#speakup,#RRBExamDates सोई हुई अवस्था में है सरकार।आपको फालतू का नीति लागू करने के लिए समय मिलता है लेकिन गरीब परिवारों, किसानों की मन की बात दिखाई नहीं देती है। वादें तो बड़े बड़े करते हैं सिर्फ सियासत पाने के लिए।हम सब किसानों के बेटे हैं सर थोड़ी सी भी इंसानियत है कि नहीं।
सरकार के नेताओं से ये मैं बोलना चाहता हूं कि यदि चुनाव में वोट डालने के बाद आपका परिणाम 3साल बाद घोषित किया जाए तो आप सब को कैसा लगेगा। हमें रोजगार से मतलब है जनाब ये मीडिया में फालतू एजेंडा लाकर ध्यान को भटकाने का काम मत कीजिए।#speakup,#rrbexamdates
RRB aspirants: Exam kab hoga sir, piyush goyal ji exam date nikaliye.सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। सिर्फ नोटिस बोर्ड जारी करके लोलिपोप थमा देते हैं बच्चे जैसा। अब बस बहुत हुआ। आप सब नेताओं से एवं मीडिया, सरकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि आप लोग ईमानदारी से काम करें।
#rrbexamdates,#speakup लोकतंत्र की बात करती हैं सरकार कि सबको बोलने का अधिकार है। लेकिन यहां तो छात्रों एवं शिक्षकों के ऊपर लाठी चार्ज किए जा रहे हैं। सरकार हमें अपनी बात रखने ही नहीं दे रही है।ये है लोकतंत्र देख लिजिए आप सब।
#rrbexamdates,#speakup रेल मंत्री जी रेलवे को निजीकरण करने के लिए आप समय निकाल रहे हैं। लेकिन रेलवे की परीक्षाएं कब होंगी इसके बारे में आप चुप्पी साधे हुए हैं।ये है हमारे अच्छे दिन।
#rrbexamdates ,#speakup रेलवे की परीक्षाएं कब होंगी सर। मैं बहुत गरीब परिवार से आता हूं सर।हम पढ़ लिख के कुछ बनेंगे ये हमारा सपना होता है सर। किंतु आप सब ने योजनाओं से जुड़े लोगों ने कान में रुई डाल करके रखा हुआ है।