अजीज मित्र बड़े भाई साहब @KrishanKumarIYC जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
चौमूँ विधानसभा के यूथ कांग्रेस के महासचिव, अजीज मित्र भाई @KrishanKumarIYC जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
@drshikhameel#HappyBirthday 🎂
मेरे आदरणीय बड़े भाई साहब बंशीधर जी सैनी युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण को आज जन्मदिन पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@ashokgehlot51@banshidharINC_
शादी के 19 साल का सफ़र…
खट्टी-मीठी यादें, कुछ हसीन लम्हे, कुछ कठिन रास्ते…
A journey full of smiles and struggles, sweet memories and lessons —
but together, we made it all beautiful..
Grateful for you, for our journey, and for everyone we crossed paths with along the way..
Happy anniversary, Amit ❤️
Questioned World Bank (MIGA) at the Rio Green Parliament Summit on risk guarantees and financing for India’s solar initiatives — bridging policy with practical climate finance.
🇮🇳 राजस्थान से रियो तक — हर आवाज़ मायने रखती है जब बात हमारी धरती की हो। भारत की सोच को रियो ग्रीन पार्लियामेंट समिट में साझा करने का गौरव मिला।
भारत के सौर प्रोजेक्ट निवेश पर विश्व बैंक (MIGA) से सवाल — राजनीतिक जोखिम और गारंटी शुल्क पर स्पष्टता आवश्यक है! 🌍🇮🇳
#RioGreenSummit #CleanEnergy #ClimateFinance
#GreenInvestments #Rio2025
सीकर जिले की आन बान और शान पुर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता, आदरणीय श्री @MahadevKhandela जी को #जन्मदिन पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हो, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@GirirajKhandela@balmukundjoshi
चौमूं क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में रचा कीर्तिमान!
CBSE 12वीं कक्षा के घोषित परिणामों में हमारे चौमूं क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
भावना नाथावत (ईटावा-भोपजी) ने 98.80%, हेनाक्षी सैनी (चौमूं) ने 97.40%, तनु मीणा (निवासी: उदयपुरिया) ने 95%, हितेश कुमार सैनी (ग्राम पंचायत सामोद) ने 95% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह परिणाम न केवल आपकी मेहनत और लगन का प्रतीक है, बल्कि चौमूं की शिक्षा संस्कृति की शक्ति का भी प्रमाण है।
विशेष गौरव की बात यह है कि तनु मीणा के पिताजी श्री सीएम मीणा जी, CISF में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में श्रीनगर एयरपोर्ट जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में राष्ट्र सेवा में तैनात हैं। भारत-पाक सीमा के तनावपूर्ण हालातों के बीच वे देश की सुरक्षा में जुटे हैं, और ऐसी परिस्थितियों में उनकी बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
आप सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। यह सफलता आपकी कठिन मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
जनहित की आड़ में कुछ मुट्ठी भर लोगों के स्वार्थ साधने के लिए बुलेट ट्रेन की गति से चौमू की नहर, हमारी एतिहासिक धरोहर, को नष्ट कर निजहित में और कुछ प्रोपर्टीज की क़ीमत बढ़ाने के लिए करोड़ों का टेंडर कर सड़क बनाने के लिए कुछ विभागों (कृषि मंडी, नगरपरिषद और पीडब्ल्यूडी), अधिकारियों
चौमू के निमड़ी निवासी श्री प्रेमचंद सैनी जी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की सूचना मिलने पर दूरभाष पर स्थानीय व उच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बात कर इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधियों को जल्द हिरासत में लेने के निर्देश दिए ।
विधानसभा सत्र चलते सदन में होने की वजह से मैं आज व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पायी । पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
प्रदेश की, युवाओं की, महिलाओं की और मेरे क्षेत्र के हर व्यक्ति, हर वर्ग की आवाज़ को विधानसभा में मजबूती से उठाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगी। आपके अधिकार, आपकी समस्याएँ और आपके सपने मेरी प्राथमिकता हैं ।
#जनसेवा#आपकीआवाज़ # विधानसभा
विधानसभा सदन में सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए आज चौमू में हुए हृदयविदारक स्कूल बस दुर्घटना का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग से पुरानी, जर्जर और फर्जी बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की। ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो। सदन के माध्यम से दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की व परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की ।
माली समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री हीरालाल सैनी जी (पांच्या) एवं कोषाध्यक्ष श्री कुमार गौरव सैनी जी (एडवोकेट) को उनके निर्विरोध निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह समिति के प्रति उनके निःस्वार्थ सेवा, समाज में उत्कृष्ट योगदान और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने मूल्यों और विचारधारा पर चलते हुए देश की सेवा की है।
कांग्रेस पार्टी ने अपने जनहितैषी और राष्ट्रवादी विचारों के साथ देश की सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।इस अवसर पर हम सब मिलकर जनसेवा और देशहित के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।
यह दिन हमें जनसेवा और देशहित के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
चौमू भोजलावा कट पर बच्चों से भरी निजी स्कूल बस निर्माणाधीन पुलिया में घुसने से मास्टर श्री आनंद लाल जी की मृत्यु हृदय विदारक एवं दुर्गभाग्यपूर्ण है। बस में सवार 5 बच्चे घायल है, जिनका बराला हॉस्पिटल के इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
मेरी गहरी संवेदनाएं मास्टर आनंद लाल जी के परिजनों के साथ है, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ। घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।