प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन।
भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बसेड़ी द्वारा 171 फीट भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शानदार एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए @ABVPVoice , बसेड़ी का हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।
भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन आज जिला कार्यालय धौलपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष Rajveer Rajawat जी ने की, इसमें पार्टी पदाधिकारियो के साथ भाग लिया।
@BhajanlalBjp@madanrrathore@BJP4Rajasthan@ajaeybjp@BJP4Dholpur
अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए।
डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हर विकास कार्य जनता के विश्वास का सम्मान है और हर नई परियोजना विकसित राजस्थान की मजबूत नींव। इसी संकल्प के साथ आज राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलपुर स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में लगभग ₹177 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की।
'मिसाइल मैन', पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे।
सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः। मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥
भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।
#ekadashispecial#Bjp4Dholpur#Bjp4Baseri#kspbaseri
सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं और आगे भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे UPSC की तर्ज पर परीक्षाएं पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित हों और भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ के उद्घोषक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
आज भाजपा जिला कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मन की बात का कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष @RajveerRaj65227 जी ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ रूप रेखा तैयार कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
'राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस' की प्रदेशवासियों को हार्दिकबधाई। हमारा राष्ट्रीयध्वज 'तिरंगा' भारत की एकता,संप्रभुता,अखंडता,गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है इस पावन अवसर पर 'राष्ट्रप्रथम' की भावना के साथ तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें
जय जगन्नाथ! 🚩
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का दिव्यपर्व है।यह पावन यात्रा हमें अहंकार त्यागकर सेवा,श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
महाप्रभु जगन्नाथ जी की असीमकृपा से यह भव्य रथयात्रा सभी के जीवन में शुभ का संचार करे
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष, सौम्य व्यक्तित्व और संगठन कौशल के प्रतीक माननीय श्री @madanrrathore जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रखर नेतृत्व, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
#HBDayMadanJi
आज बसेडी विधानसभा के धौलपुर जिले की सीमा पर बथुआ खो पर
भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष @m_dadheech जी का #स्वागत व अभिनन्दन भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत जी और पूर्व विधायक सुखराम कोली जी के नेतृत्व में किया।
उपखंड प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग धौलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राम गार्डन में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में के उपखंड अधिकारी,विभिन्न विभागों अधिकारियों, कर्मचारियों, भाजपा जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।