बनाया। पीड़िता ने नगर आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विरोध करने पर सत्ता के प्रभाव में उसका तबादला दूसरे पटल पर करा दिया गया।
लखनऊ अग्निकांड- बिल्डिंग मालिक समेत 3 गिरफ्तार। बिल्डिंग मालिक रामकृष्ण उपाध्याय गिरफ्तार। वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तुषॉक कृष्णा जायसवाल भी दबोचे गए। 6 नामजद समेत अन्य जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज। BNS की गंभीर धाराओं व अग्निशमन सेवा अधिनियम में कार्रवाई।
संभल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घटनास्थल के पास मिले गमछे को सूंघकर पुलिस की खोजी "मैरी"(लैब्राडोर) सीधे आरोपी संदीप के घर तक पहुंच गई। आरोपी गिरफ्तार, मैरी को SP के.के. विश्नोई ने ₹10,000 का इनाम दिया।
मेरठ- अब्दुल समद गुमशुदगी के मामले में पुलिस की लापरवाही पर DIG कलानिधि नैथानी सख्त। मुकदमा दर्ज करने में 2 दिन की देरी। 15 जून को लापता हुआ था समद,18 जून को नाले से मिला शव। जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई। CO,थानेदार,चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब।
मेरठ-गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर युवक के साथ मारपीट। टोलकर्मियों ने की दबंगई। युवक की जमकर हुई पिटाई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। खरखोदा पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है।
मेरठ
SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में ED का बड़ा एक्शन। बीजेपी MLC धर्मेंद्र भारद्वाज से जुड़े 3 शैक्षिक संस्थानों की करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त।
फर्जी छात्रों के नाम पर करीब 29 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि के कथित दुरुपयोग का मामला।
मेरठ SDM सदर दीपक माथुर ने CO सदर देहात के साथ गंगानगर में होटल व वाइन शॉप्स पर की छापेमारी। छापे से होटलों में हड़कंप मच गया। 3 होटल बिना रजिस्ट्रेशन संचालित, कुछ होटलों में शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। वाइन शॉप्स का निरीक्षण कर SDM ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान को पुलिस हेल्पलाइन UP-112 पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। UP-112 पर आई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
बुलंदशहर
चोरी के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस खुद विवादों में घिर गई। ककोड़ कस्बे के बीच बाजार में व्यापारियों ने पुलिस टीम की कार्यशैली का विरोध किया तो दरोगा ने उन पर पिस्टल तान दी। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
फेडरेशन ने रोका…
सुप्रीमकोर्ट ने मौका दे दिया
विनेश फोगाट अब एशियाई गेम्स ट्रायल में उतरेंगी। कुश्ती के इस मुकाबले में पहला दांव कोर्ट के नाम रहा।
#VineshPhogat#SupremeCourt
तनेजा जी नही रहे..
सीनियर जर्नलिस्ट सुनील तनेजा जी का निधन हो गया. तनेजी जी ने कई टीवी चैनल्स में काम किया. देश-विदेश के अखबार-चैनलों के लिए फ्री-लांसिग भी किया करते थे. बीते करीब डेढ़ साल से वह कैंसर से जूझ रहे थे.
पिछली दफा गुप्ता चाय वाले की कुटिया पर मुलाकात हुई. पहली नजर में तो पहचान ही नही पाया. सोचिये! 95kg का हष्ट-पुष्ट इंसान अचानक से 45kg का होकर कमजोर अवस्था में आपके सामने आ जाये.
उन्होने बताया था कि कई महीनों से कैंसर है. शरीर तेजी से कमजोर हो चुका है. बस, जिंदगी से जद्दोजहद जारी है.
आज वही जद्दोजहद खत्म हो गयी. थोड़ी देर पहले पंकज का फोन आया था. बताया कि तनेजा जी अब इस दुनियां में नही रहे. तनेजा जी के साथ बीते 18 बरसों की बहुत सी यादें है. फुरसत में बयां करूंगा.
आज शाम 5 बजे सूरजकुंड मोक्षधाम में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जायेगा.
विनम्र श्रद्धांजलि💐💐
बुलंदशहर-पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडे ने भैंसा बुग्गी पर सवार होकर केंद्र सरकार और PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा Pm अपनी नाकामियों का बोझ आम जनता पर डाल रहे हैं। जबकि खुद प्रचार में भारी खर्च कर रहे हैं। कभी थाली बजवाई जाती है तो कभी मोबाइल की टॉर्च जलवाई गई।
लव मैरिज वाली पत्नी का गुस्सा भी हाईटेक निकला। केदारनाथ यात्रा से लौटते समय ट्रेन में पति से नाराज हुई प्रज्ञा अगले स्टेशन पर उतरीं और दूसरी ट्रेन पकड़कर सीधे बिहार के बेगूसराय पहुंच गईं। देहरादून में गुमशुदगी दर्ज करा दी, बाद में प्रज्ञा ने खुद फोन कर लोकेशन भेज दी।
सहारनपुर के नानौता में रिश्तों का खौफनाक अंत...देवर ने भाभी को फावड़े से उतार दिया मौत के घाट। खून से लथपथ घर दहशत में मोहल्ला, हत्या से कांप उठा पूरा इलाका। एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी पुलिस को भी दी धमकी। नानौता की इस दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया।
पेट्रोल-डीजल बचाने का नया मंत्र
हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा बदलते वैश्विक हालात और पड़ोसी युद्ध के असर से ईंधन महंगा हुआ है इसलिए अब वक्त है पेट्रोल गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करने का।
जहां मेट्रो है वहां मेट्रो अपनाइए जरूरी मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कीजिए।
कोलकाता- बंगाल में सियासी हिंसा तेज
सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या। मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारकर किया कत्ल। पिछले 24 घंटे में 5 हत्याओं से दहला बंगाल। मृतकों में 3 भाजपा और 2 टीएमसी कार्यकर्ता शामिल। राजनीतिक हत्या पर प्रदेश में बढ़ा तनाव।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव। विजय थलापति की TVK को 108 सीटें बहुमत से 10 दूर कांग्रेस के 5 विधायक जोड़ने पर भी आंकड़ा अधूरा है। अब दशकों के धुर विरोधी DMK और AIADMK सत्ता बचाने के लिए साथ आ सकते है। क्या विजय थलापति का CM सपना टूट जाएगा?
तमिलनाडु में खेल अभी बाकी है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में सनसनी...स्कूल से लौटते वक्त 4 बच्चे अचानक लापता। चारों बच्चे रोज स्कूल आते-जाते थ। आज स्कूल पहुंचे लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। पूरे इलाके में हड़कंप। मचा हुआ है। परिजन परेशान है तलाश जारी।
मेरठ में बीच सड़क दबंगई का वीडियो वायरल। उधार के पैसों के विवाद में आधा दर्जन युवकों ने युवक को घेरकर जमकर पीटा। युवक की पिटाई कर कपड़े तक फाड़ दिए। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। देखे अराजकता का ये वीडियो...