😄 JSSC/JPSC पेपर लीक पर चुटकुला
छात्र: सर, पेपर कब मिलेगा?
सर: परीक्षा से पहले मिलेगा।
छात्र: पढ़ाई के लिए?
सर: नहीं बेटा… लीक हुआ तो न्यूज़ में पढ़ लेना! 😂
#cbiforjpscjssc#cbiforjpscjssc@ExamsFighters
झारखंड के युवा ईमानदार एवं पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संघर्षरत हैं। वे संदिग्ध नियुक्ति प्रक्रियाओं की सीबीआई जाँच चाहते हैं, ताकि छात्रों का भविष्य बेचने वालों पर कार्यवाही हो सके।
अगर उन्हें उनका यह संवैधानिक अधिकार भी नहीं मिल रहा, तो यह शर्मनाक है। #cbiforjpscjssc
बिल्कुल भी थकना नहीं है दोस्तो
हम X पर ट्रेंड कर रहे है बस इसे नंबर 1 तक लाना है ताकि देश को पता चले कि झारखंड के बच्चे CBI की मांग कर रहे है।
हमारी मांग - CBI For Jpsc Jssc
REPOST #cbiforjpscjssc
इन्होंने ही कहा था न सीडी 💿 ब्लैंक्स है.. ये आदमी पूरे सिस्टम को निगल जाना चाहता था. CGL मामले में इन्होंने किसी फ़िल्म के एक्टर से कम नाटक नहीं किया. ऐसे-ऐसे कई फ़िल्मों में काम करने वाले को झारखंड में शरीफ सिविल सर्वेंट कहा जाता है, जिनकी फी 50 करोड़ से पार है. इतना तो शाहरुख-सलमान, अक्षय कुमार और अमिताभ का भी फी नहीं जितना ये एक परीक्षा से उठा लेते हैं. और फिर चोरी के बाद ये सफ़ाई देने का शानदार अभिनय करते हैं. अपने चेहरे, अपनी आँखो,आवाज में नरमी, छात्रों के साथ इमोशंस का ऐसा मिश्रण और हाव -भाव को इस तरह पेश करते हैं जैसे मानो JSSC एक पवित्र मंदिर 🛕 हो. अरे भाई यहाँ राम मंदिर जैसे जगह को तो लोगों ने छोड़ा नहीं. तो फिर JSSC और JPSC जैसी संस्था में क्या ही पारदर्शिता साबित करोगे तुम. यहाँ तो चुटकी में पूरा सिस्टम बेच सकते हैं ये लोग. मुझे अच्छे से याद है JSSC CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर छात्रों के भीड़ को इन्होंने कैसे मीठा-मीठा उलझाया था, फिर बाद में आरोपों को झूठ साबित कर दिया, मुझे यह भी याद है कि PGT और सहायक आचार्य में भी इकट्ठे छात्रों को भी अकेले समझा के भेज दिया. उन्हें दिलासा दिला के सुला दिया. मुझे याद है हमने इस मामले में एक मीडिया बाइट माँगा था तो इन्होंने गब्बर सिंह के अंदाज़ में मना कर दिया था, इसलिये ऐसा लगता है जैसे यह एक महान एक्टर हैं. ऊपर से झारखंड में तो सरकार ने माइयाँ सम्मान और भेड़ बकरी पालो योजना चला ही रखा है. अब मुझे और यकीन हो गया है कि झारखंड में आज तक एक भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी नहीं रही होगी. एकदम 💯 परीक्षाओं में सेटिंग और धांधली हुई है इसलिये इस परंपरा को ख़त्म करने के लिए इसके सबसे जिम्मेदार पहलू को शख्त सजा जरूरी है. ऐसे IAS अधिकारियों को सलाखों के पीछे होनी चाहिए, ताकि सबक मिले.
#cbiforjpscjssc
11 साल से झारखंड में पुलिस की कोई नियमित भर्ती नहीं हुई है।
8 साल से दरोगा की भर्ती नहीं हुई है।
9 साल से फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं हुई है।
सोचिए, आखिर यह राज्य किस बैसाखी के सहारे टिका हुआ है?
#cbiforjpscjssc