पापा होना क्या होता है :) पूज्य पापा जी को प्रणाम जिन्होंने अच्छे संस्कार दिए यही संस्कार को बनाए रखने का प्रयास करूंगा "पिता" शब्द को साकार करने का प्रयास करूंगा 🙏 Happy Father's Day ❤️ #happyfathersday2023
किसी समाज या समुदाय के मिज़ाज या उसके टोन को परखने का एक प्रतिमान ये हो सकता है कि उसकी सामूहिक चेतना में किताबों को क्या स्थान प्राप्त है। पढ़ने वाला समाज प्रायः ज्यादा उदार एवं ज्यादा लचीला होता है. वह परिवर्तन के प्रति ज्यादा स्वीकार्यता भी रखता है. 📚 📖
#WorldBookDay2023
क़लम की रौशनाई कह नहीं पाती जो कोरे पन्ने कर जाते हैं बयां, कुछ एहसास अव्यक्त ही रह जाएँगे पर रहेंगे, नरम गीले सीमेंट पर उकेरी गई आकृतियों की तरह जो जम कर हो जाएँगे ठोस अमिट l @krishna_yv8271 (✍🏻poet)
#WorldPoetryDay2023