छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवेश प्रसाद साहू जी ने रायपुर निवास में सौजन्य भेंट की। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान कीं।
अध्ययन के दौरान नोट्स तैयार करने और सरकारी रिपोर्टों के विश्लेषण हेतु AI तकनीक का उपयोग अत्यंत सराहनीय है। आपने तैयारी में AI तकनीक के सही और प्रभावी प्रयोग का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रशासनिक सेवाओं में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा आप ने मुझसे प्राप्त की, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आप मुझसे कुछ सीख पाए। किंतु यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जिस पर पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।
पुनः आपको हार्दिक शुभकामनायें।
#Cgpsc
CGPSC परीक्षा में नालंदा परिसर से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने गौरवशाली सफलता प्राप्त की है। स्वप्निल वर्मा (2nd Rank), पोलेश्वर (4th Rank), गौरव साहू (13th रैंक), आदित्य (46th Rank), रोहित वर्मा (48th Rank) और स्वाति साहू (73th Rank) ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल नालंदा परिसर का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हमारे प्रयासों की सार्थकता को भी सिद्ध किया है।
नालंदा परिसर से निकले ये युवा अब प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने को तैयार हैं। आप सभी की यह शानदार उपलब्धि आने वाले नये अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सतंभ बनेगी।
आप सभी की सफलता मेरे लिए गौरव और हर्ष का क्षण है। आपकी यह सफलता उस फल के समान है, जिसका बिजारोपण कभी आशा और विश्वास के साथ नालंदा परिसर के रूप में किया था।
आशा है आप सभी नई ऊर्जा, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे। मेरी तरफ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।
#NalandaParisar #नालंदापरिसर #Cgpsc
कवासी लखमा जी ने PWD विभाग से जुड़े एक घोटाले को उजागर किया. उनको ED के माध्यम से जेल भेज दिया गया.
इसी विभाग के एक और भ्रष्टाचार को उजागर करने पर बीजापुर के एक जुझारू पत्रकार की हत्या कर दी गई.
भाजपा का एजेंडा बिल्कुल साफ है कि यदि कोई उनके घोटाले उजागर करेगा तो या तो ED घर पहुंच जाएगी या फिर उसकी हत्या करवा दी जाएगी.
प्रेस वार्ता | कांग्रेस मुख्यालय (नई दिल्ली)