दिल्ली का हर दौरा राजस्थान के विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से नई परियोजनाएं, निवेश और रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं, जो प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहे हैं।
-श्री @BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री, राजस्थान
आज दैनिक नवज्योति, राष्ट्रदूत, सच बेधड़क और जागो इंडिया समाचार पत्र में प्रकाशित लेख...
सेवा, सुशासन और विकास का नया भारत: मोदी जी के 12 वर्ष और राजस्थान में डबल इंजन सरकार की प्रगति
#Rajasthan@blsanthosh@AgrawalRMD
अवसरों से सशक्त, सपनों से समर्थ युवा भारत!
स्टार्टअप्स, नवाचार, शिक्षा, अंतरिक्ष, तकनीक, खेल और रोजगार के बढ़ते अवसरों ने भारत की अमृत पीढ़ी को नई उड़ान दी है। आज का युवा सिर्फ भविष्य का हिस्सा नहीं, बल्कि विकसित भारत के भविष्य का निर्माता है @narendramodi#12YearsOfYuvaShakti
डॉ. सतीश पूनियां जी एवं डॉ. अलका गुर्जर जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आप राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हुए राजस्थान की जनभावनाओं, आकांक्षाओं और विकास संबंधी विषयों को उच्च सदन में मजबूती से रखेंगे।
आपका अनुभव, नेतृत्व और जनसेवा का भाव संसद की गरिमा को और समृद्ध करेगा तथा देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आपके सफल, प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करता हूँ।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को ध्येय बनाकर राजस्थान निरंतर पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार ने 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का जो लक्ष्य तय किया था, उसमें से 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधे रोपने का महा-अभियान जारी है।
मेरी किसान भाइयों सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रकृति के इस महायज्ञ में सहभागी बनें और एक पौधा अवश्य लगाएं।
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एनडीए सम्मेलन में सम्मिलित होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उनका प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी संबोधन सुना।
इस अवसर पर एनडीए परिवार के समस्त नेताओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का अभिनंदन करते हुए उन्हें भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं!
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में "विकसित भारत" का संकल्प जनभागीदारी और राष्ट्रशक्ति के सामर्थ्य से निरंतर साकार हो रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जयपुर स्थित श्री मोती डूँगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति, जनकल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की।
प्रभु श्री गणेश जी की कृपा से माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश और हमारा राजस्थान उन्नति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहें तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो, यही मंगलकामना है।
#LongestServingElectedPMModi
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन!
स्वाधीनता संग्राम में उनके अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को चुनौती देते हुए देशभर में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका त्याग, बलिदान और अमर जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी।
आज दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित लेख
हम राजस्थानी: देसी सुपरफूड की ताकत हमारे पास
सेहत और अर्थव्यवस्था दोनों बचा सकता है राजस्थानी खान-पान
#DainikBhaskar#Rajasthan@blsanthosh@AgrawalRMD
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आइए, 25 मई (गंगा दशहरा) से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवित करने का संकल्प लें।
#VandeGanga #JalSankalp
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके आरोग्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@nitin_gadkari
आज राजस्थान के विभिन्न समाचार पत्रों समाचार जगत, दैनिक नवज्योति, जागो इंडिया जागो और सच बेधड़क में प्रकाशित लेख...
राम जल सेतु लिंक परियोजना: राजस्थान के जल भविष्य की नई धारा
#Rajasthan@blsanthosh@AgrawalRMD@RajCMO
संगठन के कुशल शिल्पी, हम सबके प्रेरणास्रोत, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री आदरणीय बड़े भाई डॉ. वासुदेव चावला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
#HBDDrVasudevChawla#Inspiration#Leader
तारानगर के वार्ड नंबर 10 निवासी श्री जुगल किशोर आसेरी जी के सुपुत्र हर्षवर्धन ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं (विज्ञान संकाय) परीक्षा परिणाम में 99.60% अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
हर्षवर्धन को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं। हर्षवर्धन आप अपने जीवन में निरंतर ऐसे ही ऊँचाइयों को छूते रहें और परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।
#Taranagar #Churu #RBSE
भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान की सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की पंच निष्ठाओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
मैं आप सभी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।
@BJP4Rajasthan@bjpmmraj@madanrrathore@RakheeRathore_