59 #SSB के परिसर में स्वच्छता ही सेवा की भावना के साथ जवानों द्वा��ा जिम, सामुदायिक सुविधाओं एवं अन्य परिसरों में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
साफ़-सुथरा एवं अनुशासित कार्यस्थल न केवल बेहतर स्वास्थ्य और कार्यकुशलता का आधार है, बल्कि एक सश��्त एवं प्रेरित बल की पहचान भी हैl
59 #SSB द्वारा जवानों की परिचालन तत्परता एवं कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु Riot Drill (दंगा नियंत्रण अभ्यास) का आयोजन किया गया। यह अभ्यास त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं पेशेवर दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
59 #SSB की सीमा चौकी लौकही द्वारा सीमा क्षेत्र में सतर्क गश्त के दौरान 20 बोरी भारत यूरिया एवं एक सीएनजी ऑटो-रिक्शा जब्त कर उर्वरक तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। जब्त सामग्री एवं संबंधित व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क विभाग, मिहींपुरवा को सुपुर्द किया गया।
हर घर तिरंगा | तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान
राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
59 #SSB सभी नागरिकों से अपील करती है कि #HarGharTiranga अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं Flag Code of India का पालन करें।
"तिरंगा हमारी शान है, इसका सम्मान हमारी पहचान है।"
59वीं वाहिनी #SSB नानपारा (उ.प्र.) सभी नागरिकों से अपील करती है कि #अंगदान के प्रति जागरूक बनें, अपने परिवार को अपनी इच्छा से अवगत कराएं तथा इस जीवनदायी अभियान से जुड़कर मानवता की सेवा में अपना यो���दान दें।
"अंगदान महादान – जीवन का वरदान"
#BorderSpine59 #Angdaan #OrganDonation
59 #SSB ��ीमा चौकी बाधापुरवा के कार्यक्षेत्र में गश्ती के दौरान भारत से नेपाल अवैध रूप से ले जा रहे 17 बोरी यूरिया एवं 06 साइकिल जब्त किए गए तथा 04 नेपाली नागरिकों को पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क विभाग, मिहींपुरवा के सुपुर्द किया गया।
#BorderSpine59
@SSB_INDIA
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 59 #SSB द्वारा विभिन्न गाँवों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रगीत “#वन्द���_मातरम्” का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं नागरिकों को “#हर_घर_तिरंगा” अभियान हेतु प्रेरित किया गया। वन्दे मातरम्! जय हिन्द!
#BorderSpine59
🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
आइए, 02 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करें।
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी/फोटो साझा करें और #HarGharTiranga अभियान का हिस्सा बनें।
📲 https://t.co/8nkLHRiJWP
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा
59 #SSB में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। वाहिनी के अधिकारीगण एवं कार्मिकों तथा केन्द्रीय विद्यालय, 59वीं वाहिनी SSB नानपारा के विद्यार्थियों ��वं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वन्दे मातरम्! 🇮🇳 जय हिन्द!
#BorderSpine59 #VandeMataram
@SSB_INDIA
59वीं वाहिनी #SSB की सीमा चौकी मूर्तिहा के अंतर्गत #VibrantVillage सलारपुर में RRT टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ व आग जैसी आपदाओं में आत्म-सुरक्षा, बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया के उपाय बताए।
सेवा • सुरक्षा • बन्धुत्व 🇮🇳
#BorderSpine59#RRT@SSB_INDIA
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा में हरियाली, उमंग और भारतीय संस्कृति के पावन पर्व तीज के अवसर पर संदीक्षा सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया I
#BorderSpine59
59 #SSB की सीमा चौकी बलाइगांव एवं @Uppolice द्वारा संयुक्त नाका अभियान चलाकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 49 ग्राम स्मैक, 01 MarutiSwift कार बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों एवं बरामद सामग्री क�� आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना मोतीपुर पुलिस को सुपुर्द ।
आज 13.08.2026 को 59 #SSB द्वारा #वाइब्रेंट_विलेज बलाईगांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 20 सीमावर्ती युवाओं हेतु 20 दिवसीय मोबाइल रिपे���रिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उद्देश्य युवाओं को कौशल, स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
#BorderSpine59
59 #SSB द्वारा 14.08.2026 को वाइब्रेंट विलेज निधिपुरवा में नागरिक कल्याण एवं जनसंपर्क के तहत मानव एवं पशु चिकित्सा नागरिक कार्यवाही (MCA & VCA) शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों एवं पशुपालकों को स्वास्थ्य सेवाएँ, पशु चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया।
🇮🇳 59 #SSB में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री पंकज कुमार ठाकुर, कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा गरिमामय ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने अधिकारियों, बलकर्मियों व परिवारजनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, कर्तव्यनिष्ठा व देशसेवा हेतु प्रेरित किय��। #BorderSpine59
@SSB_INDIA
फिट इंडिया मूवमेंट | संडे ऑन साइकिल 🚴♂️🇮🇳
16.08.2026 को 59वीं वाहिनी #SSB एवं सीमा चौकियों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बलकर्मियों व नागरिकों को फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
#FitIndiaMovement#SundayOnCycle#BorderSpine59
गृह मंत्रालय, भारत सरकार की 'भारत के वीर' पहल के अंतर्गत, आइए हम सब मिलकर वीर सपूतों के परिवारों के प्रति अपनी सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाएं। अपना सहयोग, वेबसाइट के माध्यम से करें https://t.co/cvIDKkcX6t
#BharatKeVeerr#SashastraSeemaBal#ssb59bn#shandhanjali
खेल मैदान पर 59वीं @SSB_INDIA का शानदार प्रदर्शन!
70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में 59वीं वाहिनी नानपारा के जवानों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए:
सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
#SSB#59BnSSB#KhoKho