समता एवं संपन्नता=समाजवाद
राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी शिक्षक सभा
पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी कानपुर परिक्षेत्र
प्रदेश महामंत्री-आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र
जैसे सत्ताधारी, वैसे अधिकारी!
नैतिकता की सीमा लांघकर, निजता का अतिक्रमण करनेवाली उप्र सरकार की पुलिस का ये ‘अपशब्द वचनीय मौखिक शारीरिक व्यवहार’ किससे प्रेरित है, ये सब जानते हैं।
अब पुलिस का ये ही कहना बाक़ी है कि ‘हम किसी नियम-क़ानून को मानने के मूड में नहीं है।
दवाई कंपनियों से कमीशन की शक्कर लेकर शिकंजी बनाकर गटक जानेवाली भाजपा सरकार दवाई कंपनियों पर क्या शिकंजा कसेगी।
जो भाजपाई ‘चंदा-चढ़ावा-दान’ चोरी तक करने में नहीं शर्माते हैं, जो निवेश के लिए भी एडवांस कमीशन खाकर अपने काले कारनामों को ख़ुद ही क्लीन चिट दे देते हैं, दूसरों की ‘केयर’ के नाम पर जमा फ़ंड अपने नाम करके उसे ‘ऑ���िटफ़्री’ घोषित कर लेते हैं, वो क्या किसी दवाई कंपनी को छोड़ेंगे? जनता ख़ुद सोचे और बता��।
जिनके कमीशन ने ही दवाई की क़ीमत है बढ़ाई
वो हैं मरीज़ों से दगा करनेवाले ‘निर्दयी भाजपाई’
हम सबके लिए प्रेरणास्रोत, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन!
पीडीए सरकार आने पर हम ��ीरांगना रानी दुर्गावती जी की सोने की तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा रिवर फ़्रंट पर लगाने का संकल्प लेते हैं।
मुख्यमंत्री जी की निकासी का समय आ गया लेकिन लखनऊ में अपने घर के पास ही के क्षेत्र में जलभराव की निकासी नहीं कर पाये।
जिन्होंने कभी घर बनाया-बसाया हो वो ही परिवार के लिए घर का महत्व समझ सकते हैं।
अब निर्दयी भाजपा सरकार के सामने हाथ न जोड़ें, भाजपा सरकार के विरुध्द हाथो से हाथ जोड़ें और पीडीए की एकता से भाजपा के सत्ता के दंभ-घमंड-अहंकार को हमेशा के लिए समाप्त कर दें।
संकल्प लीजिए, जिताएं पीडीए!
2027 में पीडीए की जीत
बदलेगी उत्पीड़न की रीत!
प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्���-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार ��ें व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे है��, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए फ़ैसले ले तो उसके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
और कुछ नहीं कहना है… बस इतना पूछना है क��� हमारे द्वारा इलेक्शन कमीशन में जमा किये गये एफ़िडेविट मिले क्या?
अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब भाजपा राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है।
जिलाधिकारी महोदय ‘दीये व उसके तेल-बाती व लगवाई’ के ख़र्चे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करें कि ये उनके व्यक्तिगत खाते से किया गया ख़र्चा है न कि जनता के टैक्स का पैसा है।
पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड… इनकी खाता-बही दिखाई जाए। यही जनता की डिमांड है।
दीये जलाने की मजबूरी में न जाने कितनों के दिल जले होंगे। वैसे उतने दीये नहीं जले या जलने नहीं दिये गये, जितने दीयों की संख्या से लखनऊवालों का रिकॉर्ड टूट ज���ता। जो लोग दीयों के लिए भी लड़ रहे हैं, वो रोशनी क्या लाएंगे?
वैसे UP 32 नंबर से शुरू हुई जो 500 बाइक कहीं भेजी जा रही हैं क्या उनसे विदेशी मुद्रा से ख़रीदे गये तेल की बर्बादी नहीं होगी? केवल खानेवाले तेल का प्रयोग कम करने की अपील की गई है या गाड़ी वाले तेल की भी या लालटेन व दीये के तेल की भी?
‘विश्वकर्मा जयंती’ के पावन अवसर पर आज हमने संकल्प लिया है कि पीडीए सरकार आने पर हम लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा जी का एक भव्य मंदिर बनवाएंगे एवं उनकी जयंती पर सार्वजनिक ��वकाश भी घोषित करेंगे।
सकारात्मक निर्माण करनेवालों का सम्मान सकारात्मक लोग ही कर सकते हैं।
#भगवान_विश्वकर्मा_जयंती
रायबरेली में पीडीए समाज पर किया गया ये प्रहार बेहद अपमानजनक एवं निंदनीय है। हम सपा छ��त्र सभा के सभी सदस्यों की सराहना करते हैं कि भाजपा सरकार की पुलिस के दमन के बावजूद भी छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने में वे सब पूरी तरह सफल रहे।
इससे भाजपा सरकार की पुलिस की हिंसक प्रवृत्ति भी सामने आ गई, ये सब देखकर भी पीडीए समाज में एक नई चेतना जागी है कि जब पीडीए समाज अपनी सरकार बनाएगा तभी बदलाव आएगा।
‘पीडीए’ पर किया गया हर वार-प्रहार
मिलके बनाएगा अपनी पीडीए सरकार
उप्र में सरकार नहीं, सत्ता सजातीयवाद चल रहा है।
सत्ता सजातीय अपनी हनक दिखाने के लिए पीडीए पर लगातार प्रहार कर रहे है। पीडीए पर किया गया हर आक्रमण, भाजपा को सदैव से सत्ता से दूर कर देगा।
भला क्या जलाये कोई दीया
जब पानी में डूब गया है दीप
भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी जनता, इस बात से बेहद ख़फ़ा-नाराज़ है कि जब लोगों के घर उजड़ गये हैं, हर तरह तकलीफ़ ही तकलीफ़ है, न राहत सामग्री है न कोई पूछनेवाला फिर ऐसे में भाजपा उत्सव मनाने का निंदनीय कृत्य कैसे कर रही है। भाजपा को क्या आम जनता, ग़रीबों, शोषितों, वंचितों और बाढ़-पीड़ितों का रत्ती भर भी ख़्याल नहीं है।
भाजपा सरकार तत्काल भोजन-पानी, दवाई व अन्य दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए राहत सामग्री पहुंचाए या कह दे कि जनता से उसे कोई मतलब नहीं है।
घोर निंदनीय!
भाजपा अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है। छात्रों के बीच भाजपा विरोधी जो लहर है वो अब थमेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी क्योंकि आक्रोश और विरोध जितना रोका-दबाया जाता ��ै, वो उतना ही अधिक बलवती होकर प्रतिक्रिया में बदल जाता है। यही ‘विरोध की भौतिकी’ का सच होता है।
अब भाजपा पर भाजपाई भी भरोसा नहीं कर रहे हैं।
छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी।
पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।