मतदान हो गया गोडसेवादी विचारधारा को मसलने के लिए , झूठ,धर्म, जाति, मजहब, सम्प्रदाय को दरकिनार कर और गैर बराबरी के खिलाफ बराबरी के साथ किसान , नौजवान , रोजगार, मंहगाई के मुद्दे पर वोट किया
जय हो लोकतंत्र की जय हो संविधान की!!
@yadavakhilesh@samajwadiparty#बाईस_में_बाइसिकल
इन लोगों की बेशर्मी देखिए,
छात्र आंदोलन में गोली चली तो कह रहे हैँ कि
गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है,
लेकिन अयोध्या में हिंसक भीड़ पर गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट ने दिया तो
उसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बदनाम करते हैँ,
गोस्वामी तुलसीदास जी इन्हीं लोगों के लिए लिख गए हैँ,
झूठइ लेना, झूठइ देना। झूठइ भोजन, झूठ चबेना॥"
EVM लोकतंत्र के लिए क्यों खतरा है,
इस बात से समझिए,
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के साथ
नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ,
कांग्रेस नांदेड़ में लोकसभा उपचुनाव जीत गई,
लेकिन उसी दिन नांदेड़ की सभी छह विधानसभा सीट हार गई,
क्योंकि पूरा इंट्रेस्ट विधानसभा सीट पर था गैंग का,
#BanEVM
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी के कैंडिडेट राजेश येरुनकर का कहना है 👇
'मैं यहां का स्थानीय निवासी हूं. मेरे घर में 4 वोट हैं- मैं, मेरी पत्नी, मेरी बेटी और मेरी मां...
और EVM में मुझे सिर्फ 2 वोट मिले. ऐसा कैसे हो सकता है कि मेरी मां या पत्नी या बेटी ने मुझे वोट न दिया हो?'
आज श्री कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
उदयपुर के श्री कन्हैयालाल हत्याकांड का भाजपा ने चुनावी लाभ लेने के लिए राजनीतिक इस्तेमाल किया परन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार की NIA ने दोषियों को सजा देने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। 28 जून 2022 को हुए इस घटनाक्रम की रात को ही NIA ने ये केस ले लिया पर करीब ढाई साल बीतने के बाद दोषियों को सजा नहीं दी जा सकी। राज्य की भाजपा सरकार ने भी जल्दी सजा के लिए कोई दबाव नहीं बनाया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चुनावी प्रचार में इस घटना का खूब इस्तेमाल किया और भाजपा ने पीड़ित परिवार को दिए गए मुआवजे की राशि 50 लाख रुपए को 5 लाख रुपए बताकर झूठ फैलाया और राजनीतिक लाभ लिया। राजस्थान की जनता और पीड़ित परिवार पूछ रहे हैं कि भाजपा इस घटना का केवल राजनीतिक फायदा ही लेगी या न्याय दिलाने का भी प्रयास करेगी। जनता ये नहीं भूली है कि इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता थे और भाजपा नेता उनकी सिफारिश के लिए थाने में फोन किया करते थे।
‘गौरक्षकों को गोली मारने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है, तो क्यों दिया है?’
कथित गौरक्षकों की गोली से मारे गए आर्यन मिश्रा के पिता का सवाल।
गाय की रक्षा के नाम पर नागरिकों की हत्या पर आंख मूँदे समाज को यह घटना बताती है कि हत्या की चिन्गारी किसी भी दिन उनके घर को जला सकती है।
क्या पैरों के आवरण पर श्रीनाथ जी को बिठाना,
सनातन का सम्मान करना है ?
हिन्दू धर्म की प्रतिष्ठा बढ़ाना है ?
हिन्दू धर्म के ‘स्वघोषित ठेकेदार’ कुछ दिन पहले तो बड़े प्रवचन दे रहे थे…
अब इनके मालिक के मालिक सनातन का अपमान कर रहे हैं तब
अँधभक्तों की भावनाएँ आहत नहीं हो रहीं 🙄
बंटी जैसे हजारो मजदूर दिल्ली से अपने घरों की ओर पैदल ही चल पड़े हैं। बंटी कहते हैं दिल्ली में कंकड़ पत्थर खा लें क्या? इससे अच्छा है गांव में नमक रोटी पर गुजारा कर लेंगे। दुधमुंहे बच्चों समेत ये परिवार दो दिन में अलीगढ़ अपने गांव पहुंचेगा।
आरक्षण उनका बंद होना चाहिए जो आर्थिक रूप से मज़बूत हो चुके है ,आरक्षण डॉक्टर,मास्टर,इंजीनियर,DM,आदि अन्य संपन्न परिवार के बेटे/बेटियों को नहीं मिलना चाहिए,आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर,सामाजिक रूप से दबे हुए,शैक्षणिक रूप से कमजोर सभी वर्गों को मिलना चाहिए ताकि कमजोर वर्गों को मज़बूत होने का मौक़ा मिल सके। देश में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू होना चाहिए।
एक और महत्वपूर्ण बात जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहनी रह गई।
नरेंद्र मोदी और उनके काफिले पर चप्पल फेंका जाना बहुत ही निंदनीय है और उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक है।
सरकार की नीतियों पर अपना विरोध गांधीवादी तरीके से दर्ज कराया जाना चाहिए, लोकतंत्र में हिंसा और नफ़रत की कोई जगह नहीं है।
इंस्टाग्राम पर यह महोदय नरेंद्र मोदी की कुंडली देखकर भविष्यवाणी कर रहे हैं कि NDA 389 सीट जीत रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM बनने जा रहे हैं!
आपको क्या लगता है 4 जून को इनकी भविष्यवाणी का क्या होगा ??
मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए के बैंक लोन माफ किए, लेकिन किसानों का एक रुपए का भी कृषि लोन माफ नहीं किया।
2008 में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में UPA सरकार ने 72,000 करोड़ का कृषि ऋण माफ किया था। इससे काफी किसानों को फायदा हुआ था।
4 जून को, जब INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा, तब हम एक स्थायी कृषि ऋण माफी आयोग बनाएंगे।
यह आयोग हर राज्य में किसानों की कर्ज माफी सुनिश्चित करेगा।
: @Jairam_Ramesh जी
उप्र के स्वास्थ्य मंत्री जी इधर राज्यसभा के लिए दूसरे दलों के विधायकों को लादकर लाने में व्यस्त थे, उधर उप्र में मरीज़ों के तीमारदार बिना स्ट्रेचर के मरीजों को अपने कंधों पर लादने पर मजबूर थे।
अगर चुनाव सम्पन्न हो गया हो तो कृपया करके उप्र का भाजपाई मंत्रीमंडल पुनः सकारात्मक कार्य में लग जाए।
भाजपा सरकार के शासनकाल में जिस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर यूपी बोर्ड तक के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, उससे उप्र के युवाओं और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब युवा ही नहीं बल्कि जो बच्चे पहली बार वोट डालेंगे उनके बीच भी भाजपा की छवि पूरी तरह धूमिल हो चुकी है और उनके माता-पिता के बीच भी।
भाजपा दरअसल परिवारवालों की विरोधी है। परिवारवाले किस तरह त्याग करके अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और किस प्रकार पेपर लीक से बच्चों में मनो-मानसिक हताशा होती है, उसका दर्द परिवार विरोधी भाजपा कभी नहीं जान सकती है।
अन्य प्रदेशों में एडमिशन या प्रवेश परीक्षाओं की तारीख़ें उप्र में पेपर लीक होने की वजह से नहीं बदलेंगी, तो क्या हमारे प्रदेश के 12वीं के बच्चे इस मौके को खोकर अपने जीवन के सबसे ऊर्जावान सालों में से एक साल खो देंगे।
बच्चों के माता-पिता निराश होकर भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं कि इस बात की गारंटी कौन लेगा कि दुबारा परीक्षा होने पर फिर से पेपर आउट नहीं होगा।
साथ ही छात्रों का कहना है कि ये तो वो विषय हैं जिनके बारे में ख़बर फैल गयी है, ऐसा भी तो हो सकता है कि अन्य विषयों के साथ ऐसा हुआ हो या होनेवाला हो जिसकी ख़बर किसी को नहीं है।
भाजपा सरकार या तो नकारात्मक राजनीति के चक्कर में देश-प्रदेश की सुध नहीं ले पा रही है या किसी साँठगाँठ के कारण लेना नहीं चाहती है। भाजपा शुरू से ही शिक्षा और नौकरी के प्रति नकारात्मक है क्योंकि वो नहीं चाहती कि पढ़-लिखकर लोग जाग्रत हों और भाजपा की तर्कहीन राजनीति पर सवाल उठाएं।
सच तो ये है कि इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार के वोटर छात्र-छात्राएं, नौकरी के लिए हताश हो चुके पढ़े-लिखे युवक-युवतियाँ बिना किसी बहकावे-भटकावे के भाजपा को हराने के लिए वोट करेंगे।
इस बार छात्र, बेरोज़गार युवा व उनके माता-पिता, भाई-बहन और घर के बड़े, सब मिलकर भाजपा को सबक़ सिखाना चाहते हैं, बुरी तरह हराना चाहते हैं।
भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ!
भाजपा हराओ, भविष्य बचाओ!
#UPBoardPaperLeak #upboardexams
#UPBoard
#UPP_REEXAM
#PaperLeakKaSach
#UP_Police_Pepar_Leak #police_paper_leak
#RO
#RO_reexam
#RO_ARO_REEXAM
#RO_ARO_PAPER_लीक
#RO_ARO_PAPER_LEAK
#RO_ARO_PAPER_रद्द_करो
#RO_ARO_WE_WANT_REEXAM