इन लोगों को सौ साल हो गए हैं लड़ने का अभ्यास करते हुए! तो एक बार इनको भी सरहद पर जाकर लड़ने का मौक़ा दिया जाना चाहिए! मैं सरकार से निवेदन करता हूँ कि RSS के इन लड़ाकों को फ़ौरन ही सरहद पर भेजा जाए!
द्वंद्व कहां तक पाला जाए,
युद्ध कहां तक टाला जाए।
तू भी है राणा का वंशज,
फेंक जहां तक भाला जाए।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!🙏
देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।