Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा जयपुर शहर की मजबूत आवाज ,कर्त्तव्यनिष्ठ जिला प्रवक्ता बड़े भाई खेमचंद जी शर्मा (एडवोकेट साहब) को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂
प्रभु गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहते हुए इसी तरह राष्ट्रीय हित में अपना योगदान देते रहे🙏
@KhemSharmaBJP
भाजपा जयपुर शहर की मजबूत आवाज ,कर्त्तव्यनिष्ठ जिला प्रवक्ता बड़े भाई खेमचंद जी शर्मा (एडवोकेट साहब) को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂
प्रभु गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहते हुए इसी तरह राष्ट्रीय हित में अपना योगदान देते रहे🙏
@KhemSharmaBJP
भाजपा जयपुर शहर के प्रवक्ता श्री खेमचंद शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।
भाजपा जयपुर शहर के प्रवक्ता श्री खेमचंद शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।
@KhemSharmaBJP
12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के - नव भारत के निर्माण के।
आज जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राजस्थान के 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं!
बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया है। वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत पक्षाघात और निर्णयहीनता के दौर से गुजर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने उस दौर को पीछे छोड़ते हुए सुशासन, पारदर्शिता, विकास और राष्ट्रीय गौरव के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था, डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इन 12 वर्षों में करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की उनकी प्रतिबद्धता ने जनसेवा को नया स्वरूप दिया है। यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनविश्वास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति उनके अथक समर्पण का प्रतीक है।
समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। साथ ही प्रार्थना करता हूँ कि उनका मार्गदर्शन देश को निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करता रहे तथा भारत नई उपलब्धियां और गौरवशाली आयाम रचता रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathoreजी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi
भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री सतीश पुनिया जी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर आज उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी तथा सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
@DrSatishPoonia
भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री जी का अधिकारिक परिचय
*परिचय*
आपने वर्ष 1997 में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।
प्रारंभिक चरण में श्रीनगर, हरिद्वार एवं हल्द्वानी में नगर प्रचारक तथा ऊधमसिंह नगर में जिला प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए आपने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके उपरांत आपने अल्मोड़ा विभाग के विभाग प्रचारक के रूप में दायित्व निभाया।
वर्ष 2009 से आपने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद एवं बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक के रूप में संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का कार्य किया।
साथ ही, मेरठ प्रांत में प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख के रूप में आपने कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया।
वर्ष 2018 में आपको भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया, जहाँ आपने अपने कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक दक्षता का परिचय दिया।
वर्ष 2019 से वर्तमान तक आप भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यकर्ताओं का सतत मार्गदर्शन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हाल ही में, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आपके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, कार्यकुशलता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए आपको राजस्थान प्रदेश के संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस प्रदेश में भी आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
राजस्थान जैसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेश में भी आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व का लाभ संगठन को प्राप्त होगा।
मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी आगामी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' सिद्ध होगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी का राजस्थान की समस्त जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आज मुख्यमंत्री निवास पर युवा मामले विभाग द्वारा ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के संबंध में आयोजित प्रेजेन्टेशन में सम्मिलित होकर पोर्टल के क्रियान्वयन एवं इसके व्यापक प्रभाव को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
यह पोर्टल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने, उन्हें डिजिटल रूप से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राजस्थान सहित देशभर के युवाओं के कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' साबित होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में हमारे युवा साथी इस मंच के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आज मुख्यमंत्री निवास पर भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के महानिदेशक श्री टी.पी. सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग, क्षमता निर्माण तथा तकनीक हस्तांतरण के माध्यम से उद्यमिता विकास को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही, “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान” के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करते हुए सुशासन को सशक्त बनाने एवं विकास योजनाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए।
राज्य में डिजिटल नवाचार और तकनीकी सशक्तीकरण के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, ताकि जन-जन तक बेहतर सेवाएं पहुंच सकें और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो सके।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
आज सचिवालय परिसर में संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
इस दौरान आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन–181 सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकेंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित एवं पूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
हिंदवी स्वराज के संस्थापक, अदम्य साहसी और कुशल रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
आपका जीवन और आदर्श युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और स्वाभिमान की प्रेरणा देते रहेंगे। 'स्वराज्य' का जो बीज आपने बोया, वह आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रवाद बनकर उभरा है।
जय भवानी, जय शिवाजी!