.@RahulGandhi Ji, your valuable words and appreciation mean a lot to us.
Thank you for your trust, encouragement, and inspiring leadership. Your guidance motivates us to continue working tirelessly for the people and to uphold the values that bind our nation together.
@Sukhjinder_INC@TikaRamJullyINC
खाद-बीज से लेकर फ़सल के दाम और तुलाई तक हर जगह किसान को लूटा जा रहा है। चूरू के सिद्धमुख क्षेत्र में किसानों के साथ चना तुलाई के नाम पर घोटाला बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
खरीद केंद्र पर तौल का��टों में छेड़छाड़ से हजारों किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर लूटा गया है। भ्रष्टाचार के इस खेल में खरीद केंद्र से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार सब मिलकर किसानों की मेहनत पर डाका डालते रहे।
भाजपा सरकार में सिर्फ अन्नदाता की फसल को ओने-पोने दाम में ही नहीं खरीदा जा रहा, उसके विश्वास के साथ भी धोखा किया जा रहा है। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार आंख मूंदकर बैठी है।
सरकार को दोषियो��� पर FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
@RajCMO
धर्मेंद्र प्रधान जी, आप इधर-उधर की बात छोड़िए और अपने पद से इस्तीफा दीजिए।
NEET 2024, 2025 और 2026 तीनों साल पेपर लीक करके देश के लाखों युवाओं के सपनों को बेचा गया है। NTA में घोटाले करने के लिए RSS-BJP के लोगों को बैठाया गया है।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी ने लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाली मोदी सरकार से पेपर लीक की जांच JPC को सौंपने और जिम्मेदारी तक करने की मांग की है। अगर मोदी सरकार JPC या सुप्रीम कोर्ट के जज की अगुवाई में जांच नहीं कराती है, तो ये माना जाएगा कि NEET की चीट आपके संरक्षण में हुई है।
इसलिए धर्मेंद्र प्रधान जी, आप जवाबदेही से बच नहीं सकते, सबसे पहले आप इस्तीफा दें।
#NEETPaperLeak
''हम दलित-पिछड़े समाज से हैं, हमारी कोई सुनने वाला नहीं है''
- लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले से निराश युवा सड़क पर रेंगते हुए अपना हक मांग रहे हैं
��रअसल यूपी की BJP सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया, जिसने दलित-पिछड़े वर्ग के युवाओं के सपनों को रौंद दिया है।
ये युवा बीते 4 साल से संघर्ष कर रहे हैं, नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
यही BJP सरकार का दलित-पिछड़ा विरोधी चेहरा है, जो नहीं चाहती कि दलित-पिछड़े वर्ग के युवाओं को नौकरी मिले, उचित हिस्सेदारी और भागीदारी मिले।
लेकिन...
कांग्रेस पार्टी इन युवाओं के साथ खड़ी है और उनकी मांग का पूरा समर्थन करती है। BJP सरकार को तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए युवाओं की मांग पूरी करनी चाहिए।
आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंद��रा गांधी जी के दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व में भारत ने हमारी वैज्ञानिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक नेतृत्व का संदेश पूरी दुनिया को दिया।
स्व. इंदिरा जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 18 मई, 1974 को राजस्थान के पोखरण में स्माइलिंग बुद्धा का परीक्षण किया गया। यह भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम की शुरुआत थी, जिसने दुनिया को भारत की ताक़त का अहसास कराया।
इस ऐतिहासिक अवसर को संभव करने वालीं इंदिरा जी के साहसपूर्ण नेतृत्व को और वैज्ञानिकों की कुशलता को सलाम।
जोधपुर की दो बहनों की मृत्यु आत्महत्या नहीं, BJP सरकार और ध्वस्त कानून व्यवस्था द्वारा किया गया "संस्थागत मर्डर" है।
बेटियां ब्लैकमेल, गैंगरेप और दरिंदगी झेलती रही, और सड़ा हुआ सिस्टम एवं पुलिस चुपचाप सब कुछ देखती रही। FIR के बाद भी अपराधी खुलेआम घूमते रहे और कहते रहे कि "पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती"। आखिर दरिंदों को ये हौसला कौन दे रहा था?
हकीकत ये कि भाजपा के कुशासन में अपराधी बेख़ौफ़ हैं, उनके मन से कानून का डर खत्म हो चुका है।
महिला सुरक्षा पर "नहीं सहेगा राजस्थान" जैसे झूठे नारे और खोखले भाषण देकर सत्ता में आई BJP जवाब दें.. आखिर कब तक बेटियां यूं ही दरिंदों और सिस्टम की मिलीभगत की बलि चढ़ती रहेंगी?
परमपिता परमेश्वर व आप सभी के स्नेह व आशीर्वाद से आज बार कॉउन्सिल ऑफ राजस्थान के ��ोधपुर स्थित कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।
आप सभी साथी अधिवक्तागणों से सविनय निवेदन है कि आप मुझे काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव मे अपना मत व समर्थन देकर अनुग्रहित करें।
शहीद दिवस पर अमर क्रांतिकारी वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। #ShaheedDiwas
माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा आप के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। जय माता दी 🙏 #चैत्र_नवरात्रि
सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, सदस्य कांग्रेस वर्किंग कमे���ी(CWC), प्रवक्ता AICC आदरणीय श्री डॉ.अभिषेक मनु सिंघवी जी को तेलंगाना से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#abhishekmanusinghvi @DrAMSinghvi