मंत्री और अधिकारी तो ऐसी में आराम से सो रहे होंगे किन्तु लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप बदाली खेड़ा में रात को बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। एक घंटे से सप्लाई बंद है। @myogiadityanath@brajeshpathakup@aksharmaBharat@UPPCLLKO
इस भीषण गर्मी में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के पास बदाली खेड़ा में रात को बिजली कटौती से आम लोग त्राहि त्राहि कर रहें हैं। आधे घंटे से बिजली कटी है। उर्जा मंत्री जी ध्यान दें। जब राजधानी की यह हालत है तो और जगह की स्थिति क्या होगी। @UPPCLLKO@myogiadityanath@aksharmaBharat
जिलाधिकारी महोदय, नगरा ब्लाक के ढेंकवारी डूमाडाड के पास विगत कई दिनों से हो रहे अवैध खनन की सूचना खनन अधिकारी व एसडीएम रसड़ा को दी गई। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। खनन अधिकारी तो व्हाट्सएप ही नहीं खोलते हैं। @myogiadityanath@brajeshpathakup@BalliaDm@oprajbhar@cdoballia6519
जिलाधिकारी महोदय, बलिया , अवैध खनन की सूचना एसडीएम रसड़ा को व्हाट्सएप पर दी गई। दो दिन बाद व्हाट्सएप खुला तो उन्होंने खनन अधिकारी बलिया का नंबर दिया। बलिया के खनन अधिकारी सौरभ कुमार का व्हाट्सएप बंद है। @myogiadityanath@brajeshpathakup@oprajbhar@BalliaDm@digazamgarh
ज्यों ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता ही गया। आज विद्युत की अघोषित कटौती को लेकर ज्ञापन दिया गया। कटौती जारी। प्रचंड गर्मी में घर के बाहर हो रहीं हैं। बच्चे रो रहें हैं। बेरहम बिजली विभाग लग रहा है प्रदेश सरकार की लुटिया डुबोने की फिराक में है
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमाडाड ढेकवारी ग्राम पंचायत में गत कई दिनों से अवैध खनन हो रहा है। सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रात में भी खनन हो रहा हैं। @balliapolice@spballia0255@BalliaDm@digazamgarh
पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को हृदय से अनंत बधाई।
@INamoAgain@AmitShah@myogiadityanath@brajeshpathakup
वाह रे नगरा बलिया विद्युत उपकेंद्र का एकइल फीडर , पूरे दिन बिजली नहीं रही। शाम को आई भी तो आधे घंटे रह कर कट गई। इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। @myogiadityanath@aksharmaBharat@brajeshpathakup
लखनऊ के एसपीजीआई एपेक्स के ट्रामा सेंटर में दुर्व्यवस्था का बोलबाला, एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब , मेंटिनेंस में रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मी किसी की सुनते ही नहीं। @myogiadityanath@brajeshpathakup
महोदय ,आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जो नियम बनाया गया है वह उचित नहीं है। उम्र 70 वर्ष या परिवार में 6 यूनिट यह पात्रता है। बहुत कम ही परिवार है जिनके 6 यूनिट है। 70 वर्ष वाले भी कम हैं। यूनिट 2 व उम्र 60 वर्ष करने की कृपा की जाय। @INamoAgain@myogiadityanath@bstvlive
ओटीएस का लाभ पा चुके उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। किश्त व मासिक बिल के साथ ब्याज भी देना पड़ रहा है। मसलन 600 की मासिक बिल +750 की किश्त+ 1800 ब्याज। माननीय मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। @myogiadityanath@brajeshpathakup@aksharmaBharat@yadavakhilesh@BJP4UP