जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
कुलं पवित्रं जननी कृतार्था,
वसुन्धरा पुण्यवती च तेन |
स्वर्गस्थित ये पितरोऽपि धन्यः,
एषां गृहे वैष्णव नाम ध्येयम् ||
- स्कन्द पुराण
अर्थात्, जिस कुल मे एक भी ज्ञानी और संस्कारवान वैष्णव संतान जन्म ले लेती है, वह कुल पवित्र हो जाता है, माता-पिता धन्य हो जाते हैं, उसके आसपास की धरती पुण्यवती हो जाती है और स्वर्गस्थ पितृगण भी सुखी हो जाते हैं |
इसलिए स्वयं ज्ञानवान और संस्कारवान बनिये तथा बच्चों को भी विद्या एवं संस्कार से युक्त बनाइये, यही पितृपक्ष में पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी..💐🙏
#पितृपक्ष
🏭 उद्योग बन्धु समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
सुलतानपुर, 28 सितम्बर। जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर विभागों के समय-सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। समय-सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 127 आवेदनों के सापेक्ष 51 आवेदन बैंक स्तर से स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद को 2,400 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 1,636 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं को प्रेषित किए गए हैं। इनमें 620 आवेदन स्वीकृत तथा 650 आवेदन पर वितरण की कार्यवाही की जा चुकी है। शेष लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी तथा उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उद्योग विकास • उद्यमिता • बैंकिंग समन्वय • समयबद्ध निस्तारण
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@d.m.sultanpur @InfoDeptUP
#Sultanpur #UdyogBandhu #Entrepreneurship #MSME #DistrictAdmi
🌧️ भारी बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अपील।
सुलतानपुर में लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने जनपदवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा विद्युत तारों, पेड़ों एवं कमजोर संरचनाओं के आसपास न जाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
📢 किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • अफवाहों से बचें
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@d.m.sultanpur
#Sultanpur #WeatherAlert #HeavyRain #RainAlert #StaySafe
सोशल मीडिया में किसी भी नारी के प्रति असम्मान का भाव व्यक्त करना अच्छी बात नहीं है | नारी सम्मान भारतीय समाज में हमेशा से ही महत्वपूर्ण विषय रहा है | नारी असम्मान के कारण ही रामायण और महाभारत काल में बड़े बड़े युद्ध हुए | सोशल मीडिया पर आये दिन माँ दुर्गा, सरस्वती और अन्य नारी प्रतीकों का असम्मान अक्षम्य है | वरिष्ठ लोग अपने बच्चों को ऐसा करने से रोकें | हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि -
मातृवत् परदारेषु परद्रव्येषु लोष्ठवत्।
आत्मवत् सर्वभूतेषु य: पश्यति स पंडित:।।
अर्थात्, जो मनुष्य पर-स्त्री को माता के समान, पराये धन को मिट्टी के ढेले के समान और समस्त प्राणि मात्र को स्वयं के समान देखता है, वही ज्ञानी है |
💐🙏
कल पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) प्रशिक्षण श्री देवरंजन वर्मा, आईपीएस का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर में आगमन हुआ | मेरे एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया | उनके द्वारा संस्थान में आगामी समय में आने वाले सीधी भर्ती के 400 उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण सम्बन्धी व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की गयी | अपनी समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं के क्लासरूमों, बैरकों, मेसों, चिकित्सालय, मनोरंजन कक्ष, पुस्तकालय, फिजियोथेरेपी रूम, साइबर एवं फॉरेन्सिक लैब, कंप्यूटर लैब, परेड ग्राउंड आदि का निरीक्षण किया गया | डी.आई.जी. प्रशिक्षण ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर में प्रशिक्षण हेतु की गयी तैयारियों पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया....
💐🙏
अमंत्रम अक्षरम नास्ति नास्ति मूलो अनौषधम |
अयोग्य : पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ : ||
- चाणक्य नीति
भावार्थ - वर्णमाला का कोई ऐसा अक्षर नहीं है जिसमें श्लोक बनने की शक्ति न हो, संसार में कोई ऐसी वनस्पति नहीं है जिसमें औषधीय गुण न हो, कोई भी पुरुष ऐसा नहीं है जिसमें स्किल न पायी जाती हो, लेकिन उसकी स्किल को निखारने वाला गुरु बड़े मुश्किल से मिलता है.....💐🙏
सुप्रभात
अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविनः|
चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम् ||
- मनुस्मृति (2/121)
भावार्थ : जो व्यक्ति हमेशा बड़ों को प्रणाम करता है और वृद्धजनों (बुजुर्गों) की सेवा करता है, उनको चार सिद्धियां प्राप्त होती हैं - आयु, विद्या, यश और बल |
आज सेमफोर्ड कॉलेज, सुल्तानपुर में आयोजित 'दादा-दादी सम्मान' समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर बच्चों को सम्बोधित कर उनको शुभकामनायें दी गयीं..... 💐🙏
अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
आज दिनांक 21.09.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सुलतानपुर में @SultanpurDm श्री इन्द्रजीत सिंह एवं #Sp_Str श्री विनीत जायसवाल की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लंबित अभियोगों, प्रभावी पैरवी एवं वादों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#SultanpurPolice #UPPolice
उत्तर प्रदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी के तबादले,
महेंद्र तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने, शशांक चौधरी जिलाधिकारी अमेठी बने, नितिन मदन एसीईओ यमुना प्राधिकरण आए, शैलेंद्र भाटिया यूपीडा में एसीईओ बने
@JagranNews@iassurendra
#Sp_Str श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
#UPPolice