पंचकूला में हरियाणा कांग्रेस द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे श्री @kharge जी, श्री @RahulGandhi जी व विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया।
नौजवान छात्रों के भविष्य और लोकतंत्र को बचाने की यह लड़ाई अब पूरे देश में आंदोलन का रूप ले चुकी है।
भाजपा सरकार चाहे कितना ही दमन कर ले, कांग्रेस पार्टी छात्रों को न्याय दिलाकर ही रहेगी।
@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia@INCHaryana@SanjaySDutt@raonarenderinc
After DU’s misleading students advisory, JNU issues similar advisory on student protests. Both advisories are so damn similar that it is apparent, that perhaps these were typed by the same person, most likely sitting in Dharmender Pradhan Ji’s office. This is one more reason why he must resign.
I condemn these misleading and cowardly statements. I challenge both DU & JNU to show me which standing SC ruling renders Jantar Mantar demonstrations/assemblies as blanket “unlawful” as is being claimed?
Shame on JNU & DU for lying to their students.
As an alumni of Delhi University and as a law maker myself being a Member of Parliament I totally condemn this misleading and threatening statement from @UnivofDelhi
Which SC ruling has rendered the Jantar Mantar demonstrations/assemblies as blanket “unlawful” as claimed in this DU statement? Shame on DU for lying to its students.
मेरे पास पूरे हरियाणा से फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है।
मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री और DGP से एक ही बात कहूँगा कि या तो हमारे सभी साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो जो कुरुक्षेत्र में 'ट्रेलर' देखा था, वैसा ही प्रदर्शन अब पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा।
बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संघर्षशील साथी भाई @VijayPratapFbd जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
प्रधानमंत्री जी का बयान बेहद निराशाजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और छात्रों व युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। यही बात नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने भी अपने वक्तव्य में कही कि इस बयान को हम स्वीकार नहीं करते।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के साथ हिंसक बर्ताव के लिए माफी की मांग को लेकर देश के बच्चे आज सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने मूल मांगों का संज्ञान तक नहीं लिया।
12 साल में करीब 200 पेपर लीक होने के बाद अब फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की याद आ रही है। तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला कौन सी जेनरेशन में होगा? क्या ये फास्ट ट्रैक उसी गति से चलेगा जिस गति से 12 साल में ये सरकार बुलेट ट्रेन बनवा रही है?
आज देश का युवा अपनी ठोस मांगें सरकार के सामने रखकर जवाब मांग रहा है। जिन्हें सरकार को मानना ही पड़ेगा।
आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में हम सभी विपक्षी सांसदों और नेताओं ने गांधी स्मृति पहुंचकर NEET पेपर लीक के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के नौजवान छात्रों के हक की लड़ाई में हम सड़क से संसद तक उनके साथ मुस्तैदी से खड़े है।
दिल्ली में छात्रों पर जिस संवदेनहीन तरीके से लाठीचार्ज किया गया और अन्याय हुआ उसके खिलाफ आज छात्रों के समर्थन में @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी व हमारे कांग्रेस सांसदगण प्रधानमंत्री आवास पर न्याय दिलाने के लिए धरनारत है।
सरकार तुरंत छात्रों की मांगें माने, उनके साथ न्याय करे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो।
राहुल जी की अपील पर देश के युवाओं, नौजवान छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास के सामने काँग्रेस पार्टी के धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCHaryana@SanjaySDutt
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर संघर्ष किया है। आपका विशाल संगठनात्मक अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@kharge
लोकतान्त्रिक व्यवस्था में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण विरोध करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है।
लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आज दिल्ली में देश भर से संसद मार्च करने आए नौजवान छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना घोर निंदनीय है। अहंकारी BJP सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को कुचल देना चाहती है।
किसी भी संवेदनशील सरकार को गंभीरता से देश के युवाओं की बात सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगें माननी चाहिए। आज देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की जरूरत है और हमारे बच्चे यही मांग कर रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी शुरू से ही पेपर लीक पर युवाओं की आवाज हर मंच पर उठा रहे हैं। सरकार तुरंत छात्रों की मांगे माने।
पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी के निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूँ।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
हमारे अजीज पारिवारिक मित्र, पूर्व अध्यक्ष सीताराम सचदेवा जी के बड़े पुत्र रोहतक कांग्रेस संगठन महासचिव (शहरी) पंकज सचदेवा (टिंचू) के आकस्मिक निधन पर आज रोहतक स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
गुरुग्राम और नूंह में 'इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड' को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देना निजीकरण की दिशा में एक नुकसानदेह कदम है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। यह जनविरोधी फैसला वापिस लिया जाए।
निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए 15 अगस्त से कृषि उपभोक्ताओं के एग्री डिस्कॉम को अलग किया जा रहा है, ताकि प्राईवेट कंपनी को किसानों को बिजली आपूर्ति न करना पड़े, क्योंकि किसानों को बिजली पर सब्सिडी मिलती है।
प्राइवेट कंपनी सिर्फ मुनाफे वाले क्षेत्रों (औद्योगिक, मॉल, कमर्शियल) में बिजली देगी, जबकि ग्रामीण, गरीब और किसान वर्ग सरकारी निगम (DHBVN) के भरोसे रह जाएंगे, जो बिना राजस्व के संकट में आ जाएगा। यानी एक बड़ी आबादी ऊर्जा संकट में फंस सकती है।
यही नहीं, DHBVN के कुल राजस्व का एक-तिहाई हिस्सा गुरुग्राम से मिलता है। जहां इसे निजी कंपनियों में सौंपने से निगम की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी।