#NPS#UPS अवेयरनेस पर आयोजित वेबिनार में आज, मुख्य अतिथि के रूप में तीस हजारी कोर्ट पहुंचा। इस वेबिनार में दिल्ली के सभी 11 जिलों के न्यायालयों के अधिकारी, कर्मचारी और कुछ जज भी शामिल हुए। वेबिनार में लगभग 300 लोग शामिल हुए। इस वेबिनार में सभी की शंकाओं और प्रश्नों का समाधान करने का प्रयास किया और अपनी अब त�� की पूरी यात्रा को भी शेयर किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव भी उपस्थित रहे। वेबिनार को आयोजित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज जी, कड़कड़डूमा कोर्ट से कपिल जी, रवि जी और राजेंद्र यादव जी को इस आयोजन के लिए बहुत बहुत आभार। #ManjeetSinghPatel
आखिर सरकार को एक बार फिर रिटायरमेंट से पहले #UPS से #NPS में वापस जाने का विकल्प खोलना ही पड़ा। यह बात गजट बनाने वाले अब समझ पाए जबकि हमने यह बात 24 फरवरी को ही सरकार को समझा दी थी। जब सरकार ये इंटरचेंज का विकल्प लागू कर सकती है तो सीधा सीधा एक बार रिटायरमेंट, वॉलंटरी रिटायरमेंट और कंपलसरी रिटायरमेंट पर सरकारी अंशदान के बदले #OPS का ही विकल्प लागू क्यों नहीं ��र देती। ऐसा नहीं कर सकती तो सरकार अपने अंशदान को 18.5 से बढ़ाकर 25% करे और सारा पैसा कर्मचारी को दे दे, हम अपनी पेंशन खुद ले लेंगे।
#ManjeetSinghPatel