आज सुबह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी का अचानक पैर फिसलने से पैर में चोट लग गई।
सालासर बालाजी से प्रार्थना है कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से उसी ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटें।
साहब के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ ।🙏
@GovindDotasra@INCRajasthan
मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ।
इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है - कायरता।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है।
जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए।
सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए।
घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
मेरी बात याद रखिए - हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।
हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो।
हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
: नेता विपक्ष @RahulGandhi जी
⏳ बस कुछ ही देर में राजस्थान युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम!
आज शाम 7 बजे होगा परिणाम का ऐलान।
अब सभी की निगाहें टिकी हैं कि राजस्थान युवा कांग्रेस की कमान किसके हाथ आएगी।
अभिषेक चौधरी के समर्थकों में उत्साह,
क्या उनके सिर सजेगा युवा कांग्रेस का ताज? 👑
#RajasthanYouthCongress
30 सितंबर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के जन्मदिन के उपलक्ष में पिंक सिटी ब्लड बैंक जयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप सभी से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर सफल बनाएं।
@GovindDotasra
#रक्तदानमहादान
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान संसदीय क्षेत्र नागौर के डीडवाना-कुचामन जिले के ग्राम पलाड़ा निवासी, राजपूत समाज के युवक देवराज सिंह के पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए वाटर कैनन से गंभीर रूप से घायल होने तथा उपचार के दौरान उनके निधन हो जाने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ |
यह घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने लोकतंत्र में संवाद का रास्ता खत्म करके दमन का रास्ता अपना लिया है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विगत दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्वक कार्रवाई देश ने देखी |
मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूँ कि इस मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा दिवंगत देवराज सिंह के परिजनों को आर्थिक पैकेज देते हुए न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए |
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
NSUI राजस्थान के कार्यकर्ता वियोना जाट, विजयपाल कुड़ी और कोशेन खान छात्रसंघ चुनाव बहाली एवं छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 24 घंटे से अधिक समय से पानी की टंकी पर डटे हुए हैं, लेकिन भाजपा सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि अब तक उनसे मिलने तक नहीं पहुँचा।
छात्रसंघ चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी और नेतृत्व निर्माण का माध्यम है। छात्रों की जायज़ मांगों को अनदेखा करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि तत्काल छात्रों से संवाद स्थापित करे, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर सकारात्मक निर्णय ले।
युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, उसे सम्मान देना होगा।
@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@viyonajaat@vijaypal_kuri
मेरे जन्मदिवस को अपने स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से यादगार बनाने के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
आपका विश्वास, स्नेह और साथ ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
सदैव आपका स्नेह एवं आशीर्वाद बना रहे।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रो के हितो की बुलंद आवाज , लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं PCC मेंबर
राजेन्द्र गोरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#HappyBirthdayGoraji@RajendraGora_
राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार का पहला दायित्व जनता की सुरक्षा है, लेकिन आज वही सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। जनता जवाब मांग रही है।
#राजस्थान_में_आपातकाल
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , गृह मंत्री श्री @AmitShah व BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन का वादा किया ,कांग्रेस काल में हुए पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से करवाने का वादा किया,भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने की बात कही,मगर सत्ता में आते ही BJP ने इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया |
BJP सरकार के निर्णयों से स्पष्ट हो रहा है कि अब भजनलाल जी भी गहलोत सरकार के नक्शे कदम पर चलने लग गई जो यह साबित करता है कि भाजपा व कांग्रेस आपस में मिली हुई है |
BJP सरकार द्वारा RPSC जैसी संस्थानों के संदर्भ में लिए जा रहे निर्णयों से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सरकार RPSC जैसी संवैधानिक संस्थाओं का भी बंटाधार करने में लगी है |
राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व राज्य सरकार से यह जानना चाहते हैं कि चुनावी वादे कब पूरे होंगे ?
@BhajanlalBjp@RajCMO
नावा विधानसभा क्षेत्र के पांचोतां निवासी अग्निवीर खेमराज कुमावत की पार्थिव देह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
देश की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान देश एवं हमारे क्षेत्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। पांचोतां की धरती का यह वीर सपूत मातृभूमि की आन, बान और शान के लिए अंतिम सांस तक डटा रहा। उनका शौर्य, पराक्रम और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
वीर शहीद खेमराज कुमावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ 14 दिन की जेल यात्रा के पश्चात आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के युवाओं एवं किसान साथियों से दिप्पुरा आवास पर मुलाक़ात की