गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर कोचिंग क्लासेज का आर्थिक बोझ ना आए, इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग का निर्णय लिया है। इस दिशा में हम एक मजबूत नेटवर्क भी खड़ा करने वाले हैं।
खेत में बचपन की सुकून वाली नींद
हमारी माँओ ने हमें ऐसे ही बड़ा किया है। खेजड़ी की वो डाल ओर ठंडी छांव माँ के आंचल से कम नही होती थी। माँ दिनभर खेत में काम करती ओर ये पेड़ ही हमारी देखभाल करता था।
ये विडियो उस जमाने को याद करने के लिए बनाया गया है मित्रो। मेरी बताती है कि तू जिस खेजड़ी के झूला झूल के बड़ा हुआ उसकी हमेशा रक्षा करना।
ओर मेरे खेत में वो पेड़ आज भी मेरे आस पास की कांकड़ का सबसे बड़ा पेड़ है। सोलर के लिए खेत से पेड़ कटाने वालों जरा तो अहसान याद रखो।
मॉं से बढ़कर पाला है इस खेजड़ी ने तुम्हें। मॉं ने जो कहा उसे मैने पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है इस विडियो में।