राजनीति में लड़ाई छोटी या बड़ी हो महत्वपूर्ण नहीं है
राजनीति में लड़ने वाले योद्धा छोटे या बड़े हो महत्वपूर्ण नहीं है
शहीद हमेशा फ्रंट फाइटर अर्थात पैदल सेना के लोग ही होते हैं।
इतिहास गवाह है राजनीतिक उथल-पुथल की आधी में अनेकों महारथी जमींदोज हो गए...
फिर तत्कालिक लाभ के लिए एतिहासिक गलतियां क्यों... नीतीश जी के लिए भाजपा गठबंधन कम्फर्ट जोन रहा है पर क्या यह भाजपा अटल - आडवाणी और मनोहर वाली भाजपा है?
क्या नव भाजपा का यह चेहरा नीतीश जी के मर्यादा को मजबूती से निर्वहन करेगा...
पिछले कई महीनों में बिहार ने अनेकों राजनैतिक और सामाजिक बदलाव के तरंग को महसूस किया है क्या उन सभी तरंगों को नीतीश जी खुद में समेट पायेंगे...
दर्जनों सवाल है जिसका जबाब वक्त आने पर ही मिलेगा लेकिन इतना तो तय है कि नीतीश जी अपने जीवन का सबसे कठीन फैसला लेने जा रहे हैं जिसका खामियाजा सिर्फ उन्हें ही भुगतना होगा और शायद सुधार का मौका भी न मिले।
सम्राट चौधरी के मुंह से निकला अंतिम शब्द ही काफी है समझने के लिए... फिलहाल भाजपा की पूरी दिलचस्पी नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से अलग-थलग करने की है असली खेल और दिलचस्प मोड़ तों उसके बाद आने है। जिन दिलों में कटुता इतनी अधिक हो उनके साथ चार कदम का सफर भी चार जन्म के बराबर है।
#BiharPolitics #NitishKumar
जब तक निर्धारित स्थान पर छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन था सब सही था.. नेताओं के लच्छेदार भाषणों ने बेड़ा ग़र्क कर दिया... कभी बीपीएससी का एग्जाम नहीं देने वाले नेता अगर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे तो छात्रों का भला कभी नहीं होगा...
#NitishKumar#BPSC#Jdubihar
पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक आर्थिक और सामाजिक बदलाव देखे। उनका समर्पण, विवेकशीलता और दृष्टिकोण हमेशा याद रखा जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
#ManmohanSingh
@firstbiharnews@PrashantKishor@jansuraajonline विधवा विलाप करते रहिए... नीतीश कुमार जी का काम उनके नाम से बहुत आगे है... आप जैसे 10 लोग एक साथ हो जाए तो भी उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा... देखिए कहीं 100 करोड़ का असाइनमेंट मिल जाए तो लग जाइए
आखिर प्रशांत किशोर के बारे में जदयू क्या सोचती है.. आदरणीय मनीष कुमार वर्मा जी के इस वीडियो को देखने के बाद स्पष्ट हो जाएगा..., प्रशांत किशोर की अहमियत नीतीश जी के सामने इतनी ही है की प्रशांत जी चुनाव प्रचार प्रसार का काम देखते हैं.. फिलहाल पीके बिहार में राजनीति के बाजारीकरण के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं।।
शिगूफों और सतरंगी सपनों के सौदागर प्रशांत किशोर जी की कुल अहमियत यही है की अच्छा पोस्टर डिजाइन करवा लेते हैं, अच्छी म्यूजिक बनवा लेते हैं और पेड प्रमोशन के माध्यम से प्रदेश के हर एक मोबाइल को झांक लेते हैं... इतना ही नहीं नेटवर्क मार्केटिंग की तरह हजारों के भीड़ में किसी नमूने को खड़ा करके यह भी बताने में देर नहीं करते हैं देखो मेरा वीडियो शेयर करके यह व्यक्ति हर महीने लाख रुपया कमाता है... मतलब हर किसी को वीडियो शेयर करने के लिए अनैतिक रूप से प्रलोभन दे रहे हैं।
हारे हुए वार्ड सदस्य प्रत्याशी को चुनाव जिताने का, जीते हुए को मुखिया बनाने का; हारे हुए मुखिया प्रत्याशी को चुनाव जिताने का; जीते हुए को प्रमुख बनाने का;
हारे हुए विधायक प्रत्याशी को चुनाव जिताने का, जीते हुए को मंत्री बनाने का ; रिजेक्ट नेताओं को तोप बनाने का और निकम्मा अधिकारियों को जिन्होंने सेवा काल में सिर्फ मेवा खाया हो उन्हें नेता बनने का सपना बेच रहे है।
मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बिहार विकास मिशन का मनोनीत सदस्य बनाया था, मंत्री स्तर की सुख सुविधा और साधन उपलब्ध कराया था लेकिन महानुभाव बिहार के विकास की इतनी चिंतित थे की एक भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए... जिन्होंने अब तक प्रदेश से बाहर रहकर पैसा और ख्याति प्राप्त की उन्हें बिहार के लोगों को बाहर जाकर आर्थिक समृद्ध होने पर भी दुख है।
प्रशांत किशोर वही कर रहे हैं जो पहले करते थे.. किसी दूसरे के लिए मंच, धुन और माहौल तैयार कर रहे हैं। अभिनय के माध्यम से भीड़ को आकर्षित कर रहे है.. लेकिन जिस दिन भीड़ का भ्रम टूट गया.. बिहार की पॉलिटिकल इतिहास की सबसे बड़े फेल्योर चरित्र साबित होंगे प्रशांत किशोर... किसी पार्टी के लिए जनता के साथ भावनात्मक खेल उनके राजनीतिक एवं पेशेवर करियर को खत्म कर देगा #JDUOnline #NitishKumar #JanSuraajPadyatra #RJD #ManishKumarVerma #JDU Nitish Kumar
जानिए..
कैसे रौशन हुआ बिहार...
लालटेन मुक्त.. बिजली युक्त बिहार बनने में पर्दे के पीछे की कहानी....
आदरणीय मनीष कुमार वर्मा जी की जुबानी
#ManishKumarVerma#JDUOnline#NitishKumar
'जमघट’ में इस बार के मेहमान हैं JDU के राष्ट्रीय महासचिव और ओडिशा कैडर के पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा. उन्होंने बिहार में पुल गिरने, नीतीश कुमार के बार-बार गठबंधन बदलने और शराबबंदी जैसे विषयों पर खुलकर बात की.
फुल इंटरव्यू: https://t.co/3w3JkY69v4
@saurabhtop#Jamghat #Interview
कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी।
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा।।
जदयू और नीतीश कुमार के खात्मे के इंतजार में अनेकों राजनैतिक पंडितों की नौकरी खतरे में... जिस बीमा भारती समेत अनेकों विधायकों के दल-विरोधी गतिविधि ने बिहार में सरकार बदलबा दी... वहीं बीमा भारती ने राजद के घटते जनाधार, महागठबंधन में राजद की दादागिरी, भाजपा की छद्म राजनीति और नीतीश कुमार जी के अविरल लोकप्रियता की बानगी लिख दी है
रूपौली उपचुनाव ने सबकी कलई खोल दी है... विधानसभा चुनाव 2020 में रुपौली सीट सीपीआई के खाते में थी.. इस बार राजद के गठबंधन विरोधी रवैया ने सीपीआई से बिना बात किए हुए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया... गौरतलब है की पिछली बार सीपीआई को 41963 वोट मिले थे। जहां तक जदयू की बात है वोटो के लिए लिहाज से जरूर तकरीबन 4000 कम वोट मिले हैं लेकिन वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। वोट प्रतिशत 35.12 से 35.52 हो गया है। यह नीतीश कुमार की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि पिछली चुनाव में महज 6157 वोट पाने वाला कलाधर मंडल इस बार 59824 वोट प्राप्त किये। शंकर सिंह के साथ भाजपा, लोजपा और पूर्व भाजपा सांसद पप्पू सिंह जोकि जन सुराज अभियान के हिस्सा है सबके सम्मिलित प्रयास से विजयश्री की प्राप्ति हुई है।। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को अपना आदमी बताना पूरी कहानी का निष्कर्ष बताता है।
सच तो यही है कि नीतीश कुमार जी को खत्म करने के चक्कर में लोजपा ने अपना सिंबल खत्म कर लिया, सम्राट चौधरी ने अपना पगड़ी, राजद ने अपना इकबाल और बीमा भारती ने अपना राजनीतिक कैरियर....
#JDU
#rjd #NitishKumar
आपातकाल के समर्थन में इंदिरा गांधी को पत्र लिखने वाले आरएसएस नेता बालासाहेब देवरस थे, जो उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख थे।
बालासाहेब देवरस, जिन्हें बालासाहेब देवरस के नाम से भी जाना जाता है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तीसरे सरसंघचालक (प्रमुख) थे। उन्होंने 1973 से 1994 में अपनी मृत्यु तक आरएसएस के प्रमुख के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान, आरएसएस ने महत्वपूर्ण वृद्धि देखी और विशेष रूप से 1970 और 1980 के दशक के अंत में राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय हो गया।
देवरस को आरएसएस को भारतीय समाज में और अधिक गहराई से एकीकृत करने और सामाजिक मुद्दों, विशेष रूप से अस्पृश्यता की प्रथा को संबोधित करने के उनके प्रयासों के लिए जाना जाता था। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में संगठन की भागीदारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका उद्देश्य अयोध्या में एक विवादित स्थल को पुनः प्राप्त करना था, जिसे भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है।
देवरस के नेतृत्व में, आरएसएस राजनीति में भी अधिक शामिल हो गया, संगठन के कई सदस्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो गए। इससे आरएसएस भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गया और 1990 के दशक में बीजेपी के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
#EmergencyIndia
बाबा के भेष में व्यापार कर रहा व्यापारी बेनकाब हो गया है... देश भक्ति की चासनी में इन्होंने लाखों लोगों को हानिकारक वस्तुएं बेचीं होगी... सरकार सुस्त है और मीडिया खामोश..
सजा तो मिलनी ही चाहिए इन बहरूपिए को..
#OccupyCBDTuesday