आज अल्मोड़ा के रवि टम्टा चर्चा में हैं
उन्होंने अपने पर्सनल इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। हमारे देश में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का वैसे तो ज्यादा चलन नहीं है लेकिन हम लोग इस युवा का हौसला तो बढ़ा ही सकते हैं।
बहुत बहुत बधाई
इस 4 मिनट के वीडियो में देखोगे कि विकास कार्य अच्छे ढंग से करवाने के लिए और अधिकारियों को समझाने के लिए प्यार और फटकार दोनों साथ साथ कैसे काम करते है?
@hanumanbeniwal
@JATbera1 हर महीने सैलरी से पॉलिसी का प्रीमियम काटा जा रहा है फिर भी आरजीएस का लाभ नहीं मिल रहा आखिर ऐसा क्यों?
सरकार से निवेदन है कि RGHS योजना में तुरंत सुधार हो, निजी अस्पतालों को जवाबदेह बनाया जाए और कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाया जाए।
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
RGHS का नाम सुनकर कर्मचारियों में भरोसा होना चाहिए, न कि निराशा।
महीने-महीने कटौती तो होती है, लेकिन इलाज की गारंटी कहाँ?
अपना हक मांगना कर्मचारियों का अधिकार है।
महोदय, RGHS व्यवस्था को और प्रभावी व मजबूत बनाने की कृपा करें।
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक@RajCMO@BhajanlalBjp@JATbera1@ManishKala147
#ट्रांसफर
अलग अलग जगह ट्विटर और ग्रुप्स में जो सूचनाएं है वो अफवाह है । मेरा 4 जनवरी का लिस्ट जारी करने का ट्वीट बिल्कुल ऑथेंटिक था जिसके बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचियां जारी होने की खबर चारों तरफ थी ।
अभी की यथा स्थिति जैसा आपको कल बताया था वो ही है व्याख्याता सूची को बड़े हस्तक्षेप के बाद होल्ड कर दिया गया है ।
वरिष्ठ अध्यापक , मंत्रालय कर्मचारियों की सूचियां भी होल्ड है जिन्हें व्याख्याता ट्रांसफर के बाद जारी करना था ।
अगर कोई अच्छी खबर आएगी तो सबसे पहले प्रमाणिक खबर आपको मेरे द्वारा ही दी जाएगी ।
कॉपी ,पेस्ट वालो को मेरी सलाह है बेवजह के अफवाह भरे ट्वीट न किया करे ।
बधाई भैराराम भाई
भैराराम बेड़ा अब शिक्षक से शिक्षक नेता बन गए हैं। भैराराम को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महज़ दो वर्ष पूर्व शिक्षक बने एक लड़के के लिए यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। प्रदेश के तमाम शिक्षकों का नेता बनना कोई छोटी बात नहीं होती। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का रुतबा किसी विधायक या सांसद से कम नहीं होता।
आप पूछते हैं कि ट्विटर से क्या होता है तो उसका जवाब भैराराम है। डीडवाना के छोटे से गांव लारेली कलां के पास एक ढाणी में बैठकर ट्विटर ट्रेंड चलाने वाले भैराराम ने सबसे पहले फूलचंद गैंग बनाई। फिर यह नाम थोड़ा अटपटा और बदमाशों जैसा लगा तो नेशनल फूलचंद यूनियन का गठन किया और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। हालांकि फूलचंद भी जमा नहीं और इसे परिष्कृत करते हुए नेशनल फ्रीडम यूनियन में तब्दील कर दिया गया। आज इस यूनियन के ट्विटर पर 30, 000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। भैराराम की इस संगठन क्षमता और ट्विटर पर अति सक्रियता को शिक्षकों ने पहचान और अब अपना नेता भी बना दिया है।
@JATbera1