लखनऊ में 15 बच्चों की मौत के बाद LDA का बड़ा खुलासा!
राजधानी के अलीगंज कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 मासूमों की जान चली गई... और अब LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने चौंकाने वाला सच बता दिया!
उन्होंने कहा — शहर में सिर्फ 6% मकानों के ही नक्शे स्वीकृत हैं, बाकी 94% भवन बिना नक्शे के बने हुए हैं!
अगर एक साथ सख्त कार्रवाई की गई तो पूरा शहर प्रभावित हो जाएगा। इसलिए LDA का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करना है।
बड़ी राहत:
15 मीटर से कम ऊंचाई वाले भवनों के मालिक सेल्फ सर्टिफिकेशन देकर LDA की कार्रवाई से बच सकेंगे। नोटिस और सुनवाई के बिना कोई सीलिंग नहीं होगी।
कोचिंग सेंटरों के लिए खास आदेश — पहले 1 हफ्ते का समय दिया जाएगा सुधार करने के लिए, उसके बाद ही कार्रवाई।
सवाल ये है...
94% अवैध निर्माण के बाद भी इतने बड़े हादसे क्यों हो रहे हैं?
क्या अब सिस्टम सुधरेगा या फिर सिर्फ कुछ दिनों की कार्रवाई?
आपकी राय क्या है?