मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट पर बहनजी ने जाट प्रत्याशी उतार कर बीजेपी और सपा के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है।
सरधना सीट पर जाट-जाटव समीकरण से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया यहाँ तक कि वर्तमान सपा विधायक इस मुक़ाबले से बाहर दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पिछली बार संविधान बचाने के नाम पर जाटव समाज को गुमराह किया गया और जाट समाज को भी सिर्फ़ वोट बैंक तक ही सीमित रखा लेकिन इस बार जाटव समाज के साथ साथ जाट भी अपने प्रत्याशी विनीत भराला के समर्थन में उतर आए हैं और अबकी बार इस सरधना सीट से हाथी को लखनऊ पहुंचाकर दम लेंगे।
बस बसपा की इसी बढ़ती ताकत और समाज को जागरूक देख बीजेपी सपा वाले बौखलाए हुए है।
कुछ समय पहले मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट पर बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें एक प्रत्याशी की घोषणा की गई थी।
इस कार्यक्रम में ना तो बहन कुमारी मायावती मौजूद थीं और ना ही आकाश आनंद मौजूद थे लेकिन फिर देख लीजिए बसपा के प्रति जनता का विश्वास और और समर्पित भाव भरा समर्थन, सोचिए अगर अगर बहनजी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तो क्या सड़को पर पैर रखने की जगह बचेगी।
बहनजी कुमारी मायावती जी 6 दिसंबर को चुनावी बिगुल बजाएँगी इसे ही शक्ति प्रदर्शन माना जाएगा और उसके बाद बहनजी की ताबड़तोड़ रैलियाँ होंगी।
बहन कुमारी मायावती जी के सबसे ज़्यादा विश्वास पात्र भाई जैसे दिवंगत विधायक गरीबों के मसीहा एवं श्री उमाशंकर सिंह जी के पुत्र @PrinceYukesh रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों के अंतर से विजयी होने वाले प्रत्याशी होंगे।
क्योंकि यूकेश सिंह के सिर पर गरीब माताओं बहनों और भाइयों का आशीर्वाद है और सर्व समाज के लोगों का भी पूर्ण रूप से समर्थन है।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
आज दिनांक 06-11-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ पहुंचकर आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #Lucknow
आंध्रप्रदेश के अन्नामया जिले में नगरपालिका चुनाव में बसपा के अरुण कुमार गुडुपल्ली जो कि एक साधारण से कार्यकर्ता है जिन्होंने 447 वोटों से जीत हासिल की।🔥🐘
मान्यवर कांशीराम साहब ने जो कारवां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल से बहुजन आंदोलन की जो नींव रखी थी यह उसी का परिणाम है जिसे बहनजी आज भी उस कारवाँ को ज़िंदा बनाएँ हुए हैं और आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक हाथी छाप नीले रंग के झंडे लहरा रहे हैं।
मैं अपने बहुजन समाज के लोगों से कहना चाहता हूँ कि वो किसी बहरूपिया के बहकावे में न आए क्योकि मान्यवर साहब ने हमे बसपा नाम का एक बहुत बड़ा बरगद का पेड़ दिया है जिसे हम सब मिलकर के सींचना है और अगर ये मजबूत होगा तो अवश्य ही बहुजन समाज के हक और अधिकार मिलेंगे और समाज को सम्मान मिलेगा।
बीजेपी विधायक संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए बसपा प्रत्याशी मुकेश प्रधान ने कहा कि “किसान का मील है किसी के बाप का मिल नहीं है”🔥💀
बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मुकेश प्रधान और भाजपा विधायक संजय शर्मा आमने सामने आ गए और जमकर तू तू मैं मैं हुई और एक दूसरे के ख़िलाफ़ समर्थकों के बीच में जमकर नारेबाज़ी हुई।
बताया जा रहा है कि अनूपशहर में ही जब एक चीनी मील के उद्घाटन के दौरान बीजेपी विधायक बीजेपी सरकार की गाथाएँ सुना रहे थे और जैसे ही बसपा प्रत्याशी मुकेश प्रधान ने विरोध जताते हुए कहा कि “किसान का मील है किसी के बाप का मिल नहीं है” इतना बोलते ही भाजपा विधायक तिलमिला गए और भारत माता की जय बोलने लग गए।
खैर वह विरोधी लोग कहाँ है जो बहुजन समाज को गुमराह करने के लिए कहते है कि बसपा के टिकिट बीजेपी के दफ्तर से तय होते हैं, बहुजन समाज के लोगों को समझना चाहिए कि अगर विरोधियों के आरोपों में ज़रा सी भी सत्यता होती तो क्या आज बसपा प्रत्याशी और बीजेपी विधायक ऐसे सामने सामने आते? क्या ऐसे बसपा और भाजपा वाले भिड़ते? नहीं ना तो बहुजन समाज के लोगों विरोधियों के बहकावे में नहीं आना है और अबकी बार बेझिझक होकर हाथी वाला बटन दबाना है।
यूपी की नहीं देश की राजनीति में AI के मुद्दे को उठाने वाले अकेले नेता हैं आकाश आनंद जी।
इंजीनियरों की नौकरी जा रही है लोगों लग रहा होगा कि ये संकट उनपर नहीं आएगा, लेकिन AI हर किसी का रिप्लेसमेंट लेकर आ रहा है।
माननीय आकाश आनंद जी ने भविष्य के खतरें को भांपते हुए आगाह किया है।
आज सहारनपुर की धरती पर आकाश आनंद ने BJP पर हमला करते हुए कहा कि “जैसे दीमक अंदर से पेड़ से खोखला करता है वैसे ही ये बीजेपी की सरकार हमारे समाज को (शिक्षा की दृष्टि से) से खोखला करने का काम किया है”
आगे बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले दस सालों में एक भी नया स्कूल नहीं खोला गया है लेकिन 25 हज़ार से ज़्यादा स्कूल बंद ज़रूर किए गए, हमारे समाज के बच्चों से इतनी तकलीफ़ है कि हमारे समाज के बच्चों की शिक्षा छीन रहे हो।
आकाश आनंद बीजेपी को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर धो रहे हैं और इस मुद्दे की लड़ाई में भाजपा नहीं जीत पाएगी लेकिन कुछ पार्टियां जानबूझकर ध्रुवीकरण की राजनीति करने में लगी हुई जो भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए उसकी मदद कर रही हैं जबकि बसपा जनता के वास्तव में जो मुद्दे है उस पर राजनीति कर रही हैं और इससे सर्व समाज भी एक जुट होकर भाजपा को हराने का प्रयास करेगा।
भाजपा ने आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के विकास मॉडल की नकल करने की बहुत कोशिश की, लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। बहनजी के कार्यकाल में बना यमुना एक्सप्रेसवे आज भी मजबूती के साथ खड़ा है, जबकि भाजपा के कार्यकाल में बने एक्सप्रेसवे चंद दिनों में ही धंसने लगते हैं :आकाश आनंद
आज सहारनपुर की धरती पर आकाश आनंद भाजपा पर जमकर बरसे और उनकी खोखले वादे खोखले विकास कार्यों की पोल खोलने का काम किया।
हम 1 साल से Pay back to Society के कार्यक्रम में संवाद करते है तब लगातार हम शुरुआत ही इससे करते है कि;
"आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नौकरियां खत्म कर देगा। ऐसी स्तिथी में एससी/एसर्टी युवा क्या इसके लिए तैयार है"
आकाश आनंद ने आज बकैती या धर्म पर टिपण्णी, शोषण का रोना, सपा भाजपा की तरह एक दूसरे पर हिन्दू-मुस्लिम पर डिबेट व टारगेट करने व इधर उधर की बातों की जगह सीधा कहा कि;
"केंद्र व राज्य सरकार बताये की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियां खत्म कर रहा है ऐसी स्तिथी में एससी/एसर्टी/ओबीसी युवाओ के लिए आपने क्या सोचा है। क्या आपने इन युवाओ को इसके लिए तैयार किया है?"
यह यह काफी महत्वपुर्ण प्रश्न है। आने वाले 5 साल में यह एक सबसे बड़ी समस्या बनने वाला है। एससी/एसर्टी/अत्यंत ओबीसी युवा इसका सबसे बड़ा शिकार बनेगा।
इसलिए केंद्र व राज्य सरकार अगर आपकी नही होगी तो इसका सबसे बड़ा शिकार अनुसुचित जाति/जनजाति बनेगी।
विकास कुमार जाटव
@Mayawati@AnandAkash_BSP