कल होने वाली ‘सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा’ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ. आपने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ही ली होगी.
अब:
1. ‘करेंट अफ़ेयर्स’ दुहरा लीजिए
2. कोई बोझिल टॉपिक मत पढ़िए
3. अच्छी नींद लीजिए
4. अधिक से अधिक सवाल अटेम्प्ट कीजिए (नेगेटिव मार्किंग से मत घबराइये)
5. सवालों को बार बार पढ़िए
6. आसान सवाल ग़लत मत कीजिए
7. कठिन सवाल में मत उलझिये ( ईगो से बचिये)
इस परीक्षा का स्वभाव इस तरह का है कि पूरा सिलेबस कोई नहीं पढ़ सकता. आपको बस अपनी साल भर की पढ़ाई का ‘बेस्ट’ देना है. सफलता ज़रूर मिलेगी.
या देवी सर्वभूतेषु विद्या-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की आराधना और प्रकृति पूजन के पावन पर्व ‘बसंत पंचमी’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।