मैं खुद एक अभ्यर्थी रही हूँ। अभ्यर्थियों के दर्द को समझती हूं लेकिन
JSSC की परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक के आरोप, देर से एडमिट कार्ड और दूर के सेंटर… अभ्यर्थी सालों की मेहनत, परिवार के सपने और अपना भविष्य बर्बाद होते देख रहे हैं।
ईमानदार युवा लड़ रहे हैं, रिश्वत और सेटिंग वाले आगे बढ़ रहे हैं। यह सिर्फ परीक्षा नहीं, अभ्यर्थियों की सपनों की हत्या है।
न्याय चाहिए। पारदर्शी भर्ती चाहिए। चुप मत रहो साथियो! हम आपके साथ हैं।
#JSSC_धांधली
#अभ्यर्थी_का_दर्द
#प्रोटेस्ट #jharkhand
Got admission in your dream college, but worried about the fees? 🤔
With PM-Vidyalaxmi, getting an education loan for higher education has become easier. Vidyalaxmi for students! 📷
आज रांची स्थित विश्वा सभागार, कांके में आयोजित जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 की कार्ययोजना निर्माण हेतु राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
बैठक में योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हो।
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जीवन में स्वास्थ्य, स्वच्छता और बेहतर जीवन गुणवत्ता लाने के मजबूत माध्यम हैं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #bokaro #Gomia #Ranchi
आज रांची स्थित नेपाल हाउस में गर्मी के मौसम में राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता रहे—सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो, बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित हो।
साथ ही, यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि राज्य के किसी भी गांव में एक भी चापाकल बंद न रहे। नियमित निरीक्षण, आवश्यक मरम्मत एवं संसाधनों की उपलब्धता के साथ सभी चापाकलों को हर हाल में क्रियाशील रखा जाए।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #bokaro #Gomia
@HemantSorenJMM hope you are aware of the pathetic condition of electricity at Argora areas of Ranchi. It's a total failure of administrative measures.
निदेशालय SBM(G) & यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में #SBMG_P-II अंतर्गत #AIP 2026-27 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित।
निदेशक ने जिलों को AIP अनुरूप & अभिसरण आधारित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सभी विभागों ने समयबद्ध,समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
@swachhbharat@UNICEFIndia
आज रांची स्थित नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं लंबित फाइलों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता को मूलभूत सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
➡️ कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए
➡️ आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए
➡️ फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
आगामी गर्मी को देखते हुए विशेष निर्देश दिए गए कि हर घर तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खराब चापाकलों की मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर तेज किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो।
स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई कि—
“काम में ढिलाई, जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति और किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।”
विभाग को “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” की नीति पर कार्य करने का निर्देश देते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
जनता की सेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है — इसमें किसी भी प्रकार की चूक के लिए कोई स्थान नहीं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#Jharkhand #Bokaro #JMM #Gomiya
#GoodGovernance #ZeroTolerance #Peyjal #PublicService
पूर्वी सिंहभूम के लखाईडीह में जल जीवन मिशन के अपर सचिव श्री के.के. सोन का दौरा।
विकास कार्यों की समीक्षा, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
गांव के समग्र विकास के लिए समन्वय व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश। @jaljeevan_
In Kotri village, Rajasthan, women are leading the change.💧
More water at home means more children in school—and girls freed from hours of fetching water.
UNICEF, in partnership with the Government of India under @jaljeevan_, is helping communities strengthen water security.
#WorldWaterDay #JalMahotsav2026
@rajasthanphed@RajGovOfficial@MoJSDDWS
नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।
https://t.co/P5xXegiGIH
आज जल जीवन मिशन 2.0 के संबंध में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में भाग लिया। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही योजना की बकाया राशि 6207 करोड़ रुपये देने का पुनः अनुरोध भी किया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@CRPATIL
#JMM #Jharkhand #Bokaro #Gomia
“वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी जल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए हम सभी को मिलकर जल संरक्षण की दिशा में गंभीर, सतत और प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है।"
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में आज आयोजित झारखंड स्तरीय प्लम्बर दिवस कार्यक्रम में बजट सत्र में व्यस्त रहने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा प्लम्बर साथियों की भूमिका की सराहना की, जो जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
सभी प्लम्बर साथियों को ‘विश्व प्लम्बर दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #bokaro #Gomia
आज राज्य सरकारों के PHED एवं पंचायती राज विभागों के माननीय मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों में मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति, हर घर तक नल से जल उपलब्ध कराने के प्रयासों, नल जल कनेक्शनों की प्रगति तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं संवाद हुआ।
#JalJeevanMission
Modi ji now you must give a chance to your juniors @narendramodi. No development for the youth, especially in the area of employment. @myogiadityanath must take charge as Prime Minister of India. @AmitShah you have ruined the BJP.
आज रांची स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ, झारखंड द्वारा आयोजित *Climate Resilient WASH in Schools* विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला और स्वच्छ एवं हरित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (2025-26) कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जीतने वाले विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पुस्तक का विमोचन भी किया। विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। स्वच्छ और हरित विद्यालय राज्य सरकार की केवल एक पहल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का सशक्त माध्यम है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#JMM #jharkhand #bokaro #Gomia
विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ की, प्लम्बर एवं जल सहिया को विश्व प्लम्बर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किट वितरण कर सम्मानित की।
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में प्लम्बर एवं जल सहिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
@prdjharkhand
The Cabinet decision on Jal Jeevan Mission marks a major step towards ensuring sustainable and reliable tap water supply for rural households across India. It shifts the focus from only infrastructure creation to citizen-centric service delivery supported by strong local governance and digital monitoring. The move will strengthen water security, improve health outcomes and empower rural communities, especially our Nari Shakti.
https://t.co/S4wLKraxSe