आज जगेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मेरे जेष्ठ पुत्र विनय I उसने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पिच पर बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर मैच का उद्घाटन किया। इस आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान क्रिकेटर हमारे राज्य से हुए हैं, जो हर झारखंडी के लिए गर्व की बात है। उसने आयोजक को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी।
#JMM #jmmjharkhand #goMIA #bokaro
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
आज पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में राज्य के अनुदानित महाविद्यालयों के दर्जनों प्रोफेसर्स ने मुझसे भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समान कार्य के बदले समान वेतन और सरकारीकरण की मांग पर चर्चा हुई। मैंने सभी को आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी से इस मुद्दे पर बात कर उनके हितों का ख्याल रखा जाएगा। हेमंत सरकार हर वर्ग को सम्मान और अधिकार देने के प्रति प्रतिबद्ध है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #jmmjharkhand
आज हिसीम पंचायत में आयोजित 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर में हिस्सा लेकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने का अवसर मिला। हेमंत सरकार के इस कार्यक्रम ने गांव-गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिससे जरूरतमंदों को उनके अधिकार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सर्वजन पेंशन, हरा राशन कार्ड, JMMSY जैसी योजनाएं राज्य की दिशा और दशा बदलने का ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज चरगी पंचायत के प्रगनैत टोला में 100 KVA क्षमता के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बिजली बहाल करने में सहयोग करने का अवसर मिला। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर उनकी खुशी को देखकर आत्मसंतुष्टि मिली। जनता की सेवा और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या का निदान करना मेरा कर्तव्य है, और इस विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। आप सभी के सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद!
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज सिल्ली साडम में बहा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय के बाद, विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। फुटबॉल के विकास में हमेशा सहयोग जारी रहेगा। आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई!
@HemantSorenJMM@JmmGomia@JmmJharkhand
#jmm #jmmjharkhand #gomia #bokaro
आज कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत, ग्राम सोनहर में 100 KVA ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण हो रही समस्याओं को देखते हुए मैंने तुरंत पहल की और बिजली बहाल की। इस अवसर पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मेरा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। आपकी खुशी और सहयोग ही मेरी प्रेरणा है।
@HemantSorenJMM@JmmGomia@JmmJharkhand
#jmm #jmmjharkhand #bokaro #gomia
आज पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड +2 शिक्षक संघ, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की। उन्होंने झारखंड के सभी प्लस टू विद्यालयों में प्राचार्य पद सृजित कर बहाली कराने की मांग की और इसके लिए एक ज्ञापन सौंपा। संघ का मानना है कि इससे राज्य के शिक्षा स्तर में सुधार होगा और CM SOE तथा BLAV विद्यालय बनाने का उद्देश्य पूरा होगा। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल की खुशी और सहयोग के लिए धन्यवाद।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज देर संध्या पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में मेरे समक्ष कसमार प्रखंड के कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोग पहले आजसू पार्टी के समर्थक थे, लेकिन मेरी जनता के मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाने, हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहने और राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने झामुमो का दामन थामा। मैंने सभी का झामुमो परिवार में स्वागत किया और संगठन को और मजबूत करने की अपील की। इस कारवां को आगे बढ़ाते रहना है, क्योंकि आपका विश्वास ही मेरी ताकत है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज महुआटांड़, गांगपुर स्थित विश्वकर्मा पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विश्वकर्मा जी निर्माण, शिल्पकारी और इंजीनियरिंग के प्रेरणा स्रोत हैं। पूजा समिति और सभी ग्रामवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका विश्वास मेरी ताकत है, और आपके आशीर्वाद से क्षेत्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहूंगा।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #jmmjharkhand
आज गोमिया के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनका समाधान करने का प्रयास किया। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका हल निकालना मेरा मुख्य उद्देश्य है, गोमिया की जनता हमारी प्राथमिकता है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #jmmjharkhand
आज गोमिया प्रखंड के महुआटांड पंचायत सचिवालय में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर में शामिल होने का अवसर मिला। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। हेमंत सरकार के नेतृत्व में जनता को उनके हक और अधिकार दिलाने का जो काम हो रहा है, वो वाकई प्रशंसनीय है। हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और ये देखना सुखद है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आ रहा है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज, CCL कथारा के गेस्ट हाउस में GM संजय कुमार से वार्ता की, जहां मैंने CGIT. NO 1 धनबाद के अवार्डी मजदूरों के नियोजन की मांग की। वर्षों की लड़ाई के बाद कोल वाशरी में कार्यरत मजदूरों को न्याय मिला है, और अब चिन्हित मजदूरों को शीघ्र नियोजन देने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। मैंने GM को ट्रिब्यूनल से चिन्हित मजदूरों को तत्काल नियोजन देने की बात की । इस दौरान चार सही मजदूरों की शिनाख्त हो चुकी है और GM ने दस्तावेज जमा करने के बाद शीघ्र नियोजन देने का आश्वासन दिया। इस उपलब्धि पर सभी में खुशी की लहर थी और उन्होंने मेरा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar
आज, रामगढ़ समाहरणालय में आयोग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, पिछड़ा वर्ग से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयोग लंबित और नए मामलों के निराकरण के प्रति पूरी तरह गंभीर है, और इस दौरे में सभी मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar #jmmjharkhand
गोमिया के लोगों के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक की, जहाँ उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया। आपकी समस्याओं का हल निकालना हमारी प्राथमिकता है, और आपकी सेवा में हम हमेशा तत्पर रहेंगे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia#hemantsoren#jmm#gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar #jmmjharkhand
आज रामगढ़ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां इलाजरत मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसेवा ही हमारा उद्देश्य है, और हर संभव सहायता के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar #jmmjharkhand
आज ग्राम ओरमो, कसमार में ग्रामीणों के बुलावे पर उनसे भेंट की और उनकी बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्याओं को सुना। सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द बात कर, राहत दिलाने का आश्वासन दिया। जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #apkisarkarapkedwar #jmmjharkhand
आज ग्राम पंचायत होसिर पश्चिमी के लोहार टोला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता टुनटुन राम की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। ग्राम बिरसा में बिरसाही गोप के घर जाकर उनके 23 वर्षीय पुत्र अनिल यादव की कोडरमा में मजदूरी के दौरान हुए हादसे में हुई आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट की। यह घटना अत्यंत दुखद है, और ऐसे हादसों की भरपाई संभव नहीं। परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #jmmjharkhand
आज बड़कीपुन्नू के करमाली टोला में श्री जगरनाथ वंशज नवयुवक क्लब द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भगवान विश्वकर्मा जी निर्माण, शिल्पकारी और इंजीनियरिंग के प्रतीक हैं, जिनकी महिमा अपरंपार है। आयोजक समिति और समस्त ग्रामवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका आशीर्वाद और विश्वास हमेशा मेरी प्रेरणा है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#hemantsoren #jmm #gomia #bokaro #jharkhand #jmmjharkhand