नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने और 'जीरो डोज' बच्चों की संख्या को शून्य पर लाने के उद्देश्य से गुरुवार, 14 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जनपद में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस "श्रमवीर गौरव समारोह" के रूप में अत्यंत गरिमामय और भव्य तरीके से मनाया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने विकास की धुरी 'श्रमिकों' के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
#nhm
सीएमओ कार्यालय मुख्य हाल में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता सर द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Lakhimpu kheri- जनपद में अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले का पहला इंजेक्शन गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ शिवानी शर्मा ने लगाया। उद्घाटन CMO डॉ संतोष गुप्ता ने किया। डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ प्रमोद वर्मा भी मौजूद रहे।