आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई !
जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के सभी 9 दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी एवं दिनांक 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
आस पास में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण हरसिद्धि विधानसभा के बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए अरेराज अथवा मोतिहारी जाना पड़ता है जिसके कारण विद्यार्थियो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आज सदन के पटल पर हरसिद्धि में उच्च शिक्षा हेतु डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा।
"देश सेवा में ईश्वर सेवा है, यह मानकर मैंने तेरी सेवा के माध्यम से भगवान की सेवा की"
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, सिद्धहस्त लेखक, ओजस्वी वक्ता एवं दूरदर्शी विधिवेत्ता विनायक दामोदर वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मैं सुरक्षित। हम सुरक्षित। भारत सुरक्षित
कोरोना वायरस से बिल्कुल न घबराएं, सामने आएं और अपनी जांच करवाएं
> कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकांश लोग अस्पताल से ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं, इसलिए अनावश्यक न घबराएं।
#IndiaFightsCorona#COVID19Pandemic#COVID19India
देश धरम पर मिटने वाला। शेर शिवा का छावा था।
महापराक्रमी परम प्रतापी। एक ही शंभू राजा था॥.
अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग वार्तालाप में सम्मिलित हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल जी श्री मंगल पांडेय जी,श्री नंदकिशोर यादव जी,डॉ प्रेम कुमार जी और श्री नीतीश मिश्रा जी। @BJP4India
मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर भारतवर्ष की धरती को धन्य करने वाले महाराणा प्रताप की जयंती पर शत् शत् नमन। #maharanapratap#MahaRanaPratapJayanti
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी #ऋषि_कपूर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।
अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे सिनेमा जगत पर गहरी छाप छोड़ने वाले #ऋषि जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। #RishiJi
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हिंदी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद खन्ना जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। @nkishoreyadav@BJP4Bihar@SushilModi
"सच है, विपत्ति जब आती है,
कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं।"
वीर रस के श्रेष्ठ कवि, लेखक, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
क्रिकेट इतिहास में कई विश्व कीर्तिमान रचने वाले एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भारत रत्न श्री सचिन तेंदुलकर जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Sachin_rt